इंदौर में शराब तस्करी का तरीका, सीमेंट ट्रक में मिली 1.18 करोड़ की शराब

Sanjay Gupta | Nov 17, 2024, 13:16 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

इंदौर में तस्करों ने इस बार तस्करी के लिए आम वाहन नहीं बल्कि सीमेंट बल्कर ट्रक का उपयोग किया। इस ट्रक के अंदर दो-चार पेटी नहीं बल्कि 925 शराब पेटियां रखी हुई थीं।

इंदौर में शराब तस्करी का अलग तरीका सामने आया। तस्करों ने इस बार तस्करी के लिए आम वाहन नहीं बल्कि सीमेंट बल्कर ट्रक का उपयोग किया। इस ट्रक के अंदर दो-चार पेटी नहीं बल्कि 925 शराब पेटियां रखी हुई थीं। इस शराब की कीमत सवा करोड़ रुपए से ज्यादा है।

इस तरह पकड़ी गई शराब

ग्रामीण आईजी अनुराग, डीआईजी निमिष अग्रवाल और एसपी हितिका वासल के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में जांच हो रही है। सांवेर एसडीओपी प्रशांत सिंह भदौरिया के निर्देशन में सांवेर क्षेत्र में जांच की जा रही है। इसी जांच में टीआई सांवलेर कमल सिंह गेहलोत के साथ टीम ने मुखबिर से सूचना पर क्षिप्रा -सांवेर रोड पर बल्कर सीमेंट ट्रक को रोका गया। जब इसका ढक्कन खुलवाकर देखा गया तो इसमें शराब की पेटियां मिली।

इंदौर में PM मोदी के नाम पर नौकरी देने के बहाने ठगी, ऐसे किया खेल

राजस्थान का है ट्रक

यह ट्रक नंबर आरजे 09 जीसी 1881 राजस्थान है। इसमें आरोपी कोहलाराम उर्फ कमलेश जाट को पकड़ा गया है। जांच के दौरान इसमें कई बड़े अंग्रेजी विदेशी शराब के ब्रांड की पेटियां पाई गईं। कुल पांच अलग-अलग ब्रांड की 925 पेटियों में 8 हजार 227 बल्क लीटर शराब मिली, जिसकी कीमत 1.18 करोड़ रुपए है। वहीं ट्रक की कीमत 60 लाख से ज्यादा की है। इसे भी जब्त कर लिया गया है।
IAS सिद्धार्थ जैन पर लोकायुक्त जांच में 2 और केस, 25 अधिकारी उलझे

कार्रवाई में यह टीम रही

कार्रवाई के दौरान टीम में टीआई गेहलोत के साथ ही कमल उइके, आशिक हुसैन, वीरेंद्र सिंह गौर, जयवंत यादव, पंकेस सिंह, सुमित रजक, मनीष वर्मा, रोनक कुमारिया, राहुल मंडोर, सुनील मालवीय, राजेश मंडोर साथ थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • मप्र में शराब तस्करी
  • शराब तस्करी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि