इंदौर में चेकअप के दौरान आसाराम को निकले दो ब्लॉकेज, एंजियोप्लास्टी की सलाह
Vishwanath Singh | Jul 13, 2025, 12:14 IST
Sourabh204
अस्पताल में कराई गई इको और अन्य हार्ट जांचों में पता चला कि आसाराम की दो प्रमुख धमनियों में ब्लॉकेज है। डॉक्टर्स ने उसे एंजियोप्लास्टी करवाने की सलाह दी है।
नाबालिग और महिला से बलात्कार के मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहा स्वयंभू संत आसाराम शनिवार को इंदौर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा था। 86 वर्षीय आसाराम की हालत को देखते हुए अस्पताल में डॉक्टर्स के एक विशेष पैनल ने उसकी जांच की, जिसमें हृदय संबंधी गंभीर समस्याएं सामने आई हैं।
दो धमनियों में ब्लॉकेज, एंजियोप्लास्टी की
अस्पताल में कराई गई इको और अन्य हार्ट जांचों में पता चला कि आसाराम की दो प्रमुख धमनियों में ब्लॉकेज है। डॉक्टर्स ने उसे एंजियोप्लास्टी करवाने की सलाह दी है। इससे पहले भी उसकी एंजियोग्राफी हो चुकी है। डॉक्टरों के अनुसार यदि समय रहते इलाज न कराया गया, तो दिल से जुड़ी समस्याएं और बढ़ सकती हैं।
अस्पताल में डॉक्टर्स की एक टीम ने उसकी पुरानी मेडिकल हिस्ट्री का अध्ययन किया। इसमें हार्ट, किडनी, लिवर, न्यूरोलॉजी, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं शामिल हैं। डॉक्टरों ने उम्र को देखते हुए नियमित निगरानी, दवाओं और आराम की सलाह दी है। उसे थोड़ी देर चलने पर सांस फूलने, चक्कर आने, सीने में दर्द और न्यूरोलॉजिकल समस्याओं की शिकायत रहती है।
डॉक्टर्स के अनुसार 86 वर्षीय आसाराम की उम्र के चलते उसकी इम्युनिटी कमजोर हो चुकी है। ऐसे में हार्ट से जुड़ी सर्जरी या प्रक्रिया में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने उसके इलाज की रिपोर्ट सौंप दी है। अब यह निर्णय प्रशासनिक अधिकारियों के स्तर पर होगा कि उसे इलाज के लिए आगे कहां रेफर किया जाए।
सफेद कुर्ते और केसरिया साफा पहने अस्पताल आए आसाराम करीब आधा घंटा रहा और पूरे समय व्हील चेयर पर ही था। जांच के दौरान फ्लोर पर बाहरी लोगों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई। आसाराम की जांच के बाद डॉक्टर ने आगे उपचार लिखा है।
जानकारी के अनुसार आसाराम करीब एक सप्ताह से इंदौर में ही है। दो दिन तक उन्होंने भक्तों से जमकर मुलाकात की। गुरु पूर्णिमा व उसके अगले दिन, दो दिनों में आश्रम में हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे थे। सुरक्षा के लिए और कहीं मुलाकात का वीडियो वायरल नहीं हो इसके लिए सभी के मोबाइल व अन्य इलेक्ट्राॅनिक आयटम बाहर ही रखवा लिए गए थे। राजस्थान हाईकोर्ट ने जनवरी में अंतरिम जमानत दी थी और इसके बाद लगातार समय बढ़ता गया। अभी 12 अगस्त तक जमानत मिली हुई है।
दो धमनियों में ब्लॉकेज, एंजियोप्लास्टी की सलाह
डॉक्टर्स पैनल की निगरानी में उपचार
WhatsApp ImagePM
उम्र बन रही चुनौती
हेल्थ चेकअप के लिए व्हीलचेयर पर पहुंचे
शनिवार दोपहर में आसाराम सुपर स्पेशलिएटी अस्पताल पहुंचा था। वह यहां कार से उतरकर व्हील चेयर पर रहा और अस्पताल में करीब आधे घंटे तक रहा। यहां ईको और हार्ट से संबंधित विविध जांच हुई। इस दौरान उनके कई अनुयायी भी अस्पताल पहुंच गए। इसके पहले भी वह अंतरिम जमानत मिलने पर 19 फरवरी को भी अस्पताल में चेकअप के लिए आया था।
पूरे समय व्हील चेयर पर ही रहा
एक सप्ताह से इंदौर में ही आसाराम
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman