भोपाल में 30 सितंबर को 91वां स्थापना दिवस मनाएगी एयर फोर्स, चिनूक और LCA जैसे लड़ाकू विमान दिखाएंगे जौहर

Rahul Garhwal | Sept 27, 2023, 24:00 IST
Share
भोपाल में 30 सितंबर को 91वां स्थापना दिवस मनाएगी एयर फोर्स, चिनूक और LCA जैसे लड़ाकू विमान दिखाएंगे जौहर
भोपाल में 30 सितंबर को 91वां स्थापना दिवस मनाएगी एयर फोर्स, चिनूक और LCA जैसे लड़ाकू विमान दिखाएंगे जौहर

भोपाल में 30 सितंबर को एयर फोर्स 91वां स्थापना दिवस मनाएगी। चिनूक और LCA जैसे लड़ाकू विमान जौहर दिखाएंगे।

BHOPAL. 30 सितंबर को भोपाल में वायु सेना 91वां स्थापना दिवस मनाएगी। समारोह में वायु सेना बड़े तालाब पर अपना जौहर दिखाएगी। सुबह करीब साढ़े 10 बजे से कार्यक्रम का आगाज होगा। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगू भाई पटेल और सीएम शिवराज समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। इस बार स्थापना दिवस की थीम 'एयर पावर बियोंड बाउंड्रीज' रखी गई है।

बड़े तालाब पर रिहर्सल शुरू

समारोह के लिए वायु सेना ने बड़े तालाब पर रिहर्सल शुरू कर दी है। मंगलवार को आसमान में वायु वीरों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। वायु सेना के फाइटर जेट्स की गड़गड़ाहट से आसमान गूंज उठा। पायलेट्स ने शक्ति और शौर्य का प्रदर्शन किया।

एयर शो दिखाएंगे लड़ाकू विमान

30 सितंबर को एयर शो में चिनूक, एलसीए, जगुआर, ऑक और सूर्य किरण सहित सभी तरह के लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टर शामिल रहेंगे। इस दौरान 9 पायलेट्स एक साथ उड़ान भरेंगे। आपको बता दें कि सूर्य किरण वायु सेना की 52वें स्कवाड्रन का हिस्सा है। लड़ाकू विमान उड़ाने वाले पायलेट्स को ही सूर्य किरण विमान उड़ाने के लिए सेलेक्ट किया जाता है।

ये खबर भी पढ़िए..

आखिरी कैबिनेट मीटिंग में शिवराज ने क्यों दिया ऐसा भाषण?, 19 साल में कभी नहीं कही थी ऐसी बात, जानें क्या हैं इसके मायने

आप VIP रोड से देख सकेंगे एयर शो

28 और 30 सितंबर को बोट क्लब पर वाहनों की एंट्री बैन रहेगी। वहीं 30 सितंबर को VIP रोड पर वाहन नहीं चलेंगे। आम लोग VIP रोड से एयर शो का आनंद उठा सकेंगे।

Tags:
  • Air Force
  • Air Force Foundation Day
  • Air Show in Bhopal
  • Fighter Aircraft in Bhopal
  • Air Force Ceremony
  • एयर फोर्स
  • वायु सेना स्थापना दिवस
  • भोपाल में एयर शो
  • भोपाल में लड़ाकू विमान
  • वायु सेना का समारोह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA