एमपी विधानसभा बजट सत्र का 10वां दिन: कानून व्यवस्था से लेकर किसानों के मुद्दों पर होगा हंगामा

Aman Vaishnav | Feb 27, 2026, 11:12 IST
Share
mp assembly budget session day 10
mp assembly budget session day 10

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज 10वां दिन है। सदन में आज कानून व्यवस्था और किसानों की समस्याओं पर चर्चा होगी। वहीं विपक्ष खाद की किल्लत और सर्वर डाउन होने का मुद्दा उठाएगा।

विधानसभा में आज (27 फरवरी) गरमागरम बहस होने के पूरे आसार हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं।

जनता की उम्मीदें आज विधायकों के सवालों और सरकार के जवाबों पर टिकी हैं। बजट सत्र के 10वें दिन कई महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे चर्चा में रहेंगे।

इसमें खास तौर पर प्रदेश की कृषि, शिक्षा और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दे उठेंगे। विधायक अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं पर सरकार से जवाब मांगेंगे। तो आइए जानते हैं कि आज सदन में कौन से मुद्दे सबसे ज्यादा चर्चा में रहेंगे।

किसानों को हो रही परेशानी

आज कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह टीकमगढ़ जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाएंगे। वहीं, डिंडोरी के विधायक ओमकार सिंह मरकाम प्रदेश में धान खरीदी को लेकर किसानों को हो रही परेशानी को सदन में उठाएंगे।

किसानों की परेशानी यह है कि सर्वर ठीक से काम नहीं कर रहा, जिसकी वजह से उनका स्लॉट बुक नहीं हो पा रहा है।

किसानों पर लगे झूठे मुकदमे

खातेगांव विधायक आशीष शर्मा भी सदन में आवाज उठाएंगे। उनका मुद्दा खातेगांव के जंगल इलाकों में किसानों पर लगाए गए झूठे मुकदमों को लेकर है।

अतिथि विद्वानों को मानदेय न मिलने का मुद्दा

राजगढ़ से बीजेपी विधायक अमर सिंह यादव प्रदेश में राजस्व अधिकारियों के खिलाफ मुद्दा उठाएंगे। उनका कहना है कि भूमिहीन और गरीबों को पट्टे और धारणाधिकार नहीं मिल रहे हैं और ये काम समय पर नहीं हो पा रहे हैं। वहीं, नर्मदापुरम के विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा प्रदेश में अतिथि विद्वानों को मानदेय न मिलने का मुद्दा उठाएंगे।

इलेक्ट्रिक व्हीकल का उठेगा मुद्दा

मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर भी विधानसभा में एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाएंगे। यह मामला राजस्व विभाग के जूनियर डाटा एंट्री ऑपरेटर्स से संबंधित है। इसमें इन कर्मचारियों का जिला मुख्यालयों पर अटैचमेंट किए जाने का मामला शामिल है।

जौरा विधायक पंकज उपाध्याय प्रदेश में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) नीति के पालन न होने का मामला उठाएंगे। साथ ही पीएम ई-ड्राइव के लागू होने पर नीति के पालन न का मामला भी उठाएंगे। साथ ही नागदा-खाचरोद विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान उज्जैन जावरा रोड की दुर्घटनाओं को लेकर आवाज उठाएंगे।

किसानों पर बढ़ता आर्थिक बोझ

भितरवार के विधायक मोहन सिंह राठौर राज्य में राजस्व रिकॉर्ड को कम्प्यूटराइज करने और सुधारने की बात करेंगे।

वहीं, पोहरी से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह खाद संकट और यूरिया-डीएपी की बढ़ी हुई कीमतों का मुद्दा उठाएंगे। उनका कहना है कि इससे किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

विभागनिर्धारित समय
संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व1 घण्टा 30 मिनट
खेल और युवा कल्याण30 मिनट
सहकारिता, भू-राजस्व, जिला प्रशासन तथा आपदा राहत पर व्यय30 मिनट
जल संसाधन30 मिनट
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण30 मिनट
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी30 मिनट
किसान कल्याण तथा कृषि विकास30 मिनट
महिला एवं बाल विकास30 मिनट
सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण30 मिनट
वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक और सांख्यिकी30 मिनट
ऊर्जा1 घण्टा
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा15 मिनट
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम15 मिनट
ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी विधानसभा बजट सत्र में आज गूंजेगा आवारा पशुओं का मुद्दा, विभागीय बजट पर होगी चर्चा

बजट सत्र में कांग्रेस का आक्रामक तेवर : जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी

एमपी न्यूज: बजट पर बयानबाजी तेज; भूपेश बोले ChatGPT बजट, बुद्धि का उपयोग नहीं

1.72 लाख करोड़ का बजट, जानिए सरकार के पास पैसा कहां से आएगा और कहां खर्च होगा

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • कांग्रेस विधायक
  • धान खरीदी
  • ओमकार सिंह मरकाम
  • विधानसभा बजट सत्र
  • राजस्व विभाग
  • विधायक अमर सिंह यादव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज