हिजाब पहनने पर परीक्षा केंद्र में नहीं दिया प्रवेश, छात्रा बोली-नहीं दूंगी परीक्षा, स्वाभिमान का मामला

Ashish Bhardwaj | Jan 20, 2026, 16:36 IST
Share
hijab
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के कोटा में रीट परीक्षा के दौरान हिजाब पहनकर आई अलीशा का परीक्षा केंद्र में प्रवेश से रोक दिया। सुरक्षा कर्मियों ने कहा कि हिजाब उतारने पर ही परीक्षा दे सकतें हैं। छात्रा ने यह कहकर परीक्षा देने से इनकार कर दिया कि यह मेरे स्वाभिमान का मामला है।

News In Short

  • कोटा में रीट परीक्षा के दौरान हिजाब पहनने पर छात्रा अलीशा को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से रोका गया।
  • अलीशा ने हिजाब उतारने के आदेश का विरोध करते हुए परीक्षा छोड़ दी।
  • सुरक्षा कर्मियों ने हिजाब उतारकर छात्रा की तलाशी ली, लेकिन कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।
  • अलीशा का आरोप है कि परीक्षा केंद्र पर मौखिक आदेश जारी कर हिजाब उतारने के लिए कहा गया।
  • अलीशा ने बताया कि पहले भी हिजाब पहनकर वह कई परीक्षाओं में भाग ले चुकी थी।

News In Short

राजस्थान के कोटा शहर में रीट मेन्स लेवल-2 परीक्षा के दौरान एक छात्रा को हिजाब पहनने के कारण परीक्षा केंद्र में प्रवेश से रोका गया है। यह मामला महावीर नगर स्थित तिलक स्कूल के परीक्षा केंद्र का है। जहां बूंदी की निवासी छात्रा अलीशा को हिजाब उतारने को कहा गया, लेकिन उसने परीक्षा ही छोड़ दी।

हिजाब उतारने का किया विरोध

बताया जाता है कि अलीशा कोटा के महावीर नगर स्थित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने के लिए पहुंची थी। यहां सुरक्षा अधिकारियों ने उसे हिजाब उतारने को कहा। हालांकि, छात्रा का कहना था कि उसका प्रवेश पत्र हिजाब के साथ था और इससे पहले वह कई परीक्षाओं में हिजाब पहनकर भाग ले चुकी थी। इस दौरान छात्रा ने अपनी स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा, मैंने परीक्षा इसलिए छोड़ दी, क्योंकि यह मेरे स्वाभिमान का मामला था।

महिला सुरक्षा कर्मियों ने ली तलाशी

अलीशा ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर मौजूद महिला सुरक्षाकर्मियों ने उसकी पूरी तलाशी ली और हिजाब खोलकर जांच की। सुरक्षाकर्मियों को कोई भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। फिर भी उसे परीक्षा केंद्र में बैठने की अनुमति नहीं दी गई। छात्रा ने कहा कि सिर खोले हुए परीक्षा देना उसके लिए अपमानजनक था और यह उसके आत्मसम्मान से जुड़ा हुआ था।

नियमों का उल्लंघन

अलीशा ने यह आरोप भी लगाया कि बोर्ड की गाइडलाइंस में साफ लिखा है कि दुपट्टा और चुन्नी पहनकर परीक्षा दी जा सकती है। इसके बावजूद परीक्षा केंद्र पर मौखिक आदेश जारी कर उसे हिजाब उतारने को कहा गया। उसने यह भी बताया कि उसके प्रवेश पत्र में जो फोटो लगी है, वह हिजाब में है।

परीक्षा की तैयारी में था कठिन परिश्रम

अलीशा राजस्थान में बूंदी जिले के सावतगढ़ की रहने वाली है। छात्रा अपने पिता के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंची थी। परीक्षा दोपहर 3 बजे से 5:30 बजे तक थी। अलीशा ने बताया कि उसने महीनों की मेहनत और तैयारी की थी। परीक्षा केंद्र पर हिजाब के कारण उसे परीक्षा से वंचित कर दिया गया। वह 1 बजे से 2 बजे तक केंद्र प्रभारी से हिजाब के मुद्दे पर बातचीत करती रही, लेकिन फिर भी उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिली।

पहले भी दी है परीक्षाएं

अलीशा ने बताया कि हिजाब पहनकर परीक्षा देना उसके लिए कोई नया विषय नहीं था। इससे पहले भी उसने राजस्थान लोक सेवा आयोग और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं में हिजाब पहनकर भाग लिया था। उन परीक्षाओं के दौरान उसे किसी प्रकार की रोक-टोक नहीं की गई थी।

गणतंत्र दिवस 2026: राजस्थान की बेटी को राष्ट्रपति भवन से मिला विशेष आमंत्रण, यह है खास

राजस्थान की वुशू-आर्चरी टीम से मणिपुर में लूट, सरकार ने दिए जांच के आदेश

एमपी, सीजी और राजस्थान में मौसम का यू-टर्न, कड़ाके की ठंड से मिली राहत

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026: अनुराग वर्मा का बड़ा दावा, राजस्थान का युवा गहलोत के लिए बेताब

Tags:
  • कोटा
  • रीट परीक्षा
  • परीक्षा केंद्र
  • हिजाब
  • गाइडलाइंस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा