असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा : 4 अगस्त को होगी 744 पदों के लिए परीक्षा

Jitendra Shrivastava | Jul 15, 2024, 18:43 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्य प्रदेश के कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की 744 पोस्ट की भर्ती के लिए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ( MPPSC ) ने पूरी तैयार कर ली है। परीक्षा में 30 हजार से ज्यादा उम्मीदवार शामिल होंगे। प्रदेश के कई जिलों में इसके सेंटर बनाए जाएंगे...

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा : सहायक प्राध्यापक के रिक्त पदों को भरने के लिए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ( MPPSC ) ने परीक्षा का दूसरा चरण रखा है। आठ विषयों में सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 अगले महीने है, जिसमें 744 पद हैं। करीब तीस हजार से ज्यादा उम्मीदवार इसमें शामिल होंगे। 4 अगस्त को होने वाली परीक्षा प्रदेशभर के अलग-अलग जिलों में करवाई जाएगी। आयोग ने जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करने की बात कही है। 25 जुलाई बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे।

पहले चरण की परीक्षा 9 जून को हुई थी

अभ्यर्थियों ने उच्च न्यायालय की शरण ली। सवा साल से अधिक प्रकरण न्यायालय में चला, जिसके बाद वंचित वर्ग को आवेदन करने के लिए आयोग को दोबारा लिंक खोलना पड़ी। दरअसल, दिसंबर 2022 में सहायक प्राध्यापक परीक्षा को लेकर आयोग ने विज्ञापन निकाला था, लेकिन उसमें शासन के निर्देश के बावजूद अतिथि विद्वानों को परीक्षा में आवेदन करने का मौका नहीं दिया। पहले चरण की परीक्षा 9 जून को हुई थी। आठ विषयों के 826 पदों पर 33 हजार ने परीक्षा दी। अब आयोग दूसरे चरण की परीक्षा 4 अगस्त को करवाने जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें...

मंत्री की चेतावनी बेअसर, नर्मदापुरम में निजी स्कूल बंद, परेशान हुए पेरेंट्स

किस विषय के लिए कितने पद..

विषय

पद

रसयान विज्ञान 160
अर्थशास्त्र 104
भूगोल23
विधि29
भौतिक शास्त्र 115
राजनीति शास्त्र 118
समाज शास्त्र 80
प्राणी शास्त्र115
इस बार तीस हजार उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे। अधिकारियों के मुताबिक 8 से 10 जिलों में परीक्षा होगी। इसके लिए केंद्र तय होना बाकी है। यह प्रक्रिया अगले कुछ दिनों में पूरी की जाएगी। उसके बाद एडमिट कार्ड दिए जाएंगे।

टैक्सेशन असिस्टेंट इंटरव्यू 22 जुलाई से

एमपीपीएससी ने दिसंबर 2022 में आयोग ने टैक्सेशन असिस्टेंट का विज्ञापन निकाला था। 100 पदों के लिए 9 मई से 8 जून 2023 के बीच परीक्षा करवाई। लिखित परीक्षा में सिलेक्ट हुए लोगों के लिए इंटरव्यू रखे गए हैं। आयोग ने 22 से 30 जुलाई के बीच उम्मीदवारों को बुलाया है। इंटरव्यू की प्रोसेस से संबंधित गाइडलाइन जारी हो गई है। घंटेभर पहले आयोग कार्यालय पहुंचना होगा। जहां उन्हें पहले अपने मूल दस्तावेजों की जांच करवाना है। उसके बाद पैनल के सामने इंटरव्यू देना होगा।

Tags:
  • MPPSC
  • असिस्टेंट प्रोफेसरों भर्ती परीक्षा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच