ASI सर्वे का 68वां दिन: भोजशाला के बाहरी हिस्से में हुआ काम, पूजा की

Jitendra Shrivastava | May 28, 2024, 20:45 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश के धार में भोजशाला में हो रहे सर्वे का आज मंगलवार, 28 मई को 68वां दिन था। आज टीम के सदस्य भोजशाला के बाहरी हिस्से में सर्वे कर रहे हैं। टीम मशीनों का उपयोग करते हुए मैदान वाले हिस्से में भी नजर आई...

ASI सर्वे का 68वां दिन : धार भोजशाला में 68वें दिन पुरातत्व विभाग की टीम ने भोजशाला के बाहरी हिस्से में कार्य किया। आज भी होने काम में मशीनों का उपयोग किया गया। मंगलवार होने के कारण हिंदू समाज पूजा-अर्चना की। मशीन की रडार से बाहरी हिस्से में सर्वे किया गया है। एएसआई की टीम के 13 अधिकारी, कर्मचारी, 38 मजदूरों सहित पक्षकारों की मौजूदगी में सर्वे किया जा रहा हैं, आज भी हैदराबाद से आए अधिकारी अल सुबह ही भोजशाला पहुंच गए थे।

भोजशाला के बाहरी हिस्से में सर्वे किया

धार भोजशाला में केंद्रीय पुरातत्व विभाग के अधीन वैज्ञानिक पद्धति से सर्वेक्षण चल रहा है। आज सर्वे का 68वां दिन था। टीम के सदस्यों ने सुबह से सर्वे का काम शुरू कर दिया था। मंगलवार होने के चलते और हिंदू समाज द्वारा पूजा करने के कारण आज टीम के सदस्यों ने भोजशाला के बाहरी हिस्से में सर्वे कार्य किया। टीम मशीनों का उपयोग करते हुए मैदान वाले हिस्से में भी नजर आई।

भोजशाला के गर्भगृह में पूजा की गई

हिंदू समाज को भोजशाला में पूजा-अर्चना का अधिकार प्राप्त हैं। भोज उत्सव समिति द्वारा प्रति मंगलवार यहां पर सत्याग्रह का आयोजन किया जाता है। आज भी बड़ी संख्या में लोग दर्शन और वंदना के लिए पहुंचे, भोजशाला के गर्भगृह में मां वाग्देवी व भगवान हनुमान का चित्र रखकर समाज द्वारा पूजा की गई। इस दौरान सरस्वती वंदना व हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए आरती कर प्रसाद का वितरण भी किया गया। सत्याग्रह में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल हुए। सत्याग्रह के चलते अतिरिक्त पुलिस बल भी यहां पर तैनात किया गया था।

उत्तरी भाग में मिट्टी हटाने का काम जारी रहा

एक दिन पूर्व भोजशाला गर्भगृह के सामने यज्ञ कुंड की ओर और जो भोजशाला परिसर के आसपास गैलरी बनी हुई है, वहां पर मशीनों का उपयोग हुआ था। पूर्व दिशा की ओर भोजशाला के सामने की दिशा का और जो प्रांगण हैं, वहां पर भी सर्चिंग की गई थी। टीम कमल मौलाना परिसर भी पहुंची थी, संभवत वहां पर आज से मशीनों का उपयोग होने की उम्मीद है। उत्तरी भाग में मिट्टी हटाने का काम जारी रहा फोटोग्राफी वीडियोग्राफी की गई थी।

Tags:
  • धार भोजशाला
  • ASI सर्वे का 68वां दिन
  • गर्भगृह में पूजा की
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज