ICAI स्टूडेंट्स को कराएगा सिविल सर्विस की तैयारी, बैठक के बाद बड़ी घोषणा

Kanak Durga Jha | May 16, 2025, 08:13 IST
Share
ICAI prepare students civil service big announcement the sootr
ICAI prepare students civil service big announcement the sootr

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की उद्यमिता और सार्वजनिक सेवा समिति की एक अहम बैठक आज नई दिल्ली के आईसीएआई भवन (ITO) में हुई।

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की उद्यमिता और सार्वजनिक सेवा समिति की एक अहम बैठक आज नई दिल्ली के आईसीएआई भवन (ITO) में हुई। बैठक में देशभर के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने भाग लिया। पहली बार छत्तीसगढ़ को इस समिति में प्रतिनिधित्व का मौका मिला। रायपुर के सीए रवि ग्वालानी ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया।

ये खबर भी पढ़िए...कर्रेगुट्टा पहाड़ी अभियान में श्वान रोलो शहीद...पदक से किया सम्मानित

सिविल सेवा के लिए CA छात्रों को किया जाएगा प्रेरित

बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि देशभर के युवाओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सिविल सेवा (IAS, IPS, IRS, IFS आदि) में प्रवेश के लिए प्रेरित करने के लिए विभिन्न राज्यों में सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ, यह भी निर्णय लिया गया कि सिविल सेवा की तैयारी कर रहे चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को वरिष्ठ सदस्यों और सिविल सेवा में चयनित ICAI सदस्यों द्वारा मेंटरशिप प्रदान की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को सटीक मार्गदर्शन, प्रेरणा और सहयोग देना है, ताकि वे प्रशासनिक सेवाओं में भी सक्रिय योगदान दे सकें।

ये खबर भी पढ़िए...जैन या जुनेजा के नाम पर लग सकती है मुहर, 3 साल से खाली कुर्सी पर 40 हजार मामले पेंडिंग

रायपुर में जल्द होगा सिविल सेवा सेमिनार का आयोजन

इस अवसर पर सीए रवि ग्वालानी ने छत्तीसगढ़ में भी ऐसे सेमिनार और मेंटरशिप कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के प्रतिभाशाली चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सिविल सेवा के माध्यम से राष्ट्र सेवा का अवसर प्राप्त होगा। उनकी इस मांग को बैठक में स्वीकृति मिली और यह निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही रायपुर में इस पहल की रूपरेखा तैयार कर आयोजन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए...आधी फैकल्टी के सहारे छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेज, 4 पर लग सकती है 1 करोड़ की पेनाल्टी

बैठक में कई राष्ट्रीय पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक की अध्यक्षता ICAI के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए चरणजोत सिंह नंदा ने की। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीए प्रसन्न कुमार, सचिव दीपक भारद्वाज, केंद्रीय परिषद सदस्य सीए सतीश कुमार गुप्ता, सीए चंद्रशेखर वसंत चितले, सीए विष्णु अग्रवाल, कॉप्टेड मेंबर प्रदीप गोयल, विशेष आमंत्रित सदस्य IAS सीए प्रवीण गर्ग और सीए सतीश सरीन भी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़िए...शादी का वादा, गोल्ड ट्रेडिंग का सपना...विधवा बनकर युवती ने ठगे 14 लाख

FAQ

  1. ICAI की उद्यमिता और सार्वजनिक सेवा समिति की बैठक में क्या नया निर्णय लिया गया?
    बैठक में निर्णय लिया गया कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और युवाओं को सिविल सेवा (IAS, IPS, IRS, आदि) में प्रवेश के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए देशभर में सेमिनार आयोजित किए जाएंगे और सिविल सेवा की तैयारी कर रहे सीए छात्रों को अनुभवी मेंटर्स द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।
  2. छत्तीसगढ़ को पहली बार ICAI समिति में कौन प्रतिनिधित्व मिला और क्या प्रस्ताव रखा गया?
    छत्तीसगढ़ से पहली बार रायपुर के सीए रवि ग्वालानी को समिति में प्रतिनिधित्व मिला। उन्होंने राज्य में भी सिविल सेवा से संबंधित सेमिनार और मेंटरशिप कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे बैठक में स्वीकृति मिल गई।
  3. इस बैठक की अध्यक्षता किसने की और अन्य प्रमुख उपस्थित सदस्य कौन थे?
    बैठक की अध्यक्षता ICAI के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए चरणजोत सिंह नंदा ने की। अन्य प्रमुख उपस्थित सदस्यों में सीए प्रसन्न कुमार (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), दीपक भारद्वाज (सचिव), सीए सतीश कुमार गुप्ता, सीए चंद्रशेखर चितले, सीए विष्णु अग्रवाल, प्रदीप गोयल, IAS सीए प्रवीण गर्ग और सीए सतीश सरीन शामिल थे।

UPSC | new rules of ICAI | The Institute of Chartered Accountants of India | CG News | cg news update | cg news today | Chhattisgarh News | chhattisgarh news update | Chhattisgarh news today

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया
  • new rules of ICAI
  • UPSC
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • The Institute of Chartered Accountants of India
  • cg news update
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती