एमपी हाईकोर्ट में अंबेडकर मूर्ति विवाद, वकीलों और भीम आर्मी के बीच जमकर मारपीट
Rohit Sahu | May 18, 2025, 09:16 IST
gwalior high court bhim army
ग्वालियर हाईकोर्ट में अंबेडकर मूर्ति लगाने को लेकर वकीलों और भीम आर्मी में हिंसक टकराव देखने को मिला। वकीलों ने भीम आर्मी कार्यकर्ता की जमकर पिटाई की। इस मामले में चीफ जस्टिस ने मांगी रिपोर्ट।
ग्वालियर हाईकोर्ट में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाने के मामले में वकीलों के 2 गुटों के बाद अब भीम आर्मी की एंट्रो हो गई है। शनिवार को सोशल मीडिया पर वकीलों और भीम आर्मी के पदाधिकारियों के बीच तीखी टिप्पणियों और देख लेने की धमकियों का सिलसिला चला। इसके बाद शाम होते-होते दोनों गुट कोर्ट परिसर के बाहर जमा हो गए और फिर मारपीट के साथ जबरदस्त हंगामा हुआ।
तनाव को देखते हुए पुलिस बल पहले से ही तैनात था, लेकिन फिर भी पुलिस झड़प को नहीं रोक सकी। वकीलों ने पुलिस की मौजूदगी में ही भीम आर्मी से जुड़े नेता रूपेश केन को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। दरअसल जय भीम के नारों के साथ जैसे ही भीम आर्मी ने कदम बढ़ाया, वकीलों की भीड़ ने जवाब में हमला कर दिया।
विवाद बढ़ता देख थाना प्रभारी इला टंडन, दीप्ती तोमर, अजय पवार सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रण में लिया। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को हटाकर सड़क खाली करवाई गई। झड़प के दौरान रूपेश केन जमीन पर गिर गए, जिन्हें पुलिस ने परीक्षण के लिए अस्पताल पहुंचाया।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद भीम आर्मी ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि रूपेश केन को 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान ही छह साल के लिए निष्कासित किया जा चुका है। उनका संगठन से कोई नाता नहीं है।
एसएसपी धर्मवीर सिंह के मुताबिक, वकील गौरव व्यास और रूपेश केन दोनों ने विवि थाने में आवेदन दिए हैं। दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस अब घटनास्थल के वीडियो फुटेज के आधार पर जांच करेगी।
दरअसल, डॉ. अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर बार एसोसिएशन ने पहले ही विरोध जताया था। उनका कहना है कि हाईकोर्ट की सात सदस्यीय बिल्डिंग कमेटी ने मूर्ति लगाने की अनुमति नहीं दी है। बावजूद इसके अंबेडकर अनुयायी वकील मूर्ति लेकर कोर्ट पहुंच गए और क्रेन से स्थापना की कोशिश की गई, जिस पर बार एसोसिएशन ने कड़ा विरोध जताया। इसके बाद से यह विवाद चल रहा है।
यह भी पढ़ें...एमपी के शिक्षा विभाग में तबादलों पर बड़ा अपडेट, आवेदन की डेट बढ़ी, 25 मई से शुरू होंगे तबादले
मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत ने ग्वालियर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को 19 मई को चर्चा के लिए जबलपुर बुलाया है। बार अध्यक्ष पवन पाठक 18 मई को रवाना होंगे। चीफ जस्टिस ने साफ कहा है कि बिना सामूहिक सहमति के प्रतिमा नहीं लगाई जाएगी।
यह भी पढ़ें...भोपाल-इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन पर सीएम की अधिकारियों के साथ बैठक, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव
thesootr links
ग्वालियर हाईकोर्ट में हंगामा | ग्वालियर अंबेडकर प्रतिमा | gwalior
वकीलों ने कहा था कोर्ट आकर दिखाएं
शनिवार को सोशल मीडिया पर चली बयानबाजी में वकीलों ने चेतावनी दी थी कि ये कोई गली मोहल्ला नहीं है कोर्ट है यहां के दिखाए भीम आर्मी। इसके बाद भीम आर्मी नेता रूपेश केन अपनी टीम के साथ हाईकोर्ट परिसर के बाहर पहुंचे। वकीलों ने उनकी उपस्थिति को लेकर पहले ही नाराजगी जाहिर की थी। जैसे ही शाम पांच बजे कोर्ट से वकील निकले, दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते माहौल हिंसक हो गया।
कोर्ट परिसर के बाहर पुलिस के सामने झड़प और मारपीट
विवाद बढ़ता देख थाना प्रभारी इला टंडन, दीप्ती तोमर, अजय पवार सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रण में लिया। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को हटाकर सड़क खाली करवाई गई। झड़प के दौरान रूपेश केन जमीन पर गिर गए, जिन्हें पुलिस ने परीक्षण के लिए अस्पताल पहुंचाया।
भीम आर्मी ने पल्ला झाड़ा, कहा- निष्कासित हैं रूपेश
दोनों पक्षों ने लगाए आरोप, पुलिस देखेगी फुटेज
बार एसोसिएशन का विरोध और मूर्ति लगाने की कोशिश
यह भी पढ़ें...एमपी के शिक्षा विभाग में तबादलों पर बड़ा अपडेट, आवेदन की डेट बढ़ी, 25 मई से शुरू होंगे तबादले
चीफ जस्टिस ने मांगी रिपोर्ट, बार पदाधिकारी जाएंगे जबलपुर
यह भी पढ़ें...भोपाल-इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन पर सीएम की अधिकारियों के साथ बैठक, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
ग्वालियर हाईकोर्ट में हंगामा | ग्वालियर अंबेडकर प्रतिमा | gwalior
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava