MP के नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह के परिवार की संपत्ति में 2.68 करोड़ रुपए का इजाफा

Pratibha Rana | Oct 22, 2023, 24:00 IST
Share
MP के नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह के परिवार की संपत्ति में 2.68 करोड़ रुपए का इजाफा
MP के नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह के परिवार की संपत्ति में 2.68 करोड़ रुपए का इजाफा

नामांकन के पहले दिन मंत्री भूपेंद्र सिंह और सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने नामांकनजमा किया। शपथ पत्र के अनुसार पिछली बार की तुलना में मंत्री भूपेंद्र व उनकी पत्नी सरोज सिंह की सलाना आय 1.18 करोड़ रुपए कम हो गई है।

BHOPAL. मप्न के नगरीय विकास मंत्री एक बार फिर चर्चा में है। भूपेंद्र सिंह की संपत्ति 2.68 करोड़ रुपए बढ़ी है। नामांकन के पहले दिन मंत्री भूपेंद्र सिंह और सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने नामांकन जमा किया। शपथ पत्र के मुताबिक 2018 के मुकाबले में मंत्री भूपेंद्र और उनकी पत्नी सरोज सिंह की सलाना आय 1.18 करोड़ रुपए कम हो गई है। भूपेंद्र का कर्जा 67 लाख रुपए कम हुआ है। जबकि पत्नी सरोज सिंह का कर्जा 18.21 करोड़ से बढ़कर 21.29 करोड़ हो गया है। ये सब के बावजूद भी उनके परिवार की संपत्ति 2.68 करोड़ रुपए बढ़ी है।

बच्चों की संपत्ति में भी इजाफा

भूपेंद्र सिंह के चार बच्चों की संपत्ति में भी इजाफा हुआ है। उनकी तीन बेटी और बेटे अभिराज के पास कुल संपत्ति 40.46 लाख थी। इस बार वह बढ़कर 2.67 करोड़ रुपए हो गई। इसमें उनकी दूसरे नंबर की बेटी और बेटे अभिराज की अचल संपत्ति में सबसे ज्यादा करीब 1.64 करोड़ रुपए बढ़ी है।

भूपेंद्र सिंह का राजनीतिक सफर

भूपेंद्र सिंह मध्यप्रदेश में एक सक्रिय राजनेता हैं। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के शासन काल के दौरान मध्यप्रदेश सरकार में गृह मामलों के मंत्री के रूप में काम किया। 2009 के आम चुनाव में वह मध्य प्रदेश के सागर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 15वीं लोक सभा के लिए चुने गए थे। वह 1993-2003 के दौरान मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य भी थे। भूपेंद्र सिंह सागर से लोकसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के असलम शेर खान को हराया था। भूपेंद्र दिसंबर 2013 में सागर जिले के खुराई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 14वीं विधानसभा के लिए चुने गए और 21 दिसंबर 2013 को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण ली।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Minister Bhupendra Singh
  • Bhupendra Singh wealth increased
  • Bhupendra wealth increased by 2.68 crores
  • मंत्री भूपेंद्र सिंह
  • भूपेंद्र सिंह की संपत्ति बढ़ी
  • भूपेंद्र की संपत्ति 2.68 करोड़ बढ़ी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच