अग्रवाल केंद्रीय समिति के चुनाव में उम्मीदवार गोयल ने की थाने में शिकायत, नाम वापसी के लिए धमका रहे
Sanjay Gupta | Jul 15, 2026, 23:36 IST
अग्रवाल केंद्रीय समिति के चुनाव
इंदौर के महत्वपूर्ण अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के चुनाव के पहले विवाद हो गया। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार श्यामसुंदर गोयल ने थाने में शिकायत दी है। इसमें दूसरे दावेदार के समर्थन में नाम वापसी के लिए धमकाने का आरोप है।
INDORE: इंदौर में अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के चुनाव 26 जुलाई को होने जा रहे हैं। इसके पहले अध्यक्ष पद के दावेदार श्यामसुंदर गोयल ने थाना रावजी बाजार में लिखित शिकायत दी है और इसमें धमकाने और जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है।
गोयल ने कमल अग्रवाल पर धमकाने के आरोप लगाए हैं और कहा है कि इनके द्वारा फोन कर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार दिनेश बंसल के पक्ष में नाम वापस लेने के लिए धमकाया है। ऐसा नहीं करने पर मुझे पर या मेरे परिवार के सदस्यों पर जान लेवा हमला होने की बात कही है। पिछले दो-तीन दिन से चुनाव से नाम वापसी हेतु कमल अग्रवाल, पवन गोयल, राजेश बंसल (पम्प) एवं अन्य साथियों द्वारा लगातार मुझे पर दबाव बनाया जा रहा है। मुझे ऐसा विश्वास है कमल अग्रवाल और साथी दिनेश बंसल (पम्प) के कहने पर ऐसा कर रहे है।
![उम्मीदवार गोयल ने की थाने में शिकायत]()
शिकायत में है कि मेरा नाम श्यामसुन्दर गोयल है। मेरा अनाज मण्डी में अनाज का व्यापार है । मेरे द्वारा इस वर्ष श्री अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति (रजि.) इन्दौर के चुनाव में मैंने अध्यक्ष पद पर चुनाव हेतु अपना नामांकन भरा है। सुबह मेरे नंबर पर कमल अग्रवाल का वाट्सअप काल आया। मेरे विरोधी उम्मीदवार दिनेश बंसल (पम्प) के पक्ष में चुनाव से नामांकन वापस लेने हेतु दबाव बनाया गया और मुझे गालियां दी गई। मुझे पर या मेरे परिवार के सदस्यों पर जान लेवा हमला हो सकता है।
कमल अग्रवाल ने 'द सूत्र' से कहा कि गोयल जी राजनीति को लेकर कोई भी आरोप लगा सकते हैं। मेरे बारे में तो बाजार बता देगा और मैं तो समिति का सदस्य भी नहीं हूं। मैंने किसी को कोई काल नहीं किया। वहीं अध्यक्ष पद के उम्मीदवार दिनेश बंसल ने कहा कि मैं तो राजस्थान में हूं और मुझे मामले की जानकारी नहीं है।
श्री अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के चुनाव 26 जुलाई को हैं। समिति के लिए 8600 सदस्य है। चुनाव में 21 पद है।
मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग में एकमुश्त प्रमोशन,40 अधिकारियों को मिली पदोन्नति
इंदौर में 1539 पुलिस अधिकारी पदोन्नत, सीएम ने वर्दी की रिबन काट किया सम्मानित
IIT इंदौर में नौकरी का मौका: असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
मध्य प्रदेश में बंपर प्रमोशन, 381 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, कुल 460 पदोन्नत
गोयल ने इन पर लगाए आरोप
उम्मीदवार गोयल ने की थाने में शिकायत
वाट्सअप काल पर धमकी
क्या बोल रहे हैं दूसरे पक्ष
समाज में 8600 सदस्य
ये भी पढ़ें...
इंदौर में 1539 पुलिस अधिकारी पदोन्नत, सीएम ने वर्दी की रिबन काट किया सम्मानित
IIT इंदौर में नौकरी का मौका: असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
मध्य प्रदेश में बंपर प्रमोशन, 381 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, कुल 460 पदोन्नत
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava