शिवराज सिंह चौहान के हटने के बाद नए मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रशासनिक स्तर पर कर रहे फेरबदल
The Sootr | Dec 21, 2023, 24:00 IST
शिवराज सिंह चौहान के हटने के बाद नए मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रशासनिक स्तर पर कर रहे फेरबदल
मध्यप्रदेश में सरकार बदलने के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल का दौर शुरू हो गया है। प्रारंभिक स्तर पर किए जा रहे इन ट्रांसफर में पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी अफसरों को इधर से उधर किया जा रहा है।
BHOPAL. मध्यप्रदेश में सरकार बदलने के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल का दौर शुरू हो गया है। प्रारंभिक स्तर पर किए जा रहे इन ट्रांसफर में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी अफसरों को इधर से उधर किया जा रहा है। चौहान के करीबी रहे एक आईएएस को पिछले दिनों ही पूल में भेजा गया था, अब एक और अधिकारी को पूल में भेज दिया गया है। कौन है वो अफसर जिसे इस बार मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पूल में भेजा है आइए आपको बताते हैं विस्तार से।
वशिष्ठ को पूल में ड़ाला
मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने अनुसार अधिकारियों की पदस्थापना शुरू कर दी है। सीएमओ में मुख्यमंत्री के डिप्टी सेक्रेटरी नीरज वशिष्ठ को हटा दिया है। उनको मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी पदस्थ किया गया है। यानी पूल में ड़ाला गया है।
गुप्ता को टीएंडसीपी से हटाया
टीएनसीपी के विशेष कर्तव्य अधिकारी सह आयुक्त सह संचालक नगर तथा ग्राम निवेश भोपाल मुकेश चंद्र गुप्ता को हटा दिया है। अब वह योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के प्रमुख सचिव बनाए गए है। वहीं, टीएनसीपी आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार इंदौर में पदस्थ श्रम आयुक्त श्रीकांत बनोठ को सौंपा गया है।
मनीष सिंह को पूल में भेज चुके हैं
इससे पहले जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह का भी तबादला कर दिया गया था। मनीष सिंह को फिलहाल कोई बड़ी जिम्मेदारी न देते हुए उन्हें पूल में भेजा गया है। मनीष सिंह को भी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का करीबी माना जाता था।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman