अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर BJP का ऐतिहासिक अभियान, 21 से 31 मई तक
Reena Sharma Vijayvargiya | May 13, 2025, 15:01 IST
The sootr
इंदौर की होल्कर वंश की रानी अहिल्याबाई की 300वीं जन्म जयंती के मौके पर बीजेपी एक समर्पित अभियान शुरू करने जा रही है। यह अभियान 21 से 31 मई के बीच चलेगा और इसका मुख्य उद्देश्य अहिल्याबाई के जीवन और उनके योगदान को जनता तक पहुंचाना है।
MP News : इंदौर की होल्कर वंश की रानी अहिल्याबाई की 300वीं जन्म जयंती के मौके पर बीजेपी (BJP) एक समर्पित अभियान शुरू करने जा रही है। यह अभियान 21 से 31 मई के बीच चलेगा और इसका मुख्य उद्देश्य अहिल्याबाई के जीवन और उनके योगदान को जनता तक पहुंचाना है। 31 मई को प्रदेशभर में अहिल्याबाई की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दौरान बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता उनके सुशासन, धार्मिक और सांस्कृतिक उत्थान, और समाज सुधार की कार्यों के बारे में जन जागरूकता फैलाएंगे।
खबर यह भी : आज महेश्वर जाएंगे सीएम मोहन यादव, देवी अहिल्याबाई को इस तरह करेंगे याद
इस अभियान के दौरान बीजेपी प्रमुख रूप से अहिल्याबाई के दूरदर्शी शासन और समावेशी विकास के सिद्धांतों को उजागर करेगी। पार्टी का लक्ष्य यह है कि समाज के हर वर्ग तक महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुधार और विकास की योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाए। बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों को प्रचारित करते हुए यह बताया जाएगा कि कैसे बीजेपी ने पिछड़े वर्गों के कल्याण और महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
खबर यह भी : रानी अहिल्याबाई होलकर : एक आदर्श शासिका और भारतीय संस्कृति की संरक्षिका
अहिल्याबाई की जयंती के इस अभियान की शुरुआत 14 मई को भोपाल में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में एक कार्यशाला से होगी। इस वर्कशॉप में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री, विधायक और अन्य प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे। इसमें अहिल्याबाई की विरासत को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे और अभियान के सफल संचालन के लिए जरूरी रणनीतियाँ तय की जाएंगी।
खबर यह भी : मां अहिल्याबाई के जन्मदिवस पर रहेगा एच्छिक अवकाश, सीएम शिवराज ने ग्वालियर में पाल, बघेल व धनकर समाज के सम्मेलन में की घोषणा
अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रदेश और जिला स्तर पर समितियां बनाई जाएंगी। इन समितियों में बीजेपी के पदाधिकारी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और कार्यक्रम प्रमुख शामिल होंगे।
खबर यह भी : रानी अहिल्याबाई होलकर : एक आदर्श शासिका और भारतीय संस्कृति की संरक्षिका
देवी अहिल्या बाईकी विरासत का उत्सव मनाते हुए भव्य शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी। इन यात्राओं में उनके सांस्कृतिक और आध्यात्मिक योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही, स्वदेशी बुनाई परंपराओं को पुनर्जीवित करने के लिए महेश्वरी साड़ी प्रदर्शनी और हथकरघा हाट का आयोजन भी किया जाएगा।
खबर यह भी : आज महेश्वर जाएंगे सीएम मोहन यादव, देवी अहिल्याबाई को इस तरह करेंगे याद
बीजेपी का समावेशी सुशासन अभियान
खबर यह भी : रानी अहिल्याबाई होलकर : एक आदर्श शासिका और भारतीय संस्कृति की संरक्षिका
14 मई को भोपाल में वर्कशॉप
खबर यह भी : मां अहिल्याबाई के जन्मदिवस पर रहेगा एच्छिक अवकाश, सीएम शिवराज ने ग्वालियर में पाल, बघेल व धनकर समाज के सम्मेलन में की घोषणा
कार्यक्रमों की टाइमलाइन
- कार्यक्रम की प्लानिंग - 16 से 18 मई तक
- प्रदेश वक्ताओं की कार्यशालाएं - 14 मई
- अभियान का क्रियान्वयन - 21 से 31 मई
समितियों का गठन
खबर यह भी : रानी अहिल्याबाई होलकर : एक आदर्श शासिका और भारतीय संस्कृति की संरक्षिका
अभियान में होने वाले प्रमुख कार्यक्रम
- प्रतियोगिताएं और सेमिनार :- 21 से 31 मई तक प्रदेशभर में कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
- महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम :- महिला एनजीओ और नगरीय निकायों द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
- पुस्तिकाएं और पम्पलेट्स का वितरण :- अहिल्याबाई की जीवन गाथा और उनके योगदान पर आधारित साहित्य जनता के बीच वितरित किया जाएगा।
- कार्यक्रमों में महिला जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी : महिला जनप्रतिनिधियों को आयोजन में प्रमुख भूमिका दी जाएगी।
शोभा यात्राएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम
महिला और युवा पर विशेष फोकस
- अभियान में महिलाओं और युवाओं को विशेष रूप से शामिल किया जाएगा।
- महिलाओं के लिए वॉकेथॉन :- महिला नेताओं के नेतृत्व में वॉकेथॉन और दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
- युवाओं के लिए सेमिनार :- शैक्षिक संस्थानों में सेमिनार आयोजित किए जाएंगे ताकि छात्रों को अहिल्याबाई की विरासत, नेतृत्व और सामाजिक सुधार के बारे में बताया जा सके।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari