खुशखबरी : मध्य प्रदेश में अग्रदूत पोर्टल लांच, लोगों तक पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी, जानें क्या मिलेगी सुविधाएं ?
Sandeep Kumar | Jul 24, 2024, 18:56 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-24T183800.651
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंत्रालय में जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किए अग्रदूत पोर्टल को लांच किया है। सूचना ही शक्ति है, के मंत्र को सार्थक करने वाला अग्रदूत पोर्टल अपने आप में अनोखी पहल है। आइए जानते हैं इसके क्या फायदे है...
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय में जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किए अग्रदूत पोर्टल (Agradoot portal ) को लॉन्च किया है। किसी भी राज्य के जनसंपर्क विभाग द्वारा नागरिकों की सुविधा एवं त्वरित सूचनाओं के लिए इस तरह की अभिनव पहल पहली बार की गई है।
लांचिग के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहला मैसेज लाड़ली बहनों को भेजा। यह मैसेज सावन में रक्षाबंधन के शगुन स्वरूप एक अगस्त को लाडली बहनों के खातें में 250 रुपए अंतिरत करने संबंधी है।
प्रदेश सरकार के जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किया गया अग्रदूत पोर्टल सूचना ही शक्ति है की पहल पर काम करेगा। यह लक्षित समूह तक सिंगल क्लिक में सूचनाएं प्रसारित करने के लिए जनसंपर्क विभाग की अभिनव पहल है। अग्रदूत पोर्टल द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के टार्गेट ऑडियंस तक सूचनाएं पहुंचाई जा सकेंगी।
अग्रदूत पोर्टल के माध्यम से कम समय में लक्षित नागरिकों तक पहुंच बनाई जा सकेगी। कम समय में ही सूचना प्रसार, व्यापक संचार, समग्र डेटाबेस का उपयोग, WhatsApp के माध्यम से सूचना का प्रसार, सिंगल क्लिक आधारित, यूजर फ्रेंडली, त्रिस्तरीय अनुमोदन प्रक्रिया संपन्न होगी जिससे मध्यप्रदेश में नागरिकों को पारदर्शिता के साथ सुशासन भी उपलब्ध होगा।
अग्रदूत पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को जरूरत के मुताबिक सूचना को फिल्टर करके भेजा जा सकता है। उन्हें श्रेणी अनुसार विभाजित कर मैसेज भेजे जा सकेंगे। जैसे उम्र, लिंग, जाति, धर्म, व्यवसाय, विकलांगता, जिला/ स्थानीय निकाय/ क्षेत्र के मुताबिक सूचनाएं भेजी जाएंगी।
![sandeep mishr]()
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा “अग्रदूत पोर्टल” लॉन्च
➡️जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार इस पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को भेजा पहला संदेश
➡️'सूचना ही शक्ति है' के मंत्र को सार्थक करेगा अग्रदूत पोर्टल@DrMohanYadav51 @CMMadhyaPradesh… pic.twitter.com/4GC8pyrkQt
— Jansampark MP (@JansamparkMP) July 24, 2024
सीएम मोहन ने ट्वीट करके दी जानकारी
सूचना ही शक्ति है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंत्रालय में जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किए गए "अग्रदूत" पोर्टल लॉन्च किया।
"सूचना ही शक्ति है" के मंत्र को सार्थक करने वाला "अग्रदूत" पोर्टल अपने आप में अद्भुत पहल है। किसी भी राज्य के जनसंपर्क विभाग द्वारा नागरिकों की सुविधा… pic.twitter.com/ewmHt1XoOF
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) July 24, 2024
अग्रदूत पोर्टल क्या है ?
पोर्टल से कैसे मिलेगा लोगों को लाभ ?
जरूरत के मुताबिक सूचना
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sandeep mishr
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman