इंदौर में ये शराब दुकान सबसे महंगी, हर दिन इतने करोड़ की शराब पिएंगे इंदौरी
Sanjay Gupta | Feb 28, 2026, 10:59 IST
indore most expensive liquor shops auction 2026 27
शराब की दुकानों के नए वित्तीय साल के ठेके के लिए ई-टेंडर शुरू हो चुके हैं। नए ग्रुपिंग के बाद इंदौर की सबसे महंगी शराब दुकान के बारे में सुनकर आप चौंक जाएंगे!
INDORE. मध्यप्रदेश की आबकारी नीति (mp liquor policy) के बाद वित्तीय साल 2026-27 के लिए शराब दुकानों की नीलामी शुरू हो चुकी है। इंदौर में इन दुकानों को 56 ग्रुप में बांटा गया है। कुल राजस्व लक्ष्य 2102 करोड़ रुपए है।
इंदौर की सबसे महंगी तीन शराब दुकानों की न्यूनतम राशि सुनकर आप चौंक जाएंगे। इन दुकानों के लिए अब जमकर लॉबिंग हो रही है। साथ ही, शराब के धंधे में अपना दबदबा जमाने के लिए कई ठेकेदार मैदान में उतर रहे हैं।
इंदौर में दो ग्रुप 100 करोड़ रुपए से भी अधिक कीमत के हैं। ग्रुप वन की सबसे अधिक कीमत 134 करोड़ 95 लाख रुपए है। इसमें स्कीम 54 की 49 करोड़ 94 लाख की दुकान के साथ ही स्कीम 78 की दुकान, लसूड़िया गोदाम वन की दुकान, लसूड़िया मोरी और निरंजनपुर की दुकान शामिल है।
वहीं ग्रुप टू 130 करोड़ कीमत का है। इसमें सबसे महंगी एमआर-9 की दुकान के साथ ही निपानिया दुकान, लसूड़िया गोदाम टू, और एमआर-11 की दुकान शामिल है।
इंदौर में वित्तीय साल 2025-26 में 1700 करोड़ रुपए की शराब बिकी। इसका मतलब है कि हर दिन इंदौरियों ने औसतन 4.65 करोड़ रुपए की शराब खरीदी और पी।
अब आबकारी राजस्व का लक्ष्य 2102 करोड़ रुपए है। यानी इस हिसाब से देखें तो हर दिन 5 करोड़ 75 लाख की शराब बिक्री का लक्ष्य है। इस गणित से देखें तो इंदौरी हर दिन इतने करोड़ की शराब पिएंगे। आबकारी के लिहाज से इंदौर सबसे बड़ा जिला है।
ये खबर भी पढ़िए...
इंदौर न्यूज | स्कूल में हिजाब पहनकर आई बच्चियों को परीक्षा देने से रोका
MP News: इंदौर के साथ धार, झाबुआ और आलीराजपुर में बड़े शराब ठेकेदारों को झटका
इंदौर में कैसे चल रहा है हवा में लटकता रेस्टोरेंट, हाईकोर्ट ने अनुमति पर उठाए सवाल, मांगा जवाब
इंदौर के ये SDM क्या बना रहे फर्जी जाति प्रमाणपत्र? एमपी विधानसभा में सवाल, सभी की कॉपी मांगी
इंदौर की सबसे महंगी तीन शराब दुकानों की न्यूनतम राशि सुनकर आप चौंक जाएंगे। इन दुकानों के लिए अब जमकर लॉबिंग हो रही है। साथ ही, शराब के धंधे में अपना दबदबा जमाने के लिए कई ठेकेदार मैदान में उतर रहे हैं।
यह है इंदौर की सबसे महंगी शराब की दुकान
- इंदौर की सबसे महंगी शराब दुकान ग्रुप टू की एमआर-9 दुकान है। इसका बेस प्राइस 49 करोड़ 94 लाख रखा गया है। यह वर्तमान में ठेकेदार प्रीति जायसवाल के पास है।
- इंदौर की दूसरी महंगी शराब दुकान स्कीम 54 दुकान है। इसका बेस प्राइस 49 करोड़ 54 लाख रुपए है। यह अभी एनवीआर इंटरप्राइज के पास है।
- तीसरी सबसे महंगी शराब दुकान ग्रुप 6 की द्वाराकपुरी है। इसका बेस प्राइस 42 करोड़ 87 लाख रुपए है। यह अभी जय मातादी ट्रेडर्स के पास है। वहीं चौथी सबसे महंगी शराब दुकान ग्रुप 3 की एमआईजी दुकान है। इसका बेस प्राइस 40 करोड़ रुपए है।
- एमआर-9 और स्कीम 54 की दुकानें सबसे महंगी होने का कारण इस एरिया में सबसे ज्यादा बार, पब होना है। यहां इन दुकानों से ही खपत होती है। इसी तरह द्वारिकापुरी एरिया में भी बार लाइसेंस धारक हैं। इसके चलते अधिक शराब बिकती है।
77d680c3-9c7
इंदौर में दो ग्रुप हैं 100 करोड़ से ऊपर
वहीं ग्रुप टू 130 करोड़ कीमत का है। इसमें सबसे महंगी एमआर-9 की दुकान के साथ ही निपानिया दुकान, लसूड़िया गोदाम टू, और एमआर-11 की दुकान शामिल है।
हर दिन 5.75 करोड़ की शराब पिएंगे इंदौरी!
अब आबकारी राजस्व का लक्ष्य 2102 करोड़ रुपए है। यानी इस हिसाब से देखें तो हर दिन 5 करोड़ 75 लाख की शराब बिक्री का लक्ष्य है। इस गणित से देखें तो इंदौरी हर दिन इतने करोड़ की शराब पिएंगे। आबकारी के लिहाज से इंदौर सबसे बड़ा जिला है।
ये खबर भी पढ़िए...
इंदौर न्यूज | स्कूल में हिजाब पहनकर आई बच्चियों को परीक्षा देने से रोका
MP News: इंदौर के साथ धार, झाबुआ और आलीराजपुर में बड़े शराब ठेकेदारों को झटका
इंदौर में कैसे चल रहा है हवा में लटकता रेस्टोरेंट, हाईकोर्ट ने अनुमति पर उठाए सवाल, मांगा जवाब
इंदौर के ये SDM क्या बना रहे फर्जी जाति प्रमाणपत्र? एमपी विधानसभा में सवाल, सभी की कॉपी मांगी
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava