बैतूल में कलेक्टर के एक्स हैंडिल से सरकार के खिलाफ अज्ञात ने किया रिट्वीट- जनता अब भ्रष्टाचारी सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी, FIR दर्ज

The Sootr | Sept 19, 2023, 24:00 IST
Share
बैतूल में कलेक्टर के एक्स हैंडिल से सरकार के खिलाफ अज्ञात ने किया रिट्वीट- जनता अब भ्रष्टाचारी सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी, FIR दर्ज
बैतूल में कलेक्टर के एक्स हैंडिल से सरकार के खिलाफ अज्ञात ने किया रिट्वीट- जनता अब भ्रष्टाचारी सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी, FIR दर्ज

मध्यप्रदेश के बैतूल में कलेक्टर के एक्स हैंडिल से सरकार के खिलाफ एक रिट्वीट किया गया है, इस पोस्ट के खिलाफ गंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है, वहीं जनसंपर्क विभाग ने एक्स हैंडलर की सेवाएं समाप्त करदी हैं

BETUL. मध्यप्रदेश के बैतूल में कलेक्टर के एक्स हैंडिल से एक रिट्वीट किया गया है, जो कि सरकार के खिलाफ है। इस पोस्ट के खिलाफ गंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं जनसंपर्क विभाग ने एक्स हैंडलर की सेवाएं समाप्त करदी हैं।

जनता अब भ्रष्टाचारी सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी

कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस के एक्स हैंडल से 17 सितंबर को रात 11 बजकर 20 मिनट पर सरकार विरोधी एक पोस्ट रीपोस्ट की गई। इसमें समीक्षा सिंह नाम के अकांउट से की गई एक पोस्ट को रिट्वीट किया गया। इसकी टैग लाइन में लिखा है- जनता अब भ्रष्टाचारी सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी। इसके साथ लगे पोस्टर में घोटाला ही घोटाला और 86 हजार करोड़ लिखा हुआ है।

रात 3 बजे FIR दर्ज

कलेक्टर सिंह ने बताया कि एक एक्स अकाउंट होल्डर ने टेलीग्राम पर उन्हें इस पोस्ट के बारे में बताया। इसे देखने के बाद उन्होंने रात को ही एडीएम जय प्रकाश सैयाम को मामले में एफआईआर कराने के निर्देश दिए। इस दौरान रात 3 बजे अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। मामले की जांच प्रशासनिक स्तर पर भी की जा रही है।

एक्स हैंडलर बर्खास्त

अमनबीर सिंह बैंस ने बताया कि ऑफिशियल एक्स अकाउंट को जिला जनसंपर्क कार्यालय हैंडल करता है। जिसका आईडी-पासवर्ड पीआरओ के पास रहता है। पीआरओ अपने कार्यालय कर्मचारियों के जरिए कोई ट्वीट या रिट्वीट कराते रहते हैं। इस मामले में आउटसोर्स कर्मचारी शिवराम बारंगे की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। उसे पीआरओ सुरेंद्र तिवारी ने रखा था।

Tags:
  • anti government post from collector X handle in Betul
  • Retweet against the government from Collector's X handle
  • services of X handler terminated in Betul
  • retweet against the government
  • बैतूल में कलेक्टर के एक्स हैंडिल से सरकार के खिलाफ रिट्वीट
  • कलेक्टर के एक्स हैंडिल से सरकार के खिलाफ रिट्वीट
  • बैतूल में एक्स हैंडलर की सेवाएं समाप्त
  • सरकार के खिलाफ रिट्वीट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई