धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का संदेश, सभी वंदे मातरम् बोलें, जो न बोलें वो खाएं हाजमोला

Pratibha ranaa | Aug 15, 2024, 13:15 IST
Share
 धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को जात-पात भूलकर हिंदुस्तानी बनना चाहिए।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ( Bageshwar Baba Dhirendra Krishna Shastri ) ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि हर भारतीय को वंदे मातरम् कहना चाहिए और जो ऐसा नहीं कहता, उसे हाजमोला खाना चाहिए।

जात- पात भुलाकर बनें सच्चे हिंदुस्तानी

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी शुभकामनाओं के साथ देशवासियों से यह आग्रह किया कि वे जात-पात की दीवारों को तोड़कर सच्चे हिंदुस्तानी बनें। उन्होंने कहा कि यदि सभी भारतीय जात-पात से ऊपर उठकर एकजुट होंगे तो भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि 15 अगस्त को पूरे देश में लोग राष्ट्रध्वज फहरा रहे हैं और राष्ट्रगान गा रहे हैं, लेकिन यह तब तक पूर्ण रूप से सार्थक नहीं होगा, जब तक हम गर्व से खुद को हिंदुस्तानी कहने में सक्षम नहीं हो जाते।

शास्त्री ने जोर देकर कहा कि भारत में जात-पात के आधार पर विभाजित लोग राष्ट्र निर्माण में सशक्त योगदान नहीं दे सकते। इसलिए उन्होंने आग्रह किया कि सभी को "वंदे मातरम" का नारा बुलंद करना चाहिए और जो ऐसा करने से बचते हैं, उन्हें "हाजमोला" खाना चाहिए।

आपको बता दें कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री हिंदू राष्ट्र की मांग भी करते रहे हैं। उनका कहना है कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात सिर्फ मेरी टिप्पणी नहीं है, ये मेरा संकल्प है। भारत को एक दिन हिंदू राष्ट्र बनकर रहना है।

15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। हजारों लोगों ने छतरपुर के गढ़ा गांव पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन किए।

hvnb
hvnb

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
  • स्वतंत्रता दिवस
  • पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
  • बाबा बागेश्वर
  • धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री न्यूज
  • बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
  • Bageshwar Baba Dhirendra Krishna Shastri
  • Dhirendra Shastri On Independence Day 2024
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज