अमरवाड़ा में कल प्रत्याशियों की किस्मत EVM में होगी कैद, जानें इस सीट का A to Z
Pratibha ranaa | Jul 09, 2024, 07:56 IST
अमरवाड़ा
अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए 10 जुलाई 2024 को वोटिंग होगी और 13 जुलाई को मतगणना होगी। आज (9 जुलाई) को यहां मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल रवाना होंगे।
News in Nutshell
- अमरवाड़ा उपचुनाव: इस विधानसभा के परिणाम बीजेपी और कांग्रेस के लिए भविष्य की राजनीति में महत्वपूर्ण हैं।
- चुनावी घमासान: बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने इस परंपरागत सीट के लिए ताकत लगाई है।
- प्रत्याशियों का परिचय: कांग्रेस ने धीरन शाह इनवाती को, बीजेपी ने कमलेश शाह को उपचुनाव के लिए उतारा है।
- वोटिंग और मतगणना: वोटिंग 10 जुलाई को होगी और मतगणना 13 जुलाई को की जाएगी।
- आदिवासी वोट बैंक: तीसरे उम्मीदवार धीरन शाह इनवाती का आदिवासी वोट बैंक में महत्वपूर्ण स्थान है।
इस सीट पर कल यानी 10 जुलाई को चुनाव होने वाला है। अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनावी शोर थम गया है। आज (9 जुलाई) को यहां मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल रवाना होंगे और बुधवार (10 जुलाई ) को वोटिंग कराई जाएगी।
इन्हें मिला है टिकट
अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने धीरन शाह इनवाती को टिकट देते हुए भरोसा जताया है। जबकि बीजेपी ने कांग्रेस से आए कमलेश शाह को अपना प्रत्याशी बनाया है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी यानी गोंगपा ने अमरवाड़ा सीट पर देव रावेन भलावी ( Dev Raven ) को उम्मीदवार बनाया है। उन्हें लोग DEVIRAM BHALAVI के नाम से भी जानते हैं।
कल होगी वोटिंग
10 जुलाई को रहेगा अवकाश
कुल इतने प्रत्याशी मैदान में
knowledge byte- 72 बरस में 14 चुनाव, 11 बार कांग्रेस जीती
आंकड़ें देखें तो 1951 से लेकर अब तक बीजेपी सिर्फ दो बार अमरवाड़ा सीट पर जीत दर्ज कर सकी है। 1990 में बीजेपी के मेहमान शाह उईके जीते थे। 2008 में बीजेपी के प्रेम नारायण ठाकुर जीतने में सफल हुए थे। इससे पहले वर्ष 1967 में भारतीय जनसंघ के एसजे ठाकुर ने चुनाव जीता था। 1951 से 2023 तक यहा 14 बार चुनाव हो चुका है, जिसमें 11 बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।
कौन हैं कांग्रेस के धीरन शाह इनवाती ?
कमलेश शाह
कौन हैं गोंगपा के देव रावेन भलावी ?
देव रावेन ने गोंगपा से ही लोकसभा चुनाव में किस्मत अजमाई थी। उन्हें मिले वोटों ने कांग्रेस या कहें नकुलनाथ का सियासी खेल बिगाड़ दिया और बीजेपी मध्यप्रदेश में अपना मिशन 29 को फतह करने में कामयाब रही।
रॉबिनहुड' देव रावेन अमरवाड़ा से फिर मैदान में, नकुल की हार में इन्हीं की थी बड़ी भूमिका
एक लाख 13 हजार वोटों से हारे नकुल
वहीं, नकुलनाथ को 5 लाख 31 हजार 120 वोट मिले। यानी नकुल की 1 लाख 13 हजार 618 वोटों से हार हुई। अब आप सोच रहे होंगे कि इस कहानी में देव रावेन भलावी कहां हैं। तो आगे पढ़िए...
पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी
पहले गोंगपा की रह गई थीं कमियां
अमरवाड़ा की जंग में अब देव रावेन आदिवासी वर्ग के रॉबिनहुड हैं। पिछले आंकड़े इसकी गवाही देते हैं। ये तब है, जब देव रावेन ने 'द सूत्र' से बातचीत में यह स्वीकार किया था कि लोकसभा चुनाव में ना तो उनकी कार्यकारिणी बनी थी और ना ही वे अच्छे ढंग से बूथ मैनेजमेंट कर पाए थे।
कमलेश शाह के बारे में जानिए
कमलेश शाह
आखिर अमरवाड़ा सीट पर उपचुनाव क्यों हो रहे हैं
अमरवाड़ा विधानसभा सीट से लगातार तीन बार कांग्रेस की टिकट पर विधायक चुने गए कमलेश शाह ने लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। कांग्रेस को छोड़ने के साथ कमलेश शाह ने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। बीजेपी ने कमलेश शाह को उपचुनाव में अमरवाड़ा से प्रत्याशी के तौर पर उतारा है।
pratibha rana
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava