अब नगरीय निकायों के काम पर सेना-बीआरओ के रिटायर्ड अफसर रखेंगे पैनी नजर
Dablu Kumar | Sept 21, 2025, 16:46 IST
mp nagriya nikay
मध्य प्रदेश सरकार ने शहरी निकायों में होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सख्त निगरानी रखने का फैसला किया है। ऐसे में अब निकाय के काम में गलती होने की कम उम्मीद की जा रही है।
मध्यप्रदेश में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की गुणवत्ता पर अब सरकार की पैनी नजर होगी। सड़क, सीवेज, पीएम आवास जैसे प्रोजेक्ट्स की जांच के लिए थर्ड पार्टी एक्सपर्ट्स की तैनाती की गई है। इसके लिए एनएचएआई, सेना, बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ), एयरफोर्स, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड अधिकारियों को शामिल किया गया है।
ये भी पढ़िए... इस बार 102 निकायों में बनेंगे आरक्षित वर्ग के अध्यक्ष, जानें वार्ड पुनर्गठन और परिसीमन का पूरा मामला
एक्सपर्ट्स में सड़क, जलापूर्ति, सीवरेज, भवन और पुल निर्माण जैसे क्षेत्रों में कम से कम 20 साल का अनुभव और क्वालिटी कंट्रोल व सुपरविजन में 5 साल का अनुभव रखने वाले विशेषज्ञ शामिल हैं। इनमें आईआईटी रुड़की, आईआईएम इंदौर, नागपुर, सिपेट, सीआरआरआई और हुडको के विशेषज्ञ भी होंगे।
ये भी पढ़िए... MP News: ये 5 टॉप Free AI Courses स्कूल स्टूडेंट्स को बनाएंगे टेक एक्सपर्ट, यहां जानें सारी डिटेल्स
हाल ही में नगरीय निकायों के निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने पर सब इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर से लेकर प्रभारी सीएमओ तक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके अलावा, घटिया काम करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट भी किया गया है। सरकार का यह कदम विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
ये भी पढ़िए... निकाय चुनावों में देरी पर हाई कोर्ट सख्त, कहा-राज्य निर्वाचन आयोग आंखें मूंदकर नहीं बैठ सकता
नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त संकेत एस. भोंडवे ने कहा कि बड़े स्तर पर काम कर चुके केंद्र-राज्य के रिटायर्ड तकनीकी अफसरों से थर्ड पार्टी क्वालिटी ऑडिट कराएंगे। काम डेडलाइन के अंदर हों, क्वालिटी अच्छी हो, इसके लिए अर्बन क्वालिटी मॉनिटरिंग सेल बना रहे हैं।
नगरीय निकायों में भ्रष्टाचार पर लगेगा ब्रेक
नगरीय प्रशासन विभाग ने 28 अनुभवी पूर्व इंजीनियरों और अधिकारियों की नियुक्ति की है। ये विशेषज्ञ क्वालिटी मॉनिटरिंग सेल का हिस्सा होंगे और प्रत्येक को एक या दो जिलों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। ये अधिकारी प्रोजेक्ट साइट्स पर जाकर काम की गुणवत्ता, सामग्री की क्वालिटी, डेडलाइन और ठेकेदारों द्वारा नियमों के पालन की जांच करेंगे।
क्या देखेंगे एक्सपर्ट्स?
- कार्य तय दिशा-निर्देशों के अनुसार हुआ या नहीं।
- निर्माण सामग्री की गुणवत्ता मानक के अनुरूप है या नहीं।
- प्रोजेक्ट समय पर पूरे हो रहे हैं या नहीं।
- ठेकेदार नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं।
कौन होंगे एक्सपर्ट?
ये भी पढ़िए... MP News: ये 5 टॉप Free AI Courses स्कूल स्टूडेंट्स को बनाएंगे टेक एक्सपर्ट, यहां जानें सारी डिटेल्स
क्यों लिया गया फैसला?
ये भी पढ़िए... निकाय चुनावों में देरी पर हाई कोर्ट सख्त, कहा-राज्य निर्वाचन आयोग आंखें मूंदकर नहीं बैठ सकता
नगरीय विकास अधिकारी क्या है मत
प्रोफेसर्स को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मिलेगा 9000 रुपए ग्रेड पे और एसोसिएट प्रोफेसर का पदनाम
By Kaushiki
आंगनबाड़ियों में बच्चों को रोज नहीं खाना पड़ेगा दलिया, मेन्यू में इडली-सांभर शामिल करने की तैयारी
By Arun Tiwari
किसानों को ताश और राजश्री का आदी बताया, विवाद बढ़ा तो BJP सांसद जनार्दन मिश्रा बोले- किसी का दिल दुखा हो तो माफ कर देना
By Aman Vaishnav
मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी के किनारे मिला दांतों वाला रहस्यमयी पत्थर, प्राचीन जीव का जबड़ा होने की आशंका
By Kaushiki
दिवाली ब्रेक के बाद दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा फिर से शुरू: 18 नवंबर को UP में करेगी एंट्री, सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी होंगे शामिल
By Arohi Raj
JEE Main 2027 रजिस्ट्रेशन में सुस्ती, 5.72 लाख ने भरा फॉर्म; फीस जमा करने वाले 4 लाख
By Jyoti Mahender Bhardwaj
MP में आज से जनजातीय गौरव सप्ताह, आदिवासी महापुरुषों के नाम पर होंगी सड़कें, चौराहे और पार्क
By Kaushiki