एशिया कप में भारत–पाकिस्तान मैच का किया विरोध, इंदौर के कांग्रेस नेता को मिली धमकी, कहा–पाकिस्तान का नाम मत लेना

Vishwanath Singh | Aug 06, 2025, 15:07 IST
Share
Sourabh063 (2)
Sourabh063 (2)

इंदौर जिला कांग्रेस सेवादल के कार्यवाहक अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल ने बताया कि मैच को लेकर मैंने जब आत्मदाह की चेतावनी दी तो उसके बाद दो बार मुझे सोशल मीडिया पर धमकी मिली है। जिसमें कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा कहा है कि तेरे घर में घुसकर तहलका मचा देंगे।

एशिया कप 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम के पाकिस्तान के खिलाफ संभावित मैच को लेकर इंदौर के कांग्रेस नेता ने 14 सितंबर को आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर धमकी मिली है। इसमें कहा गया गया है कि पाकिस्तान का नाम अब लिया तो अच्छा नहीं होगा। इस पर कांग्रेस नेता ने क्राइम ब्रांच को शिकायत की है।

सोशल मीडिया पर दो बार मिली धमकी

इंदौर जिला कांग्रेस सेवादल के कार्यवाहक अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल ने बताया कि मैच को लेकर मैंने जब आत्मदाह की चेतावनी दी तो उसके बाद दो बार मुझे सोशल मीडिया पर धमकी मिली है। कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी भरे लहजे में कहा है कि तेरे घर में घुसकर तहलका मचा देंगे। इस पर मैंने एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच को लिखित में शिकायत की है।

letter (2)
letter (2)

आतंकियों ने 26 निर्दोष को मारा था

कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी ने कुछ दिन पूर्व कहा था कि पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान से आए आतंकियों ने 26 निर्दोष भारतीयों की हत्या की थी, जिनमें कई विवाहित महिलाएं भी थीं। इस हमले को लेकर पूरे देश में गुस्सा है, लेकिन एशिया कप के नाम पर भारत की क्रिकेट टीम का पाकिस्तान जैसी आतंकी देश के साथ खेलने जाना शहीदों और उनके परिजनों का अपमान है।

खबर यह भी...इंदौर से भोपाल रूट में देवास-भोपाल की टोल रोड 426 करोड़ में बनी, 2343 करोड़ वसूल चुके

सिंदूर उजाड़ने वालों से क्रिकेट कैसा

नेताओं ने आरोप लगाया था कि जिस पाकिस्तान ने 26 बेटियों के सिंदूर उजाड़े, उसी के खिलाड़ियों से भारत का क्रिकेट मैच खेलना 140 करोड़ भारतीयों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा है। उन्होंने कहा, "क्या यह खेल केवल पैसों के लिए खेला जा रहा है? क्या सरकार संवेदनहीन हो चुकी है?"

आत्मदाह की चेतावनी, पीएम और जय शाह को पत्र

कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि उन्होंने इस विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखा था।यदि सरकार ने पाकिस्तान के साथ होने वाले इस मैच को नहीं रोका, तो 14 सितंबर को इंदौर में आत्मदाह किया जाएगा।

ऑपरेशन सिंदूर, फिर क्रिकेट क्यों?

कांग्रेस नेताओं ने यह भी याद दिलाया कि हमले के बाद खुद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान पर कड़े प्रतिबंध लगाए थे, सिंधु जल संधि को लेकर सख्ती दिखाई गई थी और ऑपरेशन सिंधु जैसे कड़े कदम उठाए गए थे। "फिर आज उन्हीं के साथ खेलना केंद्र की नीति पर सवाल खड़े करता है।

मैच रद्द करने की मांग

कांग्रेस ने एशिया कप के कार्यक्रम से भारत-पाकिस्तान मैच को हटाने की मांग की थी। नेताओं ने साफ किया कि यह विरोध किसी खेल भावना के खिलाफ नहीं, बल्कि राष्ट्र की अस्मिता और शहीदों के सम्मान के लिए है।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कांग्रेस
  • क्राइम ब्रांच
  • इंदौर
  • क्रिकेट
  • एशिया कप
  • धमकी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज