खुशियां लेकर आया नया साल, उज्जैन-झालावाड़ रेल लाइन को केंद्र की मंजूरी
Vikram Jain | Jan 03, 2025, 01:03 IST
नए साल में आगर मालवा को बड़ी सौगात। Photograph: (the sootr)
नया साल आगर मालवा के लिए खुशियां लेकर आया है। केंद्र सरकार ने उज्जैन-झालावाड़ रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दे दी है। यह प्रोजेक्ट क्षेत्र के विकास, रोजगार और औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के आगर मालवा के लोगों के लिए नए साल की शुरुआत एक बड़ी खुशखबरी के साथ हुई है। केंद्र सरकार ने उज्जैन-झालावाड़ रेल लाइन योजना को मंजूरी दे दी है। 26 हजार 297 करोड़ रुपए की इस योजना की स्वीकृति से आगर मालवा और आसपास के क्षेत्रों में विकास की नई उम्मीदें जगी हैं। यह योजना क्षेत्र के विकास, रोजगार के अवसर और औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सौगात के लिए क्षेत्रवासियों ने पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव को धन्यवाद दिया है।
दरअसल, साल 1975 से पहले आगर मालवा से उज्जैन के बीच नैरो गेज लाइन की रेल सेवा हुआ करती थी, यह रेल सेवा आपातकाल के दौरान बंद कर दी गई थी। यह रेल सेवा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण जीवन रेखा मानी जाती थी। यह सेवा ग्वालियर स्टेट द्वारा संचालित हुआ करती थी। इसके बंद होने के बाद से, आगर मालवा के लोग लंबे समय से रेल सेवा की बहाल करने के लिए संघर्ष कर रहे थे। अब, केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद उनकी मेहनत रंग लाई है।
उज्जैन-झालावाड़ के बीच रेल लाइन प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने से आगर मालवा की जनता में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्षेत्र के विकास को लेकर लोगों में नई उम्मीदें जगीं है। इस प्रोजेक्ट के तहत यातायात सुविधाओं के साथ ही क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर, औद्योगिक विकास और पुराने रेलवे स्टेशनों के पुनर्निर्माण की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं। इससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय उद्योगों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
आगर मालवा को रेल लाइन की सौगात देने के बाद क्षेत्रवासी उत्साहित हैं। इस परियोजना को मंजूरी देने के लिए आगर मालवा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है। दरअसल, सीएम मोहन यादव ने हाल ही में सुसनेर में रेल लाइन परियोजना का वादा किया था, जो सच हुआ है।
उज्जैन लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया ने लंबे समय से इस रेल लाइन परियोजना को लेकर लगातार कोशिशें की थीं। उनकी अथक मेहनत और संघर्ष का यह परिणाम अब सामने आया है, और इस परियोजना को मंजूरी मिलने में उनका योगदान अहम रहा है।
नए साल में मिली यह खुशखबरी आगर मालवा के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है। इस रेल लाइन परियोजना के पूरा होने से न केवल यातायात की सुविधाएं बढ़ेंगी, बल्कि रोजगार और आर्थिक विकास के नए रास्ते भी खुलेंगे। यह परियोजना क्षेत्र के औद्योगिक विकास को गति प्रदान करेगी और आगर मालवा को एक नई दिशा में आगे बढ़ने का मौका देगी। क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास से स्थानीय लोगों को कई लाभ होंगे, जैसे बेहतर परिवहन, रोजगार के अवसर, और व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि।
रंग लाई सालों की मेहनत...
रेल लाइन प्रोजेक्ट से जनता में खुशी की लहर
पीएम मोदी और सीएम मोहन का जताया आभार
सांसद फिरोजिया का अहम योगदान
नई दिशा में आगे बढ़ेगा आगर मालवा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava