अमित शाह ने निकाला आशिक का जनाजा तो दिग्विजय सिंह ने गिना दिए शाह के 8 झूठ

CHAKRESH | Apr 27, 2024, 10:44 IST
Share
Amit Shah Vs Digvijay Singh
Amit Shah Vs Digvijay Singh

शाह के भाषण पर दिग्विजय सिंह ने एक लंबा ट्वीट किया है और ट्वीट में उन्होंने शाह के भाषण में बोले गए झूठों को उजागर किया है। दिग्विजय सिंह ने इस ट्वीट में अमित शाह द्वारा लगाए गए आरोपों का तथ्य वार जवाब भी दिया है।

चुनावी राजनीति का चरम है, तिरस्कार और तंज… लोकसभा चुनाव में यह दौर पिछले रविवार से शुरू हो चुका है। कल गृहमंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश में थे। इस दौरान उन्होंने गुना और राजगढ़ में चुनावी रैलियां कीं। गुना की रैली में वह अपने वरिष्ठ कार्यकर्ता केपी यादव के भविष्य का आश्वासन देकर निकले और राजगढ़ जाकर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को जमकर घेरा। बता दें कि दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। रैली के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा कि दिग्विजय सिंह यानी राजगढ़ वालों की विदाई करना है, लेकिन आशिक का जनाजा है जरा धूम से निकले… शाह की यह शायरी कल से ही वायरल है। आज शाह के भाषण पर दिग्विजय सिंह ने एक लंबा ट्वीट किया है और ट्वीट में उन्होंने शाह के भाषण में बोले गए झूठों को उजागर किया है। दिग्विजय सिंह ने इस ट्वीट में अमित शाह द्वारा लगाए गए आरोपों का तथ्य वार जवाब भी दिया है।

पहले सुनिए दिग्विजय सिंह को लेकर क्या बोला था अमित शाह ने






दिग्विजय सिंह का यह ट्वीट जस का तस पाठकों के लिए…


कल खिलचीपुर की सभा में अमित शाह @AmitShah जी ने अपने भाषण में 17 बार मेरा नाम लिया। यह उनका मेरे प्रति जो अपार प्रेम है, वह दर्शाता है। मैं उनका आभारी हूँ। लेकिन जो झूठ बोलने के संस्कार उनके गुरू @narendramodi ने उन्हें दिए हैं वह उनके भाषण में 8 बार नज़र आये।

अमित शाह जी के 8 झूठ


1- अमित शाह का झूठ :- दिग्विजय सिंह जी की सलाह से राहुल गांधी ने घोषणा पत्र में मुस्लिम पर्सनल लॉ डाला !
तथ्य:- कांग्रेस के घोषणा पत्र में कोई मुस्लिम पर्सनल लॉ नहीं है !

2- अमित शाह का झूठ:- दिग्विजय सिंह ने भगवा आतंकवाद कहा !
तथ्य :- दिग्विजय सिंह ने कभी भगवा आतंकवाद शब्द का प्रयोग नहीं किया !

3- अमित शाह का झूठ :- दिग्विजय सिंह ने अफजल गुरु की फांसी का विरोध किया !
तथ्य:- दिग्विजय सिंह ने अफजल गुरु की फांसी को जल्द करवाने के लिए पत्र लिखा था कि अफजल गुरु को जल्द फांसी दी जाए !

4- अमित शाह का झूठ:- दिग्विजय सिंह ने PFI पर बैन लगाने का विरोध किया
तथ्य:- दिग्विजय सिंह ने कभी PFI पर बैन का विरोध नहीं किया , बल्कि सिमी पर सबसे पहले प्रतिबंध दिग्विजय सिंह जी ने लगाया था !
सच्चाई भारतीय जनता पार्टी ने PFI की राजनीति की इकाई के साथ कर्नाटक में गठबंधन करके लोकल चुनाव लड़ा !

5- अमित शाह का झूठ:- दिग्विजय सिंह जी ने कहा की कोरोना का टीका मत लगाओ
तथ्य:- दिग्विजय सिंह जी ने कभी भी कोरोना का टीका ना लगाने की अपील नहीं की !

6- अमित शाह का झूठ:- कोरोना महामारी में राजनीति करी !
सच्चाई और तथ्य :- जब राजगढ़ जिले के लोग ऑक्सीजन और सिलेंडर के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे थे , तब दिग्विजय सिंह जी ने ही ऑक्सीजन और सिलेंडरों की व्यवस्था की थी !

7- अमित शाह :- मेडिकल कॉलेज हमने दिया !
तथ्य:- राज्य में कांग्रेस की सरकार थी , जयवर्धन सिंह जी प्रभारी मंत्री थे ! उन्होंने मुख्यमंत्री जी से राजगढ़ जिला मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव केंद्र को भिजवाया !

8- अमित शाह:-
भोपाल रामगंज मंडी रेलवे लाइन हमने 2000 करोड़ प्रस्तावित किया !
तथ्य:- सन 2000 - 2001 प्रस्ताव स्वीकृति वर्ष था, उस समय राज्य में कांग्रेस सरकार थी !
लागत 2000 करोड़ नही अमित शाह जी उस समय 3032 करोड़ रुपए रखी गई थी !






Tags:
  • दिग्विजय सिंह
  • अमित शाह
  • अमित शाह Vs दिग्विजय सिंह
  • अमित शाह का झूठ
मोहन सरकार के मंत्रियों का फिर होगा रिपोर्ट कार्ड तैयार: 20-21 दिसंबर को पेश करेंगे कामकाज का हिसाब

By Sandeep Kumar

मोहन सरकार के मंत्रियों का फिर होगा रिपोर्ट कार्ड तैयार: 20-21 दिसंबर को पेश करेंगे कामकाज का हिसाब
वाह रे सरकार! जनता का बिल नहीं भरा तो बिजली गुल, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ की उधारी फिर भी ठाठ!

By Anshika Singh Chauhan

वाह रे सरकार! जनता का बिल नहीं भरा तो बिजली गुल, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ की उधारी फिर भी ठाठ!
राजस्थान विधानसभा: सदन कभी नहीं हुआ पूरा, 25 साल से एक साथ क्यों नहीं बैठ पाए सभी 200 विधायक?

By

राजस्थान विधानसभा: सदन कभी नहीं हुआ पूरा, 25 साल से एक साथ क्यों नहीं बैठ पाए सभी 200 विधायक?
छत्तीसगढ़ बनेगा AI हब: 5 संभागों में खुलेंगे डेटा लैब सेंटर,सरकारी दफ्तरों से युवाओं तक पहुंचेगी नई तकनीक

By Arohi Raj

छत्तीसगढ़ बनेगा AI हब: 5 संभागों में खुलेंगे डेटा लैब सेंटर,सरकारी दफ्तरों से युवाओं तक पहुंचेगी नई तकनीक
मंत्री के चरणों में वर्दी! जवान ने छुए गजेंद्र यादव के पैर, भूपेश बघेल बोले- दोनों पर हो कार्रवाई

By Sandeep Kumar

मंत्री के चरणों में वर्दी! जवान ने छुए गजेंद्र यादव के पैर, भूपेश बघेल बोले- दोनों पर हो कार्रवाई
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को मिला दूसरा स्थान, अहमदाबाद-साणंद पहले नंबर पर

By Sanjay Gupta

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को मिला दूसरा स्थान, अहमदाबाद-साणंद पहले नंबर पर
पत्नी की हत्या के आरोप में 13 साल जेल में रहा पति, राजस्थान हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में किया बरी

By Ashish Bhardwaj

पत्नी की हत्या के आरोप में 13 साल जेल में रहा पति, राजस्थान हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में किया बरी