छिंदवाड़ा में अमित शाहः खुले रथ में आधे घंटे में 700 मीटर की दूरी तय

Jitendra Shrivastava | Apr 16, 2024, 20:20 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में कमल खिलाने भारतीय जनता पार्टी इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। गृहमंत्री अमित शाह कुछ देर में यहां मेगा रोड शो करेंगे। 8 दिन में अमित शाह का यह दूसरा MP दौरा है।

BHOPAL. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ( Amit Shah) छिंदवाड़ा पहुंचकर रोड शो कर रहे हैं। शाह कमलनाथ ( Kamal Nath) के गढ़ में हुंकार भरेंगे। उनके साथ सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रत्याशी विवेक बंटी साहू समेत बीजेपी के कई नेता मौजूद हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा रोड शो कर रहे हैं। शाह के साथ सीएम डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजवयवर्गीय, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा और भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू मौजूद हैं। अमित शाह शहर का यह रोड शो छिंदवाड़ा के फव्वारा चौक से शुरू हुआ। बता दें कि शाह नागपुर एयरपोर्ट से बाय रोड छिंदवाड़ा के लिए निकले हैं। मौसम में खराबी की वजह से वे हेलिकॉप्टर की बजाय कार से आए हैं। शाह खुले रथ पर सवार होकर जनता का अभिवादन करते हुए आगे पढ़ रहे हैं। लोग उन पर फूल बरसाकर उनका स्वागत कर रहे हैं।

खुले रथ में सवार होकर करीब 700 मीटर चले

THESOOTR
THESOOTR

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में रोड शो किया। शाह ने खुले रथ में सवार होकर करीब 700 मीटर की दूरी तय की। इस दौरान रास्तेभर उन्होंने जनता का अभिवादन किया। उनके एक हाथ में बीजेपी का चुनाव चिन्ह कमल का फूल नजर आया। रोड शो में जुटे लोगों ने शाह पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। शाह भी लोगों पर फूल बरसाते चल रहे थे। शाह के साथ सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा और भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू मौजूद रहे।

नाइट स्टे छिंदवाड़ा में ही करेंगे

अमित शाह ने शहर के फव्वारा चौक से रोड शो शुरू किया है। वे गल्ला बाजार, कमानिया गेट, गोल गंज, मन्ना महाराज मेन रोड होते हुए नगर शक्ति पीठ श्री बड़ी माता मंदिर छोटी बाजार पहुंचेंगे। शाह नगर शक्ति पीठ श्री बड़ी माता मंदिर पहुंच कर बड़ी माता जी के दर्शन करेंगे। यहां वे पूजा-अर्चना भी करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री नाइट स्टे छिंदवाड़ा में ही करेंगे।

Tags:
  • Kamal Nath
  • Amit Shah
  • अमित शाह
  • रोड शो
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज