ग्वालियर हाईकोर्ट में अंबेडकर मूर्ति विवाद : कांग्रेस ने RSS पर लगाया आरोप, बीजेपी का पलटवार

Sandeep Kumar | Jun 10, 2025, 21:30 IST
ambedkar-statue-controversy-gwalior
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अंबेडकर के जीवनकाल में कांग्रेस ने उनका अपमान किया।

ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस इसे सामाजिक न्याय और संविधान सम्मान से जोड़कर समर्थन कर रही है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस इसे वर्ग संघर्ष का मुद्दा बना रहे हैं।



मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अंबेडकर के जीवनकाल में कांग्रेस ने उनका अपमान किया।



दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने भाजपा और RSS गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अंबेडकर के नाम पर योजनाएं केवल कागजों में बनती हैं, कार्यान्वयन नहीं होता। उमंग सिंघार ने यह भी कहा कि आरएसएस के इतिहास में कोई आदिवासी सरसंघचालक नहीं बना। उन्होंने इसे समाज को बांटने वाली विचारधारा का प्रतीक बताया।



ये खबर भी पढ़िए...हाईकोर्ट में 24 घंटे अंबेडकर प्रतिमा की सुरक्षा कर रहे पुलिसकर्मी, दो गुट आए आमने-सामने



आरएसएस पर संघर्ष फैलाने का आरोप

हरीश चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह विवाद एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा है। चौधरी ने आरोप लगाया कि आरएसएस ऐसे मुद्दों को हवा देती है, जो समाज को विभाजित करते हैं। उन्होंने दावा किया कि मुरैना में जानबूझकर ज्ञापन दिए गए, जिससे नया विवाद खड़ा हो सके। कांग्रेस ने यह भी कहा कि अंबेडकर किसी एक जाति के नहीं, बल्कि पूरे देश के हैं। उन्हें सीमित करने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है।



ये खबर भी पढ़िए...हाईकोर्ट में अंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद के बाद बॉर्डर सील, 800 से अधिक जवान तैनात



कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार से की अपील

कांग्रेस ने भारत और मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार से अंबेडकर प्रतिमा की स्थापना में बाधाएं हटाने की मांग की है। चौधरी ने आरोप लगाया कि यह रुकावटें सरकारों द्वारा बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि अब सरकारें इन बाधाओं को दूर करने की जिम्मेदारी से बच नहीं सकतीं। कांग्रेस इसे बाबा साहब की प्रतिष्ठा और संवैधानिक मूल्यों से जोड़कर देख रही है।



ये खबर भी पढ़िए...ग्वालियर हाईकोर्ट में अंबेडकर प्रतिमा विवाद, जीतू पटवारी ने CJI को लिखा पत्र



कांग्रेस कर रही वोट बैंक की राजनीति

सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अंबेडकर को उनके जीवनकाल में उचित सम्मान नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में महू स्थित अंबेडकर के जन्मस्थान पर कोई स्मारक नहीं बनाया गया। न ही उनके नाम पर कोई बड़ी योजना चलाई गई। मोहन यादव ने इसे राजनीतिक नाटक करार देते हुए कहा कि कांग्रेस अब वोट बैंक के लिए अंबेडकर का नाम इस्तेमाल कर रही है।



ये खबर भी पढ़िए...अंबेडकर प्रतिमा विवाद पर भीम सेना की धमकी, कहा- ग्वालियर में नहीं लगी तो जयपुर HC से हटाएंगे मनु की मूर्ति



मूर्तियों की स्थापना कोई नई बात नहीं: सीएम यादव

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाई कोर्ट परिसर में पहले भी मूर्तियां स्थापित की जा चुकी हैं। अंबेडकर की मूर्ति को लेकर विवाद उठाना समाज में वर्ग संघर्ष भड़काने की कोशिश है। उन्होंने दोनों सरकारों से विवाद खत्म करने और न्यायप्रिय लोगों की भावनाओं का सम्मान करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस का असली उद्देश्य आरएसएस की रणनीति को बाधित करना है, जो देशहित के खिलाफ है।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • कांग्रेस
  • RSS
  • जीतू पटवारी
  • ग्वालियर हाईकोर्ट
  • उमंग सिंघार
  • डॉ. भीमराव अंबेडकर
  • भाजपा