अंबेडकर प्रतिमा विवाद पर भीम सेना की धमकी, कहा- ग्वालियर में नहीं लगी तो जयपुर HC से हटाएंगे मनु की मूर्ति
Sourabh Bhatnagar | May 21, 2025, 16:20 IST
baba-saheb-ambedkar-statue-gwalior-high-court-dispute
ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना विवाद ने जोर पकड़ा है। भीम सेना ने कड़ी चेतावनी देते हुए विरोध तेज करने की बात कही है।
ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar) की प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद गर्माता जा रहा है। इस मामले में भीम सेना (Bhim Sena) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर (Satpal Tanwar) ने खुली चेतावनी दी है। एक वीडियो में उन्होंने कहा कि अगर ग्वालियर हाईकोर्ट में बाबा साहेब की प्रतिमा नहीं लगाई गई तो जयपुर हाईकोर्ट (Jaipur High Court) में इसका विरोध तेज किया जाएगा। वहां मनु की प्रतिमा भी नहीं रहने दी जाएगी।
ग्वालियर हाईकोर्ट की सात सदस्यीय बिल्डिंग कमेटी ने परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इसके पीछे का कारण मुख्य रूप से बार एसोसिएशन (Bar Association) के एक समूह का विरोध बताया जा रहा है।
विरोध करने वाले वकीलों का कहना है कि प्रतिमा लगाना उचित नहीं होगा, जबकि कई अन्य वकील इसके पक्ष में हैं। 14 मई को प्रतिमा लगाने की अनुमति मिलने के बाद अचानक विरोध के चलते यह योजना रुक गई।
खबर यह भी...ग्वालियर हाईकोर्ट में अंबेडकर मूर्ति विवाद के चलते पुलिस ने ६ सोशल मीडिया हैंडलर्स को जारी किए नोटिस
इस विवाद में भीम सेना ने सक्रिय भूमिका निभाई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने मीडिया को जारी वीडियो में साफ कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमा लगाने से रोकना न केवल गलत है बल्कि संविधान निर्माता और अनुसूचित जाति (Scheduled Caste) समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने भारत के संविधान की रचना करने के साथ-साथ शोषित वर्गों को सामाजिक-आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया है।
भीम सेना ने सोशल मीडिया पर विवादास्पद पोस्टर और वीडियो जारी किए हैं, जिनमें मध्य प्रदेश और राजस्थान सरकारों को चेतावनी दी गई है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप न करें।
भीम सेना के इस कड़े रुख के बाद मध्य प्रदेश और राजस्थान की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर तथा उसके आस-पास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जयपुर हाईकोर्ट के आसपास भी निगरानी कड़ी कर दी गई है।
मध्य प्रदेश सरकार ने इस मुद्दे पर किसी भी बयानबाजी पर रोक लगा रखी है, लेकिन भीम सेना ने इसे जातिगत मुद्दा बना दिया है और चेतावनी दी है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करेंगे। हालांकि, जरूरत पड़ने पर यह प्रदर्शन बड़े पैमाने पर किया जाएगा।
ग्वालियर हाईकोर्ट की बिल्डिंग कमेटी ने प्रतिमा स्थापना की अनुमति से इनकार करते हुए कहा है कि यह फैसला परिसर की व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने के लिए लिया गया है।
वहीं, बार एसोसिएशन के एक वर्ग ने कहा है कि वे इस निर्णय का समर्थन करते हैं, जबकि दूसरे वकीलों ने इसे संविधान निर्माता को सम्मान देने के लिए आवश्यक कदम बताया है।
Baba Saheb Ambedkar | Baba Saheb Ambedkar News | Gwalior High Court | ग्वालियर अंबेडकर प्रतिमा | MP News
हाईकोर्ट परिसर में प्रतिमा स्थापना से क्यों हो रहा है विवाद?
विरोध करने वाले वकीलों का कहना है कि प्रतिमा लगाना उचित नहीं होगा, जबकि कई अन्य वकील इसके पक्ष में हैं। 14 मई को प्रतिमा लगाने की अनुमति मिलने के बाद अचानक विरोध के चलते यह योजना रुक गई।
खबर यह भी...ग्वालियर हाईकोर्ट में अंबेडकर मूर्ति विवाद के चलते पुलिस ने ६ सोशल मीडिया हैंडलर्स को जारी किए नोटिस
भीम सेना की एंट्री और कड़ी चेतावनी
भीम सेना ने सोशल मीडिया पर विवादास्पद पोस्टर और वीडियो जारी किए हैं, जिनमें मध्य प्रदेश और राजस्थान सरकारों को चेतावनी दी गई है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप न करें।
5 पॉइंट्स समझें पूरी खबर
- ग्वालियर हाईकोर्ट में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद चल रहा है।
- हाईकोर्ट की बिल्डिंग कमेटी ने सुरक्षा कारणों से प्रतिमा स्थापना की अनुमति नहीं दी है।
- भीम सेना के अध्यक्ष सतपाल तंवर ने इस फैसले का कड़ा विरोध किया और खुली चेतावनी दी है।
- सतपाल तंवर ने कहा अगर ग्वालियर में प्रतिमा नहीं लगी तो जयपुर हाईकोर्ट में आंदोलन किया जाएगा।
- भीम सेना की धमकी के बाद ग्वालियर और जयपुर हाईकोर्ट के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
भीम सेना की धमकी के बाद हाई अलर्ट
मध्य प्रदेश सरकार ने इस मुद्दे पर किसी भी बयानबाजी पर रोक लगा रखी है, लेकिन भीम सेना ने इसे जातिगत मुद्दा बना दिया है और चेतावनी दी है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करेंगे। हालांकि, जरूरत पड़ने पर यह प्रदर्शन बड़े पैमाने पर किया जाएगा।
विवाद की जड़
वहीं, बार एसोसिएशन के एक वर्ग ने कहा है कि वे इस निर्णय का समर्थन करते हैं, जबकि दूसरे वकीलों ने इसे संविधान निर्माता को सम्मान देने के लिए आवश्यक कदम बताया है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
Baba Saheb Ambedkar | Baba Saheb Ambedkar News | Gwalior High Court | ग्वालियर अंबेडकर प्रतिमा | MP News
ट्रेन में वेटिंग, बसों में लूट! दिवाली पर फ्लाइट से भी महंगा हुआ सफर, 7 हजार रुपए तक पहुंचा किराया
By Aman Vaishnav
राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, दिन में धूप तो रात में हल्की ठंड; 3-4 दिन साफ रहेगा आसमान
By Jyoti Mahender Bhardwaj
आज दिल्ली दौरे पर सीएम विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ सदन में करेंगे रात्रि विश्राम, जानिए पूरा शेड्यूल
By Harrison Masih
ट्विशा शर्मा केस: मौत के अगले दिन ब्यूटी पार्लर से घर तक सास ने जुटाए CCTV, सीबीआई ने किया खुलासा
By Aman Vaishnav
लाड़ली बहना योजना ने बदली महिलाओं की जिंदगी, 61% बहनें घर के साथ संभाल रहीं कारोबार, इस सर्वे में हुआ खुलासा...
By Aman Vaishnav
देवास में शराब माफिया की दबंगई! अवैध शराब रोकने पहुंचे TI को ट्रक से कुचला, मौत
By Aman Vaishnav
मंत्रालय में बैठक करने के बाद जबलपुर जाएंगे सीएम मोहन यादव, लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल
By Aman Vaishnav