जबलपुर में तिलक समारोह में बन ठन कर आईं और लाखों रूपए कैश बैग किया पार, CCTV में कैद हुई बदमाश लड़कियां

Vikram Jain | Nov 26, 2023, 24:00 IST
Share
जबलपुर में तिलक समारोह में बन ठन कर आईं और लाखों रूपए कैश बैग किया पार, CCTV में कैद हुई बदमाश लड़कियां
जबलपुर में तिलक समारोह में बन ठन कर आईं और लाखों रूपए कैश बैग किया पार, CCTV में कैद हुई बदमाश लड़कियां

जबलपुर में शादी समारोह के दौरान मेहमान के रूप में शामिल हुई दो लड़कियों ने लाखों रुपए से भरा बैग पार कर दिया।

वेंकटेश कोरी, JABALPUR, शादी समारोह में सज धज आने वाला हर मेहमान शरीफ नहीं होता बल्कि इनमें से कुछ बदमाश भी हो सकते हैं। दरअसल जबलपुर के सिहोरा इलाके में हुए एक शादी समारोह में मेहमान के रूप में शामिल हुई दो लड़कियों ने लाखों रुपए पार कर दिए। पलक झपकते इन लड़कियों ने भीड़ का फायदा उठाया और लाखों रुपए से भरा बैग हाथ साफ कर दिया और भीड़ से नजरें बचाकर भाग निकलीं। बदमाश लड़कियों की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसमें साफ तौर पर लड़कियां रूपयों से भरा बैग को ले जाती हुई नजर आ रही हैं।

सीसीटीवी में कैद हुई बदमाश लड़कियां

चोरी की यह वारदात जबलपुर के गोसलपुर थाना क्षेत्र में हुई है यहां सोनी परिवार का तिलक समारोह चल रहा था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहडोल जिले के धनपुरी से बड़ी तादाद में लोग पहुंचे थे। इसी बीच दो लड़कियों भी बन ठन कर मेहमान बनकर पहुंची और बीच कार्यक्रम के दौरान बड़े शातिराना अंदाज में बैग उठाया लोगों के बीच से निकल पड़ी। इस बैग में 14 लाख 50 हजार कैश रखे हुए थे। देखते ही देखते इन लड़कियों ने बैग उठाया और बड़ी ही तेजी से मंडप से बाहर आकर मौके से फरार हो गई। दोनों लड़कियां कार्यक्रम स्थल से बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। अब मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है।

पहले रैकी-फिर वारदात!

बारात घर में चल रहे कार्यक्रम में जिस तरह बदमाश लड़कियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवतियां या तो परिवार की जानकार हैं या फिर उन्होंने वारदात के पहले रैकी की है क्योंकि जिस तरह से युवतियों ने तिलक समारोह में सैकड़ो मेहमानों की मौजूदगी में लाखों रुपयों से भरा हुआ बैग चोरी किया है उससे उनके आत्मविश्वास का अंदाजा लगाया जा सकता है। फिलहाल इस तरह की वारदात और सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद हर कोई हैरत में हैं। जबलपुर की एडिशनल एसपी सोनाली दुबे के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवतियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

Tags:
  • Theft in wedding ceremony in Jabalpur
  • miscreant girls caught in CCTV
  • bag full of money stolen
  • Jabalpur Additional SP Sonali Dubey
  • Jabalpur Crime News
  • जबलपुर में शादी समारोह में चोरी
  • बदमाश लड़कियां CCTV में कैद
  • रूपयों से भरा बैग चौरी
  • जबलपुर एडिशनल एसपी सोनाली दुबे
  • जबलपुर क्राइम न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई