विजय यादव होंगे मध्यप्रदेश के नए मुख्य सूचना आयुक्त, उमाशंकर, वंदना और ओमकार को बनाया आयुक्त
Ravi Kant Dixit | Sept 10, 2024, 22:53 IST
vijay yadav
मध्यप्रदेश में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त बनने के लिए दिग्गजों की लंबी फेहरिस्त थी। लिहाजा, सहमति नहीं बन पा रही थी। अब मुख्य सूचना आयुक्त और आयुक्त की नियुक्ति होने से आयोग के कामकाज में तेजी आएगी।
भोपाल. रिटायर्ड स्पेशल डीजी विजय यादव मध्यप्रदेश के नए मुख्य सूचना आयुक्त होंगे। शिक्षाविद् उमाशंकर पचौरी, समाजसेवी वंदना गांधी और रिटायर्ड जज ओमकार नाथ सूचना आयुक्त बनाए गए हैं। मंगलवार, 10 सितंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में हुई चयन समिति की बैठक में चारों के नाम पर मुहर लगी। बैठक में पीएचई मंत्री सम्पतिया उईके और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी मौजूद थे।
दरअसल, मध्यप्रदेश में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त बनने के लिए दिग्गजों की लंबी फेहरिस्त थी। लिहाजा, सहमति नहीं बन पा रही थी। अब मुख्य सूचना आयुक्त और आयुक्त की नियुक्ति होने से आयोग के कामकाज में तेजी आएगी।
मुख्य सूचना आयुक्त बनने के लिए सरकार के पास करीब 59 नाम पहुंचे थे, जबकि सूचना आयुक्त बनने के लिए 185 नामचीन के साथ कुछ सामान्य लोगों ने भी आवेदन किया था। प्रदेश में मुख्य सूचना आयुक्त सहित आयुक्त के 10 पद स्वीकृत हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए सरकार ने आवेदन मांगे थे।
मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए प्रोफेसर, अस्सिटेंट रजिस्ट्रार, रिटायर्ड जज, रिटायर्ड आईएएस अफसर, पत्रकार, वकील और शिक्षकों ने आवेदन किए थे। इसमें एक रोचक नाम ग्राम रोजगार सहायक का भी था। कुछ पेंशनर्स ने भी आवेदन किए थे।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए आए आवेदनों में रिटायर्ड आईपीएस विपिन कुमार माहेश्वरी, विजय यादव और मुकेश जैन जैसे अधिकारियों का नाम था। वहीं, रिटायर्ड आईएएस डी.श्रीनिवास राव ने भी आवेदन किया था।
आपको बता दें कि मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों की गैरहाजिरी में शिकायतों का अंबार लग गया है। सूत्रों के अनुसार, सूचना आयोग में 10 हजार से ज्यादा अपील और शिकायतें पेंडिंग है। मार्च, 2024 में राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के सेवानिवृत्त हो जाने के बाद आयोग का काम मानो ठप हो गया। अब नई नियुक्ति से माना जा रहा है कि आयोग के कामकाज में तेजी आएगी।
दरअसल, मध्यप्रदेश में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त बनने के लिए दिग्गजों की लंबी फेहरिस्त थी। लिहाजा, सहमति नहीं बन पा रही थी। अब मुख्य सूचना आयुक्त और आयुक्त की नियुक्ति होने से आयोग के कामकाज में तेजी आएगी।
मुख्य सूचना आयुक्त बनने के लिए सरकार के पास करीब 59 नाम पहुंचे थे, जबकि सूचना आयुक्त बनने के लिए 185 नामचीन के साथ कुछ सामान्य लोगों ने भी आवेदन किया था। प्रदेश में मुख्य सूचना आयुक्त सहित आयुक्त के 10 पद स्वीकृत हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए सरकार ने आवेदन मांगे थे।
जज और पेंशनर्स भी सूची में थे
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
माहेश्वरी और डी श्रीनिवास कतार में थे
10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari