3 अक्टूबर को एमपी आ सकते हैं अमित शाह, भोपाल में जुटेंगे 4 राज्यों के मंत्री और पशुपालक
Aman Vaishnav | Sept 27, 2026, 12:21 IST
अमित शाह का एमपी दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार तीन अक्टूबर को एमपी दौरे पर आ सकते हैं। भोपाल के भेल दशहरा मैदान में पशुपालकों का बड़ा सम्मेलन और चार राज्यों के सहकारिता मंत्रियों की बैठक रखी गई है। अमित शाह इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों के साथ भी बैठक कर सकते हैं।
समझें क्या है पूरा मामला...
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल आ सकते हैं।
- भेल दशहरा मैदान में पशुपालकों का बड़ा सम्मेलन होने जा रहा है।
- इसमें मध्य प्रदेश, गुजरात सहित चार राज्यों के सहकारिता मंत्री भी शामिल होंगे।
- इसी दौरान स्टेट फूड सेंट्रल लैब और फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी का शुभारंभ भी प्रस्तावित है।
- शाह पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठन और सुरक्षा से जुड़ी बैठकें भी कर सकते हैं।
पशुपालकों का बड़ा सम्मेलन
बता दें कि सरकार साल 2026 को किसान कल्याण एवं कृषि विकास वर्ष के रूप में मना रही है। इसी कड़ी में यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सरकार का फोकस किसानों और पशुपालकों को आगे बढ़ाना है।
चार राज्यों के मंत्री होंगे शामिल
मशीनों से बनेगा दूध-दही
अभी इन उत्पादों को बनाने में ज्यादातर काम हाथ से होता है। नई यूनिट शुरू होने से यह प्रक्रिया आसान और तेज हो सकती है।
इसके साथ ही स्टेट फूड सेंट्रल लैब का शुभारंभ भी इसी दौरान होना प्रस्तावित है। यह लैब खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने में मदद करेगी।
पार्टी बैठकें भी हो सकती हैं
इसके अलावा आंतरिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर भी एक बैठक की तैयारी है। इसमें राज्य की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा हो सकती है।
नए कानूनों पर बनेगी प्रदर्शनी
इस प्रदर्शनी का मकसद है आम नागरिकों को नए कानूनों के प्रावधान आसान भाषा में समझाना। साथ ही अपराध की घटना से लेकर न्याय मिलने तक की पूरी प्रक्रिया भी दिखाई जाएगी। यह जानकारी सरल और रोचक तरीके से पेश की जाएगी।
प्रदर्शनी में क्या-क्या दिखेगा
इसके अलावा घटनास्थल पर पुलिस और एफएसएल (FSL – Forensic Science Laboratory) टीम के पहुंचने की प्रक्रिया भी दिखेगी। साक्ष्य जुटाने और वैज्ञानिक विवेचना के तरीके भी समझाए जाएंगे।
साथ ही थाने में मामले की कार्यवाही, सीसीटीएनएस (CCTNS – Crime and Criminal Tracking Network and Systems), मालखाना और अन्य डिजिटल व्यवस्थाओं को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
ये खबरें भी पढ़िए...
चार राज्यों के किसानों के करोड़ों खा गया आउटसोर्स कर्मचारी! रिश्तेदारों के खाते में भेजे पैसे
वर्षों का इंतजार 5 दिन में खत्म: स्कूल शिक्षा विभाग में 851 की हुई अनुकंपा नियुक्ति
रिटायर्ड IAS अफसरों को मिलेगी दोगुनी फीस! IAS जांच के लिए केंद्र सरकार ने बदले नियम
बीकानेर में सफाई से नाराज पार्षद ने कमिश्नर के सामने जमीन पर सिर मारा, शर्ट फाड़कर जताया विरोध
By Ashish Bhardwaj
कुमावत समाज ने भाजपा कांग्रेस का किया सामाजिक बहिष्कार, निर्दलीय प्रत्याशी उतारनें की तैयारी
By Ashish Bhardwaj
अजमेर जेल में प्रहरियों के साथ गश्त करती हैं बिल्लियां, बचा चुकी हैं कोबरा से कैदी की जान
By Jageshwar prasad
कोटा किडनी फेलियर मामले में गहलोत ने उठाए सवाल, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में बस टैक्स पर विवाद: 2022 के आदेश में अतिरिक्त कर नहीं, अब रोज 600 रुपए वसूली का आरोप
By Raghvendra Singh Rathore
व्यापारी नेता की बढ़ीं मुश्किलें: यौन शोषण पीड़िता के चरित्र पर उठाए थे सवाल, अब थाने में दर्ज हुआ संगीन धाराओं में केस
By Umeshwari Baghel
गुप्तवार्ता के अफसर परिवहन विभाग में, रोहित झा बने संयुक्त परिवहन आयुक्त, प्रतिनियुक्ति पर मिली नई जिम्मेदारी
By VINAY VERMA