मिडिल ईस्ट जंग की चपेट में मरीज, 50% तक बढ़ सकते हैं कैंसर दवाओं के दाम
Aman Vaishnav | Jun 17, 2026, 14:01 IST
कैंसर दवाओं के दाम
अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण देश में कैंसर के इलाज के लिए जरूरी तीन प्रमुख दवाओं की भारी कमी हो गई है। कच्चे माल की किल्लत से उत्पादन बंद है और आने वाले दिनों में कीमतें 50% तक बढ़ सकती हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- अमेरिका-ईरान युद्ध का असर अब देश के कैंसर मरीजों तक पहुंच गया है।
- कीमोथेरेपी में काम आने वाली तीन अहम दवाएं बनना बंद हो गई हैं।
- कच्चे माल की भारी कमी इसकी वजह है।
- जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में सिर्फ सात से आठ दिन का स्टॉक बचा है।
- इससे लाखों कैंसर मरीजों का इलाज खतरे में आ गया है।
दवाओं का उत्पादन क्यों रुका
वहीं जानकारों के आनुसार देश भर में अभी सिर्फ एक जर्मन कंपनी के पास इन दवाओं का स्टॉक बचा है। स्टॉकिस्ट के गोदामों में भी अब बहुत कम मात्रा है। यह संकट किसी एक शहर तक सीमित नहीं है। पूरे देश के कैंसर मरीज इससे प्रभावित हो सकते हैं।
9d3260a7-f49
मध्य प्रदेश पर कितना असर
गांधी मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर डॉ. ओपी सिंह बताते हैं कि, ज्यादातर कीमोथेरेपी प्रक्रियाओं में सिस्प्लैटिन किसी न किसी रूप में शामिल होती है। यानी इस एक दवा की कमी से इलाज की पूरी प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
मध्यप्रदेश फार्मासिस्ट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी राजवीर त्यागी के अनुसार अभी सिर्फ सात से आठ दिन का स्टॉक बचा है। इसके बाद ये दवाएं मार्केट से पूरी तरह गायब हो सकती हैं। उनका कहना है कि सरकार को उत्पादन बढ़ाने के लिए तुरंत कदम उठाना चाहिए।
af95e105-798
तीन दशक से भरोसे की दवा
इसी वजह से डॉक्टर इन्हें कैंसर उपचार की पेनिसिलिन भी कहते हैं। इतने भरोसेमंद इलाज का अचानक रुक जाना मरीजों और डॉक्टरों दोनों के लिए चिंता का विषय बन गया है।
इलाज होगा और महंगा
माना जा रहा है कि अगले दो से तीन महीने में इनके दाम 50 फीसदी तक बढ़ सकते हैं। इससे गरीब मरीजों के लिए यह कैंसर का इलाजपहुंच से बाहर हो सकता है।
5179ef16-3b6
किल्लत के पीछे की बड़ी वजहें
दवा बनाने में लगने वाले कच्चे माल की लागत 200 से 300 फीसदी तक बढ़ गई है। इससे दवा निर्माण काफी महंगा हो गया है। दूसरी ओर, राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA – National Pharmaceutical Pricing Authority) ने इन दवाओं की कीमतें तय कर रखी हैं।
कंपनियां बढ़ी हुई लागत का बोझ उठा नहीं पा रही हैं। नतीजा यह हुआ कि कई कंपनियों ने उत्पादन घटा दिया है या पूरी तरह बंद कर दिया है।
bc0153df-625
डॉक्टर्स कि क्या राय...
देश में कैंसर के ज्यादातर मरीजों का इलाज इन्हीं दवाओं पर निर्भर है। फेफड़े, स्तन, ओवरी, मुंह, सर्वाइकल, सिर-गर्दन, बड़ी आंत और अंडकोष के कैंसर में इनका नियमित इस्तेमाल होता है।
डॉक्टरों का कहना है कि कुछ विकल्प मौजूद हैं लेकिन वे पूरी तरह इन दवाओं की बराबरी नहीं कर पाते हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्लेटिनम की कीमत लगभग आठ हजार रुपए प्रति ग्राम तक पहुंच गई है।
उत्पादन लागत बढ़ने के कारण कई कंपनियों ने इन दवाओं का निर्माण कम कर दिया है या बंद कर दिया है।
FAQ
- कैंसर की कौन सी दवाएं कम हो रही हैं?
सिस्प्लैटिन, कार्बोप्लेटिन और ऑक्सालिप्लाटिन की कमी हो रही है। ये तीनों दवाएं कीमोथेरेपी में इस्तेमाल होती हैं। इनकी सप्लाई जरूरत के मुकाबले सिर्फ 25 फीसदी रह गई है। - कैंसर की दवाओं की किल्लत क्यों हो रही है?
अमेरिका-ईरान युद्ध से कच्चे माल की सप्लाई बाधित हुई है। प्लेटिनम जैसी जरूरी सामग्री की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे दवा बनाना मुश्किल और महंगा हो गया है। - क्या कैंसर की दवाओं के दाम बढ़ेंगे?
हां, इन्हें यूनिफॉर्म ड्रग कोड की सूची से बाहर किया गया है। अगले दो से तीन महीने में दाम 50 फीसदी तक बढ़ सकते हैं। इससे गरीब मरीजों के लिए इलाज मुश्किल हो सकता है।
ये खबरें भी पढ़िए...
डॉक्टरों की लापरवाही, सब पर भारी, शरीर पर बेअसर हो रहीं एंटीबायोटिक दवाएं
अब फोन पर नहीं मिलेगा डॉक्टर्स का अपॉइंटमेंट, बंद होगा एनएचए हेल्पलाइन नंबर
एमपी में इलाज के लिए तरस रहे ग्रामीण, अस्पतालों में पद खाली पर आने को तैयार नहीं डॉक्टर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari