इंदौर के स्कूल में हिजाब पहनकर आई बच्चियों को परीक्षा देने से रोका

Sanjay Gupta | Feb 27, 2026, 12:41 IST
Share
indore-school-hijab-controversy
indore-school-hijab-controversy

इंदौर के एक स्कूल में हिजाब को लेकर विवाद हो गया है। 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान, एक टीचर ने हिजाब पहनकर आई बच्चियों को स्कूल के अंदर आने से रोक दिया।

News In Short

  • इंदौर के सिरपुर स्कूल में बोर्ड परीक्षा के दौरान हिजाब पर विवाद हुआ।
  • टीचर ने हिजाब न उतारने पर छात्राओं के 20 अंक काटने की धमकी दी।
  • माइनॉरिटी स्कूल एसोसिएशन ने स्कूल पहुंचकर प्रबंधन पर कड़ी आपत्ति ली है।
  • बीआरसी राजेंद्र तंवर ने टीचर को फटकार लगाई और कहा आप हिजाब पहनने से नहीं रोक सकती हैं।
  • प्रशासन की हिदायत के बाद छात्राओं को परीक्षा में प्रवेश मिल सका।

News In Detail

मध्य प्रदेश के इंदौर में पहली बार हिजाब को लेकर विवाद हुआ है। यहां सिरपुर के एक निजी स्कूल में महिला टीचर ने दो बच्चियों को हिजाब पहनकर आने के कारण बोर्ड परीक्षा देने से रोक दिया। यह घटना सिरपुर के न्यू मॉर्निंग स्टार स्कूल में हुई।

इस तरह से हुई घटना

यह घटना 25 फरवरी को आठवीं बोर्ड के पेपर के दौरान हुई है। दो बच्चियां हिजाब पहनकर न्यू मॉर्निंग स्टार स्कूल में परीक्षा के लिए पहुंची थीं। इसी दौरान महिला टीचर ने उन्हें रोक लिया और हिजाब उतारने के लिए कहा। इसी बात पर विवाद हो गया।

टीचर ने कहा कि हिजाब नहीं उतारोगी तो 20 अंक कम कर देंगे। ये बात माइनॉरिटी स्कूल एसोसिएशन तक पहुंची। एसोसिएशन के अध्यक्ष इस्हाक खान, रेहान मंसूरी, कासिफ खान, अल्ताफ मौके पर पहुंचे और स्कूल प्रबंधन से इस पर आपत्ति ली।

Controversy over hijab during board exams at Sirpur school
Controversy over hijab during board exams at Sirpur school

अधिकारी पहुंचे मौके पर, लगाई डांट

इस बात की जानकारी क्षेत्र के बीआरसी राजेंद्र तंवर को दी गई। वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने टीचर से पूछा कि आपको यह अधिकार किसने दिया और क्यों हो रहा है। इस पर टीचर ने कहा कि एक पेपर में चीटिंग हो रही थी, इसे रोकने के लिए ही हिजाब हटाने का बोला।

इस पर टीचर को फटकार लगाई गई कि इसे हटाने का कोई नियम नहीं है और वैसे भी स्कूल टीचर यह निर्देश नहीं दे सकती है। यह देखना स्कूल शिक्षा विभाग का काम है।

तंवर ने द सूत्र को बताया कि बच्चियों को समय पर पेपर देने के लिए प्रवेश मिल गया था और टीचर को भी समझा दिया गया था। स्कूल प्रबंधन और संचालक को भी हिदायत दी है कि इस तरह की बात भविष्य में नहीं होना चाहिए।

ये खबरें भी पढ़ें...

हिजाब पहनने पर परीक्षा केंद्र में नहीं दिया प्रवेश, छात्रा बोली-नहीं दूंगी परीक्षा, स्वाभिमान का मामला

हिजाब वाली पीएम पर एमपी में सियासत, ओवैसी के बयान पर आईएएस नियाज खान का समर्थन

एमपी में आदिवासी भूमि को लेकर बड़ा खुलासा, इन आईएएस अफसरों की मंजूरी से हो गया खेल!

एमपी विधानसभा बजट सत्र का 10वां दिन: कानून व्यवस्था से लेकर किसानों के मुद्दों पर होगा हंगामा

Tags:
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • बोर्ड परीक्षा
  • हिजाब
  • हिजाब पर विवाद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती