बलरामपुर में आरक्षक की हत्या से नाराज मंत्री रामविचार नेताम बोले, रेत माफियाओं के खिलाफ चलेगा अभियान

Krishna Kumar Sikander | Published:
Share
Government enraged over constable murder minister Netam said campaign will be launched against sand mafia the sootr
Government enraged over constable murder minister Netam said campaign will be launched against sand mafia the sootr

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में रेत माफिया द्वारा पुलिस आरक्षक की हत्या मामले में कृषि मंत्री रामविचार नेताम गुस्से में है। उन्होंने घोषणा की है कि झारखंड के साथ मिलकर इसके खिलाफ अभियान चलाएंगे। रेत माफियाओं और अवैध रेत खनन के विरुद्ध ठोस कार्रवाई की जाएंगी।

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में रेत माफिया द्वारा पुलिस आरक्षक की हत्या मामले में कृषि मंत्री रामविचार नेताम गुस्से में है। नाराज कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने घोषणा की है कि वह झारखंड के साथ मिलकर रेत माफिया के खिलाफ अभियान चलाएंगे। रेत माफियाओं और अवैध रेत खनन के विरुद्ध ठोस कार्रवाई की जाएंगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने दबोचा, बैंक खाते फ्रीज

रेत माफिया को भी चेतावनी

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने बलरामपुर के कलेक्टर और SP को तत्काल कार्रवाई शुरू करने के निर्देश भी दे दिए हैं। उन्होंने बलरामपुर की धरती से रेत माफिया को भी चेतावनी देते हुए कहा है कि इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस को अब हर हाल में रेत माफियाओं के खिलाफ ठोस और सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें... अब सड़क हादसे में घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज, मदद करने वालों को नगद पुरस्कार

मंत्री नेताम ने मुख्यमंत्री को दी जानकारी

इस संबंध में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर घटना की पूरी जानकारी दी है। साथ मे मुख्य सचिव से मिलकर रेत माफिया के हौसले बुलंद होने पर चिंता जताई है। नेताम ने कहा कि आरक्षक शिवबचन सिंह होनहार और काबिल सिपाही थे। वे ग्राम सनावल से पारिवारिक सदस्य भी थे। नेताम ने बताया कि पुलिस आरक्षक के हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, अन्य शामिल आरोपियों की खोजबीन जारी है।

ये खबर भी पढ़ें... पुलिस आरक्षक को आया गुस्सा तो BJP जिला उपाध्यक्ष पर चला दी गोली

कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज को जांच के निर्देश

मंत्री नेताम ने कहा कि प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में झारखंड के रेत माफियाओं के द्वारा अवैध रेत उत्खनन की जानकारी मुझे मिली है। कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज को निर्देशित किया है कि घटनास्थल की जांचकर और झारखंड शासन से समन्वय स्थापित कर अवैध खनन कर रहे रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू करें। जो भी आपराधिक प्रवृत्ति के लोग जिले में इस तरह के अवैध कर रहे हैं उनलोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।

ये खबर भी पढ़ें... बलरामपुर आरक्षक की हत्या मामले में 4 आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

government | Police constable murder case | Ramvichar Netam | Campaign | Sand Mafia | Balarampur Video Viral | CG News | बदमाशों ने प्रधान आरक्षक की हत्या | सरकार | छत्तीसगढ़ की खबर



Tags:
  • CG News
  • Ramvichar Netam
  • government
  • Sand Mafia
  • रेत माफिया
  • Balarampur Video Viral
  • रामविचार नेताम
  • Police constable murder case
  • Campaign
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • बलरामपुर
  • बदमाशों ने प्रधान आरक्षक की हत्या
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर