अगर एक लाख दे दूंगा तो मेरे बच्चे क्या खाएंगे, सहायक सचिव ने सुसाईड से पहले बनाया वीडियो, बताई मौत की वजह...
Madhav Singh | Oct 09, 2024, 08:50 IST
a
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक सुसाइड से पहले एक वीडियो वायरल कर सहायक सचिव ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। वायरल वीडियो में मृतक ने बताया कि क्यों उसने सुसाइड करने का फैसला लिया। परिजनों ने भी आरोप लगाए।
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक सहायक सचिव ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले मृतक ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जिसमें उसने अपनी मौत की वजह बताई। मृतक ने पंचायत सीईओ को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। परिजनों ने भी कहा कि नौकरी जाने के बाद से वह काफी परेशान चल था।
खंडवा जिले के गुलगांव रैय्यत पंचायत निवासी सहायक सचिव गजेंद्र सिंह राठौर ने मंगलवार को केनूद तालाब के पास जहर खाकर जान दे दी। सुसाइड से पहले उसने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। जिसमें वह कहते हुए नजर आ रहा है कि उसकी मौत की जिम्मेदार पुनासा जनपद पंचायत सीईओ रीना चौहान है। उसने आरोप लगाया कि अगर मैं एक लाख रूपए दे देता तो मेरी नौकरी रहती। लेकिन मैं उन्हें एक लाख रुपए दे दूंगा तो अपने बच्चों को कैसे पालूंगा। मृतक के परिजनों का कहना है कि शाम को केनूद के तालाब के पास गजेंद्र ने जहर खा लिया था। जब हमें पता चला तो हम मौके पर पहुंचे और उसे उठाकर पुनासा अस्पताल लाए।
जब परिजन गजेंद्र को पुनासा अस्पताल लाए तो उसकी गंभीर हालत को देखकर तत्काल उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नौकरी से हटाने के बाद से वह काफी परेशान चल रहा था। आरोप है कि विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे पैसों की मांग की जा रही थी।
ये भी पढ़िए...Radheshyam Sen Suicide: बिजनेस पार्टनर ने किया सुसाइड, मौत से पहले सोम डिस्टलरी के संचालकों पर लगाए गंभीर आरोप
इस मामले में पुनासा जनपद पंचायत सीईओ रीना चौहान ने कहा कि सहायक सचिव गजेंद्र राठौर ने जो आरोप लगाए हैं, वह झूंठे हैं। मुझे तो आए अभी दो साल हुए हैं और ये केस दो साल पहले का है। जब वह नौकरी पर नहीं आ रहा था तो उसका वेतन कैसे बनता। जिन 5 माह के वेतन की बात कही जा रही है, उसमें भी वह पूरी तरह कार्य पर नहीं आया। अब सहायक सचिव की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
क्या थी आत्महत्या की वजह?
अस्पताल में हुई मौत
ये भी पढ़िए...Radheshyam Sen Suicide: बिजनेस पार्टनर ने किया सुसाइड, मौत से पहले सोम डिस्टलरी के संचालकों पर लगाए गंभीर आरोप
क्या कहा पंचायत सीईओ ने?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari