उच्च शिक्षा में बेटियों ने लड़कों को पछाड़ा, पिछले 10 साल में 62% तक बढ़ी भागीदारी
Aman Vaishnav | Updated:
उच्च शिक्षा में बेटियों ने लड़कों को पछाड़ा
केंद्र सरकार की AISHE 2023-24 रिपोर्ट के मुताबिक 10 साल में कुल नामांकन 3.42 करोड़ से बढ़कर 4.50 करोड़ हो गया है। वहीं पिछले 10 सालों में उच्च शिक्षा में एडमिशन लेने वाले कुल नए विद्यार्थियों में से 62% केवल लड़कियां हैं।
समझें क्या है पूरा मामला...
- देश में उच्च शिक्षा लेने वाली बेटियों की संख्या तेजी से बढ़ी है।
- केंद्र सरकार की AISHE रिपोर्ट 2023-24 में यह जानकारी सामने आई है।
- दस साल में उच्च शिक्षा नामांकन 1.08 करोड़ बढ़ा है।
- इसमें अकेले 67 लाख छात्राएं शामिल हैं जबकि लड़कों की संख्या 41 लाख बढ़ी।
- मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में अब भी लड़कों को बढ़त हासिल है।
केंद्र सरकार के ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन 2023-24 के आंकड़े यह साफ बताते हैं। 2014-15 में उच्च शिक्षा में 3.42 करोड़ विद्यार्थी दर्ज थे। 2023-24 तक यह संख्या बढ़कर 4.50 करोड़ हो गई। यानी कुल 1.08 करोड़ नए विद्यार्थी जुड़े।
बेटियों की भागीदारी बढ़ी
GER अब भी सिर्फ 30%
पढ़ाई की राह में बाधाएं
फीस, किताबें, हॉस्टल और परिवहन का खर्च कमजोर परिवारों पर भारी पड़ता है। कई घरों में बच्चों को जल्दी कमाई शुरू करनी पड़ती है।
साथ ही 12वीं के बाद कॉलेज की दूरी और दाखिले की प्रक्रिया भी बड़ी बाधा बनती है। परीक्षा में लगातार खराब प्रदर्शन भी ड्रॉपआउट की वजह बनता है।
लड़कियों के लिए दिक्कतें कुछ अलग हैं। घरेलू जिम्मेदारियां, कम उम्र में शादी और सुरक्षा को लेकर चिंता उनकी पढ़ाई रोक देती है। परिवार अक्सर बेटों की पढ़ाई को प्राथमिकता देते हैं।
टॉप 10 जिले कौन से
MP-राजस्थान का हाल
मध्यप्रदेश की स्थिति भी लगभग वैसी ही है। यहां भी छात्रों की संख्या छात्राओं से ज्यादा है। राज्य का कुल नामांकन 27.6 लाख के आसपास है। साफ है कि सिर्फ कॉलेज खोलने से पहुंच सुनिश्चित नहीं होती।
डिग्री के बाद नौकरी जरूरी
देशभर में विश्वविद्यालयों की संख्या 760 से बढ़कर 1,289 हो गई है, यानी 69.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी। कॉलेजों की संख्या में 25.3 प्रतिशत और स्टैंडअलोन संस्थानों में 24 प्रतिशत इजाफा हुआ है।
इसके बावजूद कुल नामांकन में बढ़ोतरी सिर्फ 31.5 प्रतिशत रही, जबकि छात्रा नामांकन में यह बढ़ोतरी 42.2 प्रतिशत रही।
ये खबरें भी पढ़िए...
चित्रकूट में मंदिर डूबा फिर भी नहीं हटे पुजारी, कहा- भगवान को कैसे अकेले छोड़ दूं
BPL कार्ड में फर्जीवाड़ा! लखपति ले रहे थे गरीबों का राशन, हजारों नाम मिले संदिग्ध
इंदौर नामांतरण घोटाला: 6 कर्मचारियों पर FIR, अफसरों की ID का हुआ था गलत इस्तेमाल
MP में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले: एक IPS समेत 25 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की बदली पोस्टिंग, जानें किसे कहां भेजा गया
By Sandeep Kumar
लाखों के बकाया टैक्स पर जोधपुर नगर निगम का एक्शन, पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई का बाइक शोरूम सील
By Jageshwar Prasad
महादेव सट्टा केस में बड़ा खुलासा: जज और अफसरों से मामला सेट कराने के नाम पर लिए 15 करोड़, दिल्ली का वकील गिरफ्तार
By Umeshwari Baghel
सीएम के गृह जिले में जिला प्रमुख चुनाव पर घमासान, डोटासरा बोले- चाहे गोलियां चल जाएं, जिला प्रमुख हमारा ही बनेगा
By Mukesh Sharma
रायपुर एयरपोर्ट पर कोहरे का असर: 7 फ्लाइटें लेट, मुंबई से आने वाले यात्रियों को करना पड़ा डेढ़ घंटे तक इंतजार
By Umeshwari Baghel
अरे, तेरी मति मारी गई, पाखंडी... भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर बाबा रामदेव का गुस्सा फूटा, धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: 64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग
By Jageshwar Prasad