इंडियन आर्मी को मिली ऐसी मशीन जो दुश्मन के केमिकल अटैक को करेगी नाकाम

Sandeep Kumar | Mar 01, 2025, 16:11 IST
Share
automatic-chemical-agent
automatic-chemical-agent

डीआरडीई ने स्वदेशी ऑटोमैटिक केमिकल एजेंट डिटेक्टर और अलार्म विकसित किया है। यह रासायनिक हमलों से सुरक्षा प्रदान करेगा। सेना और वायुसेना ने 223 यूनिट्स खरीदी हैं।

भारत की रक्षा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीई) ने एक स्वदेशी ऑटोमैटिक केमिकल एजेंट डिटेक्टर और अलार्म (एसीएडीए) तैयार किया है। यह डिवाइस हवा में जहरीली गैसों और रासायनिक युद्धक अभिकारकों का पता लगाएगा। डीआरडीई ग्वालियर में 4 साल की कड़ी मेहनत के बाद इसे विकसित किया गया।

ये खबर भी पढ़िए... गरीब परिवार की बेटी का भारतीय नौसेना में चयन, पढ़ें कावेरी की सफलता की कहानी

सेना कर सकेंगी इस तकनीक का इस्तेमाल

इस तकनीक का इस्तेमाल भारतीय सेना और वायुसेना करेंगे। पहले भारत को ऐसी तकनीक के लिए विदेशों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब देश ने इसे स्वदेशी रूप से विकसित किया है। यह डिटेक्टर 80 प्रतिशत स्वदेशी उपकरणों से बना है, जो इसे और भी खास बनाता है।

ये खबर भी पढ़िए... MBBS लड़की के लिए डॉक्टर, जज, सेना में अधिकारी सुयोग्य ब्राह्मण वर चाहिए

यह डिटेक्टर हवा का सैंपल लेकर रासायनिक युद्धक अभिकारकों, विषैली गैसों और औद्योगिक रसायनों का पता लगाएगा। इस प्रकार की रासायनिक पहचान तकनीक अब तक केवल कुछ विकसित देशों के पास थी।

ऑटोमैटिक केमिकल एजेंट डिटेक्टर

ऑटोमैटिक केमिकल एजेंट डिटेक्टर और अलार्म आयन मोबिलिटी स्पेक्ट्रोमेट्री (Ion Mobility Spectrometry) सिद्धांत पर काम करता है। यह डिटेक्टर स्थिर बिंदु पर या वाहन में लगाया जा सकता है। इसमें रिमोट अलार्म यूनिट भी होती है, जिससे डेटा केंद्रीय नियंत्रण कक्ष में भेजा जा सकता है।

ये खबर भी पढ़िए... भारतीय नौसेना में नौकरी के लिए करें आवेदन, ये रही डायरेक्ट लिंक

डिटेक्टर सेना और सुरक्षा बलों के महत्वपूर्ण

इस डिवाइस की उपयोगिता को समझते हुए, इसे महाकुंभ जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों में भी तैनात किया गया था। अब, भारत इस तकनीक के साथ दुनिया के उन देशों में शामिल हो गया है, जिनके पास ऐसी उन्नत रासायनिक पहचान प्रणाली है। ग्वालियर डीआरडीई के निदेशक डॉ. मनमोहन परिदा के अनुसार, यह डिटेक्टर सेना और सुरक्षा बलों के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण साबित होगा। कई वर्षों की शोध और विकास के बाद यह उत्पाद तैयार किया गया है।

ये खबर भी पढ़िए... गेहूं के समर्थन मूल्य खरीदी की तारीख बदली, इतने रुपए मिलेंगे बोनस

सेना खरीदेगी डिटेक्टर के 223 यूनिट्स

एलएनटी की बैंगलोर यूनिट इसे बनाने और सेना को सौंपने का कार्य करेगी। सेना ने इस डिटेक्टर के 223 यूनिट्स खरीदने का आर्डर दिया है। इसके लिए करीब 81 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।

Tags:
  • ग्वालियर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • इंडियन आर्मी
  • भारतीय वायुसेना
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • chemical
  • केमिकल
  • Chemical device
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा