कूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए 'अग्नि' और 'वायु', कूनो में बनेगी देश की पहली चीता सफारी, CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ
Pooja Kumari | Dec 18, 2023, 24:00 IST
कूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए 'अग्नि' और 'वायु', कूनो में बनेगी देश की पहली चीता सफारी, CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ
कूनो नेशनल पार्क में अब पर्यटक जल्द ही चीतों का दीदार कर सकेंगे। दरअसल, दो चीतों को पर्यटन जोन पारोंद वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है, जो अहेरा गेट से प्रवेश करने वाले पर्यटकों को दिखाई दे सकते हैं।
BHOPAL. मप्र के श्योपुर में स्थित कूनो नेशनल पार्क से पर्यटकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। यहां अब अफ्रीकी चीतों का दीदार करना पर्यटकों के लिए सुलभ होने वाला है, क्योंकि रविवार को दो चीते अग्नि और वायु को पर्यटन जोन पारोंद वन क्षेत्र में छोड़ा गया है, जो अहेरा गेट से प्रवेश करने वाले पर्यटकों को दिखाई दे सकते हैं। बता दें कि पिछले साल 17 सितंबर 2022 को पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन पर देश को चीता पुर्नस्थापना प्रोजेक्ट की सौगात दी थी।
बता दें कि दोनों चीते पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। साथ ही इनकी ट्रैकिंग के लिए चीता मॉनिटरिंग टीम एवं वन परीक्षेत्र की मोबाइल टीम को भी एक्टिव कर दिया गया है। जो उनकी सभी हरकतों पर नजर रखेगी। वहीं इनके गले में गले में रेडियो एक्टिव कॉलर आइडी लगाई गई है, जिससे चीतों की लोकेशन को ट्रेस किया जा सकेगा।
एमपी के श्योपुर में स्थित कूनो नेशनल पार्क में देश की पहली चीता सफारी बनाई जाएगी। इसके लिए सेंट्रल जू अथॉरिटी ने सैद्धांतिक परमिशन दे दी है। कूनो पार्क प्रबंधन डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर सेंट्रल जू अथॉरिटी को भेजेगा। इसकी पुष्टि पीसीसीएफ (वाइल्ड लाइफ) असीम श्रीवास्तव ने की है। जानकारी के मुताबिक डीपीआर को मंजूरी के बाद धरातल पर काम शुरू हो जाएगा। माना जा रहा है कि इसमें 2 वर्ष का समय लग सकता है। शुरुआती आकलन में 50 करोड़ की लागत आंकी है। चीता सफारी का क्षेत्र 181.17 हेक्टेयर होगा, जिसमें 124.94 कूनो वनमंडल का वन क्षेत्र होगा। सफारी में 4 से 6 चीते छोड़े जाएंगे।
कूनो फॉरेस्ट फेस्टिवल रविवार से कूनो नेशनल पार्क में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मप्र पर्यटन बोर्ड की ओर से कूनो फॉरेस्ट फेस्टिवल मनाएंगे। रविवार को शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव करेंगे। इसके लिए रानीपुरा में निजी कंपनी ने टेंट सिटी तैयार की है। फेस्टिवल 23 दिसंबर तक चलेगा। हॉट एयर बैलून, पैरामोटरिंग, जंगल सफारी जैसी गतिविधियां होंगी।
चीतों की ट्रैकिंग के लिए गले में लगी है रेडियो एक्टिव कॉलर आइडी
चीता सफारी बनने में 50 करोड़ के लागत का अनुमान
सीएम मोहन यादव करेंगे शुभारंभ
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman