भारी बारिश से थमे श्रद्धालुओं के कदम, भोपाल के सैकड़ों यात्री जम्मू में फंसे

Aman Vaishnav | Jul 21, 2026, 09:00 IST
Share
भोपाल के यात्री जम्मू में फंसे
भोपाल के यात्री जम्मू में फंसे

जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश और भूस्खलन हो रहा है। इसके चलते अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। भोपाल के 300 से ज्यादा श्रद्धालु जम्मू और कटरा में फंसे हैं।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • जम्मू में भारी बारिश और भूस्खलन से अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है।
  • बालटाल और पहलगाम, दोनों रास्ते 19 जुलाई से बंद हैं।
  • भोपाल के 300 से अधिक श्रद्धालु जम्मू-कटरा में फंसे हैं।
  • होटल महंगे होने से कई लोग होम स्टे और लंगर का सहारा ले रहे हैं।
  • मौसम साफ होने तक यात्रा कब शुरू होगी, यह अभी तय नहीं है।

भारी बारिश ने रोकी यात्रा

जम्मू संभाग में लगातार बारिश हो रही है। इससे कई जगह भूस्खलन की खबरें आई हैं। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने 19 जुलाई से यात्रा रोक दी है।

बालटाल और पहलगाम, दोनों मार्ग बंद कर दिए गए हैं। इसका असर देशभर के श्रद्धालुओं पर पड़ा है। हजारों लोग जम्मू और कटरा में रुके हुए हैं।

इनमें भोपाल के 300 से ज्यादा श्रद्धालु भी शामिल हैं। कई लोग अब गुफा तक जाने के बजाय वापस भोपाल लौटने लगे हैं। भीड़ बढ़ने से होटल और धर्मशालाओं में जगह मिलना मुश्किल हो गया है।

amarnath-yatra-suspended-heavy-rain
amarnath-yatra-suspended-heavy-rain


भोपाल के जत्थे भी फंसे

भोपाल की ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि, मंडल का 11वां जत्था 15 जुलाई को रवाना हुआ था।

12वां जत्था 17 जुलाई को बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए निकला, लेकिन खराब मौसम के चलते यात्रा बीच में ही रोक दी गई। इससे दोनों जत्थों के श्रद्धालु आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।

चांदबड़ क्षेत्र के अशोक यादव और राजेंद्र कुमार ने फोन पर बताया कि, भीड़ के कारण होटल-रेस्टोरेंट काफी महंगे हो गए हैं। वे फिलहाल होम स्टे में ठहरे हैं।

खाना भी लंगर से ही मिल रहा है। राजेश जायसवाल ने बताया कि वे 12 साथियों के साथ जम्मू की एक निजी धर्मशाला में रुके हैं। सभी मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं।

amarnath-yatra-suspended-heavy-rain
amarnath-yatra-suspended-heavy-rain


सिर्फ कुछ श्रद्धालुओं को मिली इजाजत

बता दें कि सोमवार को भी रुक-रुककर बारिश होती रही। इस वजह से यात्रा पूरी तरह बंद रही। सिर्फ बालटाल मार्ग पर गुफा के पास रुके कुछ श्रद्धालुओं को आगे जाने दिया गया। बाकी सभी जत्थे जम्मू और कश्मीर में ही रोके गए हैं।

प्रशासन के मुताबिक यात्रा दोबारा कब शुरू होगी, यह कहना अभी मुश्किल है। श्रद्धालुओं के पास मौसम साफ होने का इंतजार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

भोपाल में 10 दिन बाद बारिश

भोपाल में भी सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे बारिश शुरू हुई। यह पिछले 10 दिनों में पहली बार हुआ। इससे मौसम में हल्की ठंडक घुल गई।

वहीं मानसून के 50 दिन पूरे होने के बावजूद पूरे सीजन में सिर्फ 6 दिन ही तेज बारिश हुई। इस दौरान एक भी दिन 40 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज नहीं हुई।

मौसम वैज्ञानिक शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक बारिश का सिस्टम कमजोर पड़ने से मानसून ब्रेक फेज में चला गया है। यही वजह है कि लगातार बारिश नहीं हो रही।

FAQ

  1. अमरनाथ यात्रा क्यों रोकी गई है?
    जम्मू में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण यात्रा रोकी गई है। सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया। बालटाल और पहलगाम, दोनों मार्ग बंद हैं।
  2. अमरनाथ में भोपाल के कितने श्रद्धालु फंसे हैं?
    भोपाल के 300 से अधिक श्रद्धालु जम्मू और कटरा में रुके हुए हैं। इनमें दो जत्थे शामिल हैं। सभी मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं।
  3. अमरनाथ यात्रा दोबारा कब शुरू होगी?
    अभी इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है। मौसम साफ होने के बाद ही यात्रा फिर शुरू होगी। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ये खबरें भी पढ़िए...

खराब मौसम से रुकी अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा, भूस्खलन का खतरा बढ़ा

बाबा बर्फानी के दर्शन से पहले अमरनाथ मार्ग पर जन्नत का अहसास कराएंगे ये स्पॉट्स

बाबा बर्फानी हुए अंतर्ध्यान, अमरनाथ यात्रियों को कुछ दिन रुकने की सलाह

क्यों आज भी अमरनाथ गुफा में जीवित दिखाई देता है कबूतरों का जोड़ा? जानिए सच

Tags:
  • भारी बारिश
  • अमरनाथ यात्रा
  • बाबा बर्फानी
  • खराब मौसम
  • जम्मू और कश्मीर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच