15 हजार टीचर्स की नौकरी पर मंडराया संकट, 30% से कम आया रिजल्ट तो स्कूल से हटाए जाएंगे अतिथि शिक्षक

Pratibha ranaa | May 29, 2024, 07:42 IST
Share
 अतिथि शिक्षकों
अतिथि शिक्षकों

मध्य प्रदेश शासन ने 30 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम लाने वाले अतिथि शिक्षकों को बाहर करने का आदेश जारी किया है। आदेश का प्रभाव प्रदेश के 72500 में से लगभग 15000 अतिथि शिक्षकों पर पड़ सकता है।

मध्यप्रदेश के शिक्षा स्तर में सुधार लाने के लिए मोहन सरकार ने एक बड़ा आदेश जारी किया था। एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की सालाना परीक्षा में 30% या उससे कम रिजल्ट वाले अतिथि शिक्षकों को अगले सत्र में स्कूलों में पढ़ाने के लिए नहीं बुलाया जाएगा। सरकार के इस आदेश का असर सीधा 15000 अतिथि शिक्षकों पर पड़ेगा।

सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार- शिक्षक


30 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम लाने वाले अतिथि शिक्षकों को बाहर करने का आदेश जारी होने के बाद शिक्षक भड़क उठे है। उनका कहना है कि छात्र-छात्राओं का परिणाम खराब होने के जिम्मेदार अतिथि शिक्षक नहीं, बल्कि सरकार की गलत नीतियां और स्कूल के प्राचार्य हैं। बता दें, सरकार के इस आदेश का असर प्रदेश के 72500 में से लगभग 15000 अतिथि शिक्षकों पर पड़ सकता है।

संगठन के दिए ये तर्क


  • जिन अतिथि शिक्षकों के परीक्षा परिणाम 30 प्रतिशत से कम हैं । उनका सेवाकाल भी देखा जाए।
  • 40% से ज्यादा अतिथि शिक्षकों ने तीन या चार महीने ही पढ़ाया है। स्थाई शिक्षकों और अतिथि शिक्षकों के परीक्षा परिणाम की समीक्षा होनी चाहिए।
  • अतिथि शिक्षकों को 6 माह तक मानदेय नहीं मिलता। अप्रैल और मई का भुगतान अब तक नहीं हुआ। ऐसी स्थिति में 50 किमी दूर स्कूल जाकर पढ़ाई कराना मुश्किल होता है।
  • 30% से कम रिजल्ट वाले अतिथि शिक्षकों को मौका देना चाहिए। अगर अगले सत्र में भी सुधार नहीं हो तो कार्यमुक्त कर सकते हैं।
  • पिछले तीन सत्रों का परीक्षा परिणाम देखना चाहिए। पिछले सत्रों का रिजल्ट अच्छा है तो मौका देना चाहिए।

इन अतिथि शिक्षकों को नहीं रखेगी सरकार


मध्य प्रदेश में शिक्षा का स्तर और गुणवत्ता सुधार के लिए सीएम मोहन यादव ( Mohan Yadav government ) ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार अब 30 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम लाने वाले अतिथि शिक्षकों ( Guest Teachers ) को नहीं रखेगी। इसको लेकर सरकार ने आदेश जारी किया है। ( Atithi Shikshak MP ) । सरकारी स्कूल के परीक्षा परिणामों को लेकर संबंधित क्लास के साथ संबंधित विषय के अथिति शिक्षकों की रिपोर्ट तैयार करने की बात कही गई है। आदेश में सख्ती से लागू करने को कहा गया है। वहीं आदेश पालन नहीं होने पर संकुल प्राचार्य पर कार्रवाई होगी। ( Atithi Shikshak MP New Guideline )

10 दिन में अतिथि शिक्षकों की तैयार होगी रिपोर्ट


स्कूलों में 30% परीक्षा परिणाम देने वाले अतिथि शिक्षकों की दोबारा नियुक्ति नहीं होगी। इसको लेकर राज्य शिक्षा केंद्र ने गाइड लाइन जारी की है। 10 दिन के अंदर अतिथि शिक्षकों की रिपोर्ट तैयार होगी। आदेश के मुताबिक जिस अतिथि शिक्षक के विषय या कक्षा का परीक्षा परिणाम 30 प्रतिशत से कम रहा हो, उन्हें किसी भी कॉलेज में अतिथि शिक्षक के लिए आमंत्रित न किया जाए। यह आदेश रायसेन जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया है।

thesootr links





सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • Mohan Yadav Government
  • एमपी बोर्ड
  • अतिथि शिक्षक
  • Atithi Shikshak MP New Guideline
  • स्कूल से हटाए जाएंगे अतिथि शिक्षक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई