आगर में सनसनीखेज मामला, बहन चीखती रही, मासूम का अपहरण कर बोलेरो से भागे आरोपी

Rohit Sahu | Mar 17, 2025, 08:05 IST
Share
agar malwa
agar malwa

आगर मालवा में ढाई साल के भव्यांश का बोलेरो सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। मां ने पति मनोज बामनिया पर साजिश का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मध्यप्रदेश में ग्वालियर के बाद अब आगर-मालवा में दिनदहाड़े एक ढाई साल के बच्चे के अपहरण की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, 4-5 बदमाश बोलेरो गाड़ी में आए और बच्चे को उसकी बहन के हाथों से छीनकर फरार हो गए। बच्चे की मां ने इस अपहरण के लिए अपने पति पर संदेह जताया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, बच्चे की मां ने उसके पिता मनोज बामनिया और उनके अज्ञात साथियों पर अपहरण कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बोलेरो में सवार होकर आए थे बदमाश

आगर-मालवा के शहीर की टिल्लर कॉलोनी में सुबह करीब 10 बजे एक ढाई साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया। अपहृत बच्चे का नाम भव्यांश है, जो अपनी मौसेरी बहन रोशनी के साथ मंदिर जा रहा था। इसी दौरान, एक बोलेरो गाड़ी उनके पास आकर रुकी, जिसमें से 4-5 बदमाश उतरे और जबरन रोशनी के हाथों से भव्यांश को छीन लिया। बहन ने विरोध किया और शोर मचाया, लेकिन बदमाश बच्चे को गाड़ी में बैठाकर बड़ौद रोड की ओर फऱार हो गए।

मां ने पति पर लगाया आरोप

घटना के बाद, बच्चे की मां रीना बामनिया ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अपने पति मनोज बामनिया पर अपहरण की साजिश रचने का आरोप लगाया। रीना का कहना है कि वह पिछले दो साल से अपने पति से अलग रह रही हैं और पहले ही उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: तीन दिन में तेरा मर्डर, बच सके तो बच, CM मोहन यादव के मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी

एक साल पहले पिता बच्चे को ले गया था

पुलिस के अनुसार, बच्चे के पिता मनोज बामनिया पर संदेह गहरा रहा है, क्योंकि एक साल पहले भी वह बच्चे को अपने साथ ले गया था। उस समय पुलिस ने बच्चे को पश्चिम बंगाल से बरामद किया था, जिसके बाद कोर्ट ने उसकी कस्टडी मां को सौंप दी थी। पुलिस को आशंका है कि इस बार भी पिता ने ही अपहरण की साजिश रची हो सकती है। फिलहाल, पुलिस टीम अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें:प्रेमिका से मिलने के लिए युवक ने रची खुद के अपहरण की कहानी, पिता से मांगी फिरौती

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्य प्रदेश
  • अपहरण केस
  • बच्चे की किडनैपिंग
  • बच्चे का किडनैप
  • Kidnap
  • agar malwa
  • अपहरण की साजिश
  • आगर मालवा
  • किडनैप
  • आगर मालवा पुलिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा