cyber fraud
भोपाल कमिश्नर का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर ठगी करने वाले आरोपी अरेस्ट
Dolly patil | Nov 05, 2024, 11:02 IST
comissionar
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में साइबर ठगों के दुस्साहस का एक नया मामला सामने आया था। यहां जालसाजों ने पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर कई लोगों को ठगने की कोशिश की थी।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया था जिसे सुनकर सब चौंक गए थे। दरअसल इस केस में ठग भोपाल के पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्राकी फेक फेसबुक आईडी बनाकर ठगी करते थे। हालांकि अब ठगी करने वाले शातिर अपराधी और उसके साथी को साइबर क्राइम ब्रांच ने राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक ये लोग अब तक करीब 100 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं।
इंदौर पुलिस कमिश्नर के बेटे के साथ भोपाल के नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में रैगिंग, तीन आरोपी छात्रों को हॉस्टल से निकाला
जालसाजों ने भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया। इस अकाउंट से कई लोगों को रिक्वेस्ट भेजी गई, और जिन लोगों ने इसे स्वीकार किया उनसे मोबाइल नंबर मांगा गया। ठग ने मैसेज में यह भी बताया कि कमिश्नर ने उसका नंबर एक सीआरपीएफ अफसर को दिया है जो ट्रांसफर के कारण अपना कीमती फर्नीचर सस्ते में बेचना चाहता है।
![cyber fraud]()
यह मैसेज भेजने का मकसद लोगों को विश्वास में लेकर उन्हें आर्थिक धोखाधड़ी का शिकार बनाना था। हालांकि, ठग का शिकार होते-होते बचे एक शख्स ने स्थिति को समझकर सीधे भोपाल पुलिस कमिश्नर से संपर्क कर इस जानकारी की पुष्टि की, जिससे वह ठगी का शिकार होने से बच गया।
पीड़ित की शिकायत पर जब पुलिस ने उपयोग किए गए वाट्सएप नंबर और फेसबुक आईडी की डिटेल निकाली गई तो इन्हें इस्तेमाल करने वाले आरोपी की पहचान की गई। इसके आधार पर इस गिरोह के शकील और साथी सुनील को राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार कर लिया गया, इनके पास से 04 मोबाइल फोन, 03 सिम कार्ड, 5000 रुपए और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के नाम से आई डी बनाकर और उनकी डीपी लगाकर लोगों से चैट किया करते थे. ये आरोपी चैट में कहा करते कि एक अन्य अधिकारी का ट्रांसफर हो गया है, अब उसे अपना फर्नीटर बेचना है. ये लोग फर्नीचर की फोटो व्हाट्सएप से भेजा करते थे. बाद पेमेंट लेकर उस नंबर को ब्लॉक कर दते थे.
पुलिस कमिश्नर मिश्रा ने इस तरह की ठगी से लोगों को सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया या फोन पर यदि इस प्रकार का कोई भी मेसेज प्राप्त होता है, जिसमें किसी जवान या अफसर के ट्रांसफर और कीमती सामान सस्ते में बेचने का जिक्र किया हो तो, इस झांसे में न आएं। किसी भी अनजान व्यक्ति से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने से पहले उस जानकारी को क्रॉस-चेक करना आवश्यक है।
इंदौर पुलिस कमिश्नर के बेटे के साथ भोपाल के नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में रैगिंग, तीन आरोपी छात्रों को हॉस्टल से निकाला
क्या है पूरा मामला?
यह मैसेज भेजने का मकसद लोगों को विश्वास में लेकर उन्हें आर्थिक धोखाधड़ी का शिकार बनाना था। हालांकि, ठग का शिकार होते-होते बचे एक शख्स ने स्थिति को समझकर सीधे भोपाल पुलिस कमिश्नर से संपर्क कर इस जानकारी की पुष्टि की, जिससे वह ठगी का शिकार होने से बच गया।
कमिश्नर की लगाते थे डीपी
क्राइम ब्रांच डीसीपी अखिल पटेल ने बताया कि महेश कुमार निवासी भोपाल ने शिकायत की थी उन्होनें शिकायत में कहा था कि फर्जी FACEBOOK ID- ‘Hari Narayan’ से एक मैसेज आया था। इसमें पुराना फर्नीचर बेचने के नाम पर आरोपी ने QR कोड भेजकर कुल 45 हज़ार रुपये ट्रांसफर करा लिए. इस आई में आईपीएस हरिनारायणचारी मिश्रा की डीपी लगी हुई थी।
सामान किया बरामद
कैसे करते थे ठगी
कमिश्नर ने की सावधान रहने की अपील
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
इंदौर में भाजपा पदयात्रा से 6 घंटे जाम, जबलपुर में रास्ते बंद; अब भोपाल में आयोजन से पहले उठ रहे सवाल
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में 348 करोड़ मंजूर, फिर भी यूनिफॉर्म राशि का इंतजार, दीपावली से पहले सरकारी स्कूलों के अनुदान पर सवाल
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश स्क्रैप पॉलिसी: भोपाल में 3 हजार सरकारी कंडम वाहन लंबित, पांच साल बाद भी व्यवस्था की सुस्त रफ्तार
By Ramanand Tiwari
इंदौर MIC का फैसला: जल अपव्यय पर 10 हजार की पेनल्टी, नल में मोटर लगाकर नहीं खींच पाएंगे पानी
By Sanjay Gupta
एमपी राज्यसभा उपचुनाव: गलतियों से नहीं सीखी कांग्रेस! फिर फॉर्म 26 ने बढ़ाई मुश्किल
By Atul Dwivedi
छत्तीसगढ़ में DMF फंड की स्वीकृतियों पर बड़ा एक्शन: 17.46 करोड़ के 160 विकास कार्य रद्द, 8.32 करोड़ की वसूली के आदेश
By Umeshwari Baghel
कांग्रेस का जन महाभियोग सवालों के घेरे में! लोकतांत्रिक असहमति या जन-अदालत की राजनीति?
By The Sootr