खुद को सिम्स का डॉक्टर बताकर ठग लिए 15 लाख रुपए, ऐसे फूटा भांडा

Kanak Durga Jha | Published:
Share
man swindled Rs 15 lakh from person claimed to SIMS doctor
man swindled Rs 15 lakh from person claimed to SIMS doctor

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक से 15 लाख की ठगी हुई है। आरोपी पति-पत्नी ने खुद को सिम्स का डॉक्टर बताया और एक ही मकान को बेचने के लिए 3 लोगों से सौदा कर लिया।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक से 15 लाख की ठगी हुई है। आरोपी पति-पत्नी ने खुद को सिम्स का डॉक्टर बताया और एक ही मकान को बेचने के लिए 3 लोगों से सौदा कर लिया। झांसे में आकर चंदन ठाकुर (46) ने पैसे दे दिए।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। चंदन ने पहले 5 लाख दिए फिर 10 लाख का चेक दिया। जब उसे पता चला कि उसी जमीन का सौदा उन्होंने 2 और लोगों से भी किया तो रुपए मांगने वापस गया। तब आरोपी उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगे। तब पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

ये खबर भी पढ़िए...कर्रेगुट्टा पहाड़ी अभियान में श्वान रोलो शहीद...पदक से किया सम्मानित

ऐसे की ठगी

जानकारी के मुताबिक, चंदन सिंह ठाकुर रेलवे बंगला पारा का रहने वाला है वह सिविल ठेकेदारी का काम करता है। साल 2024 में उसकी जान पहचान बिलासपुर के जरहाभांठा में रहने वाली पल्लवी मिश्रा बंजारे और उसके पति संजय बंजारे से हुई। तब पति-पत्नी दोनों ने खुद को सिम्स का डॉक्टर बताया था।

ये खबर भी पढ़िए...ICAI स्टूडेंट्स को कराएगा सिविल सर्विस की तैयारी, बैठक के बाद बड़ी घोषणा

-ऐसे में बात ही बात में चंदन ने बताया कि उसे रायपुर में मकान खरीदना है। तब पति-पत्नी ने रायपुर में धरसीवां मठपुरैना स्थित उनके जमीन और उसमें बने मकान को बचेने की बात कही।

47 लाख रुपए में सौदा तय हुआ

इसके बाद संजय बंजारे ने चंदन को उस जमीन व मकान को दिखाने के लिए रायपुर ले गया। जहां चंदन को जमीन व मकान पसंद आने पर उसने दस्तावेज दिखाने कहा, तो संजय बंजारे ने जमीन की फोटो कॉपी दिखाई। ऐसे में मकान का सौदा 47 लाख रुपए में तय किया गया और चंदन ने एडवांस के तौर पर उसे नगद 50 हजार रुपए पल्लवी मिश्रा बंजारे को दिया।

ये खबर भी पढ़िए...आधी फैकल्टी के सहारे छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेज, 4 पर लग सकती है 1 करोड़ की पेनाल्टी

रजिस्ट्री के नाम पर दिए 10 लाख

इसके बाद 23 अक्टूबर 2024 को रायगढ़ में चंदन ने 10 लाख रुपए का चेक दिया और 4 माह के भीतर उसके नाम से रजिस्ट्री करने के लिए नोटरी कराया। फिर 28 अक्टूबर 2024 को संजय बंजारे ने बाकी के रुपए की मांग की, तो चंदन ने 5 लाख रुपए फिर से उसे दिया।

ये खबर भी पढ़िए...शादी का वादा, गोल्ड ट्रेडिंग का सपना...विधवा बनकर युवती ने ठगे 14 लाख



बिलासपुर सिम्स | Fraud case | Bilaspur Fraud Case | Bhopal Fraud Case | CG Fraud Case | Chhattisgarh Fraud Case | Fraud case in Bilaspur

Tags:
  • Fraud case in Bilaspur
  • बिलासपुर सिम्स
  • सिम्स
  • Fraud case
  • Bilaspur Fraud Case
  • Bhopal Fraud Case
  • Chhattisgarh Fraud Case
  • CG Fraud Case
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर