सरकारी योजनाओं के लिए आप हकदार हैं या नहीं, बताएगा ये एप

Sandeep Kumar | Jul 27, 2024, 20:19 IST
Share
 STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-27T195129.991
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-27T195129.991

मध्य प्रदेश सरकार एक एप लेकर आई है। इस एप का नाम है पात्रता एप ( Patrata App ) है। इस एप को लेकर एक अच्छी खबर सामने आ रही है। ये एक ऐसा एप है जो न केवल पात्रता की जानकारी देगा, बल्कि सारी प्रक्रियाओं की जानकारी भी देगा।

सभी योजनाओं की जानकारी कैसे लोगों को मिल जाए इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार एक एप लेकर आई है। इस ऐप का नाम है पात्रता एप ( Patrata App ) है। इस एप को लेकर एक अच्छी खबर सामने आ रही है। ये एक ऐसा एप है जो न केवल पात्रता की जानकारी देगा, बल्कि सारी प्रक्रियाओं की जानकारी भी देगा। इस एप के उपयोग से अब सरकारी दफ्तरों में योजनाओं से संबंधित सामान्य जानकारी के लिए चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देने वाले सक्रिय लोगों से भी छुटकारा मिल जाएगा।

मंत्री प्रहलाद पटेल ने दी जानकारी

पंचायत और ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने श्रम कल्याण के लिए काम कर रहे संगठनों, संस्थाओं और पंचायत राज प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे एक सुलभ संदर्भ के रूप में पात्रता एप का उपयोग कर अपने संपर्क में आने वाले सामान्य नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दें।

एप में 37 प्रकार की योजनाओं की जानकारी

फिलहाल 10 विभागों की 37 प्रकार की योजनाओं की जानकारी पात्रता एप में शामिल हैं। जल्दी ही सभी विभागों की योजनाओं को पात्रता ऐप पर लाया जाएगा और इसे सभी विभागों की वेबसाइट से जोड़ा जाएगा।

गांवों में लगातार बढ़ रहा एप का उपयोग

पात्रता एप का उपयोग करने वालों की संख्या गांवों में लगातार बढ़ रही है। अब तक 36 हजार नागरिकों ने इसका उपयोग किया हैं और 15 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे डाउनलोड किया है। उपयोगकर्ताओं ने पात्रता ऐप की समीक्षा करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया है।

ऐसे करें पात्रता एप का उपयोग

पात्रता एप का उपयोग लॉगिन करके या बिना लॉगिन करके किया जा सकता है। इसे गूगल एप स्टोर से डाऊनलोड किया जा सकता है। इसमें निर्धारित 10 सामान्य जानकारी देने पर संभावित योजनाओं के संबंध में पात्रता की जानकारी मिल सकेगी है। इसमें योजना से संबंधित कार्यालय का पता और ईमेल दोनों दिए गए हैं। एप्लीकेशन में पात्रता के मापदंड दिए हैं और लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज की सूची दी गई है। योजना के क्या लाभ होंगे इसकी भी संक्षिप्त जानकारी है।

किसने तैयार किया है एप ?

पात्रता एप ग्वालियर जिला प्रशासन की पहल पर आम नागरिकों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। यह एक एंड्रॉयड आधारित एप्लीकेशन है। जिसे आसानी से गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसका उपयोग करने वाला नागरिक यह जान सकेगा कि उसे योजनाओं का लाभ लेने के लिए कहां आवेदन करना है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr

Tags:
  • सरकारी योजनाओं
  • मंत्री प्रहलाद पटेल
  • पात्रता एप
  • Patrata App
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच