शादी का वादा, गोल्ड ट्रेडिंग का सपना...विधवा बनकर युवती ने ठगे 14 लाख

Harrison Masih | May 15, 2025, 16:53 IST
Share
Matrimonial net... The young man became poor the sootr
Matrimonial net... The young man became poor the sootr

छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर में शादी के नाम पर की गई एक संगठित साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और आम लोगों को चौंका दिया है। मध्यप्रदेश की एक युवती ने खुद को विधवा बताकर मेट्रोमोनियल साइट के ज़रिए एक युवक को अपने प्रेम जाल में फँसाया।

छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर में शादी के नाम पर की गई एक संगठित साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और आम लोगों को चौंका दिया है। मध्यप्रदेश की एक युवती ने खुद को विधवा बताकर मेट्रोमोनियल साइट के ज़रिए एक युवक को अपने प्रेम जाल में फँसाया और फिर "गोल्ड ट्रेडिंग" में निवेश का झांसा देकर उससे 14 लाख रूपए ठग लिए। पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।'

ये खबर भी पढ़ें... अब सड़क हादसे में घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज, मदद करने वालों को नगद पुरस्कार

ऐसे शुरू हुई ठगी की कहानी

रायपुर निवासी अब्दुल हक ने विवाह के उद्देश्य से एक मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर अपना प्रोफाइल बनाया था। कुछ ही समय में 'सादिया शेख' नाम की एक युवती ने उनसे संपर्क किया। खुद को मध्यप्रदेश की रहने वाली विधवा बताकर उसने अब्दुल से दोस्ती बढ़ाई। लगातार बातचीत के चलते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और शादी पर सहमति भी बन गई।

ये खबर भी पढ़ें... बलरामपुर में आरक्षक की हत्या से नाराज मंत्री रामविचार नेताम बोले, रेत माफियाओं के खिलाफ चलेगा अभियान

गोल्ड ट्रेडिंग का लालच

सादिया ने अब्दुल को गोल्ड ट्रेडिंग में निवेश करने की सलाह दी। उसने कहा कि यह निवेश उनके भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करेगा और शादी के बाद दोनों को इसका लाभ मिलेगा। सादिया की बातों में आकर अब्दुल ने अलग-अलग किस्तों में कुल 14 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

अचानक टूटा संपर्क, टूटा भरोसा

रकम प्राप्त करने के कुछ समय बाद ही सादिया ने अब्दुल से संपर्क तोड़ दिया। अब्दुल को जब कई प्रयासों के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला, तो उसे ठगी का आभास हुआ और उसने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी।

ये खबर भी पढ़ें... प्यार ठुकराया तो बरसा कहर! युवती के परिवार पर सिरफिरे का जानलेवा हमला

संगठित गिरोह की आशंका

पुलिस का मानना है कि यह कोई संगठित साइबर ठगी गिरोह हो सकता है, जो मेट्रोमोनियल साइट्स पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर भोले-भाले लोगों को निशाना बना रहा है। फिलहाल पुलिस ने आईपी एड्रेस, बैंक ट्रांजेक्शन और कॉल डिटेल के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस की अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे मेट्रोमोनियल साइट्स या सोशल मीडिया पर बनी पहचान पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। किसी भी आर्थिक लेनदेन से पहले संबंधित व्यक्ति की सत्यता की पुष्टि करें, ताकि साइबर अपराध से बचा जा सके।

ये खबर भी पढ़ें... आधी फैकल्टी के सहारे छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेज, 4 पर लग सकती है 1 करोड़ की पेनाल्टी

trading | Widow | Cheated | matrimonial sites fraud | Raipur | fraud | chattisgarh | मैट्रिमोनियल साइट | मैट्रिमोनियल साइट पर ठगी | ऑनलाइन फ्रॉड

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Raipur
  • रायपुर
  • fraud
  • ठगी
  • trading
  • Cheated
  • ऑनलाइन फ्रॉड
  • विधवा
  • Widow
  • chattisgarh
  • मैट्रिमोनियल साइट
  • matrimonial sites fraud
  • मैट्रिमोनियल साइट पर ठगी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच