अमित शाह के ऑफिस से रात को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को आया फोन, दिल्ली पहुंचे, सीएम भी शाह से मिले
INDORE. शनिवार को मप्र की राजनीति दिल्ली में जमी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली में थे और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलावल भी। वहीं शुक्रवार को जब नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में एक कार्यक्रम में थे, तभी उन्हें एक फोन आया। यह फोन केंद्रीय मंत्री अमित शाह के आफिस से था। उन्हें शनिवार सुबह दिल्ली आने के लिए कहा गया। इसके बाद वह नरेडको रियल एस्टेट का कार्यक्रम दस मिनट में ही अटेंड कर रात की फ्लाइट से ही दिल्ली रवाना हो गए।
दिल्ली में शाह से मिले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
मंत्री विजयवर्गीय ने केंद्रीय मंत्री शाह से मुलाकात की। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। कहा कि दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाहजी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उनसे मध्यप्रदेश की प्रगति के संदर्भ पर चर्चा हुई। साथ ही विभिन्न समसामयिक विषयों व जनकल्याण पर सार्थक संवाद हुआ।
ये भी पढ़ें...इंदौर में रिटायर्ड अफसर से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.15 करोड़ की ठगी
उधर सीएम, खंडेलवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले
उधर, सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल दिल्ली में साथ में थे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से सौजन्य भेंट की। साथ ही सीएम मोहन यादव ने भी केंद्रीय मंत्री शाह से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि दोनों से ही शाह ने अलग-अलग मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।
वहीं मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री पहलाद पटेल ने भी अलग से अमित शाह से मुलाकात की है।
ये भी पढ़ें...इंदौर में ये शराब दुकान सबसे महंगी, हर दिन इतने करोड़ की शराब पिएंगे इंदौरी
ये भी पढ़ें...इंदौर के स्कूल में हिजाब पहनकर आई बच्चियों को परीक्षा देने से रोका
भागीरथपुरा कांड के समय भी दिल्ली बुलाए गए थे
इसके पहले भागीरथपुरा कांड के दौरान भी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को अचानक दिल्ली बुलाया गया था। जब उनके विवादित बयान को लेकर मीडिया में बवाल मच गया था। इसके बाद उन्हें नसीहत दी गई थी कि वह मीडिया से दूरी बनाकर रखेंगे। इसके बाद से वही मीडिया से दूरी बनाकर रखे हुए हैं और केवल मुद्दे की बात पर ही बाइट देते हैं।