केंद्रीय राज्यमंत्री अठावले बोले- देश में मोदी की आंधी तो कैसे PM बनेंगे राहुल गांधी, सीमा हैदर को टिकट हम नहीं पाकिस्तान देगा
Jitendra Shrivastava | Oct 29, 2023, 24:00 IST
केंद्रीय राज्यमंत्री अठावले बोले- देश में मोदी की आंधी तो कैसे PM बनेंगे राहुल गांधी, सीमा हैदर को टिकट हम नहीं पाकिस्तान देगा
अठावले बोले- मैं गांव में जाता हूं तो सवाल तो यही पूछा जाता है कि राहुल गांधी करेंगे शादी? उन्होंने सीमा हैदर को लेकर कहा कि हमारी पार्टी उन्हें टिकट नहीं देगी।
संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर में केंद्रीय राज्य मंत्री सामाजिक न्याय और अधिकारिता रामदास अठावले रविवार को मीडिया से चर्चा में बोले कि देश में जब नरेंद्र मोदी की आंधी है तो फिर ऐसे में पीएम कैसे बनेंगे राहुल गांधी। मैं गांव में जाता हूं तो सवाल तो यही पूछा जाता है कि राहुल गांधी करेंगे शादी? उन्होंने सीमा हैदर को लेकर कह कि हमारा पार्टी उन्हें टिकट नहीं देगी, उन्हें टिकट देना भई है तो हम पाकिस्तान का टिकट देंगे न कि पार्टी का।
कांग्रेस जब सत्ता में थी जब जातिगत जनगणना क्यों नहीं कराई
जातिगत जनगणना के राहुल गांधी के एजेंड पर कहा कि 70 साल तक जब कांग्रेस की सत्ता रही तो उन्होंने जातिगत जनगणना क्यों नहीं करवाई। कांग्रेस अभी क्यों सवाल कर रही है कि जातिगत जनगणना करनी चाहिए। इसमें अड़चन है, ये थोड़ा टेक्नीकल मुद्दा है। मेरी पार्टी की मांग है कि जनगणना करने से जातिवाद बढ़ेगा। गरीब वर्ग पर अत्याचार हो रहे हैं। हर गांव में लोग जानते हैं कि ये दलित की बस्ती है। ये ब्राह्मण की बस्ती है। एक जाति ने दूसरी जाति के साथ प्यार से रहना चाहिए, झगड़े नहीं करना चाहिए। केवल ओबीसी नहीं हर जाति की जनगणना होनी चाहिए ताकि परसेंटेज पता चल सके।
मप्र में हमारी पार्टी मजबूत नहीं है
अठावले रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (ए) के अध्यक्ष है। उन्होनें कहा कि मध्यप्रदेश में कई जिलों में हमारी पार्टी है लेकिन इतनी मजबूत नहीं है कि उम्मीदवार खड़ा करके हम चुनाव लड़ाए। इसलिए हमने बीजेपी का समर्थन किया है। अगर मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार आती है तो सत्ता में हमें भागीदारी मिलनी चाहिए ये बात हमारी हुई है।
अटलजी की सरकार में बहुत सारे लोग साथ में थे
सरकार आने के बाद हमें भागीदारी मिलेगी। जो हमारे (एनडीए) पास आए उनके लिए दरवाजे खुले हैं लेकिन एक बार अंदर आते हैं तो हम दरवाजे को बंद करते हैं इसलिए जो एक बार एनडीए में आ गए तो वापस जाने का विषय नहीं है। अटलजी की सरकार में बहुत सारे लोग साथ में थे। बीजेपी को सभी वर्गों का साथ मिला है। कांग्रेस वाले आरोप लगाते रहेंगे।

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari