एंबुलेंस के सिलेंडर में ऑक्सीजन खत्म, दूसरा भी खाली, मासूम की मौत के बाद कर्मचारी भागे

Sandeep Kumar | Mar 07, 2025, 18:39 IST
Share
ambulance-oxygen-ends
ambulance-oxygen-ends

शासकीय अस्पताल से रेफर की गई तीन साल की बच्ची हर्षिता कुशवाह की एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने के कारण मौत हो गई। बच्ची के परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस कर्मचारी उसे ब्यावरा सिविल अस्पताल के गेट पर छोड़कर भाग गए...

गुना जिले के शासकीय अस्पताल से भोपाल रेफर की गई तीन साल की हर्षिता कुशवाह की एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने के कारण मौत हो गई। घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था में गंभीर लापरवाही का सवाल खड़ा कर दिया है। बताया गया है कि Ambulance में दूसरा ऑक्सीजन सिलेंडर भी खाली था। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराने की बजाय एंबुलेंस कर्मचारी उसे ब्यावरा सिविल अस्पताल के गेट पर छोड़कर फरार हो गए। न तो बच्ची के साथ कोई रेफर पर्चा था और न ही अस्पताल में भर्ती कराने की कोई कोशिश की गई।

Ambulanc में ऑक्सीजन खत्म

ब्यावरा से करीब 5 किलोमीटर पहले ही एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म हो गई। जब परिजनों ने दूसरा सिलेंडर देखा, तो वह भी खाली था। इस घातक स्थिति में परिजनों ने गाड़ी को रुकवाया, लेकिन ऑक्सीजन की कमी के कारण बच्ची की हालत लगातार बिगड़ती रही। जैसे ही वे ब्यावरा सिविल अस्पताल पहुंचे, बच्ची को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़िए....एंबुलेंस में झटका लगा तो ऐसा हुआ कि हर कोई रह गया हैरान

एंबुलेंस कर्मचारी की लापरवाही

ब्यावरा सिविल अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित किया, और इसके बाद परिजनों ने एंबुलेंस कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब वे बच्ची को अस्पताल में लेकर पहुंचे, तो एंबुलेंस कर्मचारी अपना सामान फेंककर वहां से भाग गए। इसके अलावा, गाड़ी में जरूरी कागजात भी ले गए, जिससे बच्ची की स्थिति की सही जानकारी मिल पाना और कठिन हो गया।
ये खबर भी पढ़िए....एंबुलेंस के सिलेंडर में नहीं थी Oxygen, घायल को लगाया खाली मास्क, मौत

परिजनों का आरोप और पुलिस जांच

हर्षिता के परिजनों ने गुना जिला अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ओंकार सिंह, बच्ची के दादा, ने कहा कि अस्पताल से बच्ची को रेफर किया गया था, लेकिन अस्पताल की ओर से किसी भी प्रकार की मदद नहीं की गई। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और ब्यावरा देहात थाने के एसआई बीएल मवासे ने बताया कि ऑक्सीजन की कमी से बच्ची की मौत का मामला दर्ज किया गया है और संबंधित थाने को सूचना भेजी जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए....एंबुलेंस में झटका लगा तो ऐसा हुआ कि हर कोई रह गया हैरान

बच्ची की बिगड़ी थी हालत

गुना जिले के ग्राम पटना की निवासी तीन साल की हर्षिता कुशवाह को तेज बुखार आने के बाद गुरुवार को गुना शासकीय अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि, शुक्रवार सुबह बच्ची की स्थिति गंभीर हो गई, और डॉक्टरों ने उसे तुरंत भोपाल रेफर कर दिया।

ये खबर भी पढ़िए....मरीज को लूट रहे एंबुलेंस चालक और निजी अस्पताल

Tags:
  • MP News
  • गुना न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • सरकारी अस्पताल
  • 108 एंबुलेंस
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • मासूम की मौत
  • एंबुलेंस
  • hindi news
बिप्लब देब का सख्त संदेश: गुटबाजी पर दी मोहलत, बड़ा सवाल, एमपी बीजेपी में फरमान मानेगा कौन?

By Ramanand Tiwari

बिप्लब देब का सख्त संदेश: गुटबाजी पर दी मोहलत, बड़ा सवाल, एमपी बीजेपी में फरमान मानेगा कौन?
अमित शाह के भोपाल दौरे में सौगातें ही नहीं, MP के सहकारिता मॉडल की भी होगी परीक्षा

By Ramanand Tiwari

अमित शाह के भोपाल दौरे में सौगातें ही नहीं, MP के सहकारिता मॉडल की भी होगी परीक्षा
IPS रतन लाल डांगी मामले में नई जांच की तैयारी, हाईकोर्ट ने गृह सचिव और पुलिस मुख्यालय से मांगा जवाब

By Umeshwari Baghel

IPS रतन लाल डांगी मामले में नई जांच की तैयारी, हाईकोर्ट ने गृह सचिव और पुलिस मुख्यालय से मांगा जवाब
इंदौर में अवैध होर्डिंग्स पर हाईकोर्ट ने कहा यह दुखद है कि अधिकारी आदेश का पालन नहीं कर रहे

By Sanjay Gupta

इंदौर में अवैध होर्डिंग्स पर हाईकोर्ट ने कहा यह दुखद है कि अधिकारी आदेश का पालन नहीं कर रहे
अमित शाह के सामने भी नहीं सुलझा महानदी विवाद, साय-माझी की बैठक में बात आगे बढ़ी, फैसला अब भी बाकी

By VINAY VERMA

अमित शाह के सामने भी नहीं सुलझा महानदी विवाद, साय-माझी की बैठक में बात आगे बढ़ी, फैसला अब भी बाकी
Rajasthan Top News: अजमेर में IAS अफसर ठगी का शिकार, तीन आरोपी मिले, रिपोर्ट दर्ज

By

Rajasthan Top News: अजमेर में IAS अफसर ठगी का शिकार, तीन आरोपी मिले, रिपोर्ट दर्ज
दिल्ली में महानदी विवाद पर उच्चस्तरीय बैठक, छत्तीसगढ़-ओडिशा ने टकराव छोड़ आपसी सहमति पर जताया भरोसा

By Umeshwari Baghel

दिल्ली में महानदी विवाद पर उच्चस्तरीय बैठक, छत्तीसगढ़-ओडिशा ने टकराव छोड़ आपसी सहमति पर जताया भरोसा