एमपी के शिक्षक और डॉक्टरों के रिटायरमेंट बढ़ेगी उम्र , जल्द होगा बड़ा बदलाव!
Abhilasha Saksena Chakraborty | May 16, 2025, 15:43 IST
Aayush doctors
आयुष डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु 65 साल करने का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा गया है, साथ ही 11 नए आयुर्वेदिक कॉलेज खुलेंगे। इस साल जनवरी में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह घोषणा की थी।
MP News: भारत में आयुष (AYUSH) क्षेत्र के डॉक्टरों और शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु को एलोपैथी डॉक्टरों की तरह 65 साल करने का प्रस्ताव शासन स्तर पर तैयार किया गया है। यह कदम आयुष डॉक्टरों की कमी को दूर करने और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के लिए उठाया जा रहा है। साथ ही, सरकार 11 नए आयुर्वेदिक कॉलेज खोलने की योजना भी बना रही है, जिससे आयुष शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।
इस कमी को दूर करने के लिए यह प्रस्ताव पांच साल से अधिक समय से शासन स्तर पर लंबित था, जिसे वित्तीय आपत्ति के कारण रोका गया था। स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में भी डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति की आयु पहले 62 साल थी, जिसे अब बढ़ाकर 65 साल किया जा चुका है।
सरकार 11 नए आयुर्वेदिक कॉलेज शुरू करने जा रही है। इनमें से पाँच कॉलेज अगले साल चालू होने की संभावना है। इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जनवरी 2025 में राजधानी में आयोजित आयुर्वेद महापर्व में इसकी घोषणा की थी। नए कॉलेज खोलने से आयुष शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और डॉक्टरों की संख्या में वृद्धि होगी।
ये भी पढ़ें:
खुद को सिम्स का डॉक्टर बताकर ठग लिए 15 लाख रुपए, ऐसे फूटा भांडा
तकनीकी शिक्षा एवं चिकित्सा क्षेत्र में समानता: मेडिकल, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और पशु चिकित्सा शिक्षा के कॉलेजों में पहले से ही फैकल्टी की सेवानिवृत्ति 65 साल है।
डॉक्टरों की कमी: अस्पतालों और कॉलेजों में डॉक्टरों की संख्या आवश्यकता से कम है। इस कमी को पूरा करने के लिए आयुष डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाना जरूरी हो गया है।
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार: अधिक अनुभवी डॉक्टरों को सेवामुक्त करने के बजाय उनकी सेवा को जारी रखने से स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता में सुधार होगा।
सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने का प्रस्ताव
आयुष विभाग ने आयुष कॉलेजों के डॉक्टरों और शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने का प्रस्ताव राज्य कैबिनेट को भेज दिया है। इस प्रस्ताव के अनुमोदन के बाद ही यह संशोधन लागू होगा। वर्तमान में आयुष डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु कम होने के कारण हर वर्ष लगभग 15 से 20 डॉक्टर सेवानिवृत्त हो रहे हैं, लेकिन उनकी जगह नए डॉक्टरों की भर्ती अपेक्षित संख्या में नहीं हो पा रही है।
नए आयुर्वेदिक कॉलेज खोलने की योजना
ये भी पढ़ें:
खुद को सिम्स का डॉक्टर बताकर ठग लिए 15 लाख रुपए, ऐसे फूटा भांडा
सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने की मांग क्यों?
डॉक्टरों की कमी: अस्पतालों और कॉलेजों में डॉक्टरों की संख्या आवश्यकता से कम है। इस कमी को पूरा करने के लिए आयुष डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाना जरूरी हो गया है।
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार: अधिक अनुभवी डॉक्टरों को सेवामुक्त करने के बजाय उनकी सेवा को जारी रखने से स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता में सुधार होगा।
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA