खाद की समस्या को लेकर बोले कृषि मंत्री एंदल सिंह- 'यह मेरा विषय नहीं'
Sandeep Kumar | Dec 06, 2024, 16:41 IST
aidal singh kansana
कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना का विवादित बयान, खाद की कमी पर कहा "यह मेरा विषय नहीं है। मंत्री के इस बयान पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने तीखा हमला करते हुए मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की है।
मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने प्रदेश में खाद की कमी को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। मंत्री का कहना था कि खाद वितरण उनका विषय नहीं है और यह सहकारिता के जिम्मे है। उनके इस बयान पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने तीखा हमला करते हुए मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की है, क्योंकि उनका आरोप है कि मंत्री किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
MP में खाद संकट के बीच कांग्रेस ने बोला कृषि मंत्री पर हमला
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मंत्री के बयान को गैरजिम्मेदाराना करार दिया और कहा कि कृषि मंत्री को किसानों की समस्याओं की सही जानकारी नहीं है। उन्होंने कंसाना से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि किसान खाद की कमी से जूझ रहे हैं और मंत्री इसे नजरअंदाज कर रहे हैं।
मंत्री के इस बयान पर विपक्ष ने सवाल उठाया है कि जब खाद की कमी है और किसान परेशान हैं, तो कृषि मंत्री का इस विषय पर खामोश रहना कहीं न कहीं उनकी अनदेखी को दर्शाता है। सिंघार ने कहा कि मंत्री को किसानों के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए, न कि इस तरह के बयानों से उनकी समस्याओं को नकारना चाहिए।
कांग्रेस ने मंत्री के बयान पर विरोध जताते हुए कहा कि हर जिले से खाद की कमी की शिकायतें आ रही हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने तो यहां तक कहा कि मंत्री बुलेटिन जारी कर खाद की उपलब्धता की पुष्टि करें।
MP में खाद संकट के बीच कांग्रेस ने बोला कृषि मंत्री पर हमला
मंत्री एंदल का विवादित बयान
कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने खाद की कमी को लेकर कहा, "यह मेरा विषय नहीं है। खाद वितरण सहकारिता के जरिए होता है और अगर कहीं कमी है तो हमें बताएं।" उनका यह बयान प्रदेश की खाद संकट की स्थिति को नजरअंदाज करने जैसा था, जो किसानों के बीच असंतोष का कारण बन रहा है। मंत्री ने कहा कि जहां भी कमी है, वहां वह घर-घर खाद पहुंचा देंगे।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का तीखा हमला
किसानों की समस्याओं पर मंत्री का चुप रहना
खाद की उपलब्धता पर कांग्रेस का विरोध
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari