धीरेंद्र शास्त्री के भाई दाड़मी देवी के पास पहुंचे राजीनामा करने, 40 लाख का प्रस्ताव रखा, दाड़मी बोली- 55 लाख ही लेंगे

Arvind Sharma | Jun 26, 2024, 08:55 IST
Share
पंडित धीरेंद्र शास्त्री, दीपेंद्र गर्ग, दाड़मी देवी
पंडित धीरेंद्र शास्त्री, दीपेंद्र गर्ग, दाड़मी देवी

दीपेंद्र गर्ग ने दाड़मी देवी से कहा कि वह 40 लाख रुपए का भुगतान कर देंगे। इस बात पर ठगी की शिकार हुई दाड़मी देवी ने कहा कि उन्होंने कर्जा लेकर 55 लाख रुपए दिए थे। अगर राजीनामा करना है तो 55 लाख रुपए देने होंगे। उसके बाद ही राजीनामा होगा।

छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में स्थित बागेश्वर धाम पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के चचेरे भाई दीपेंद्र गर्ग और उसके मुनीम ने प्लाट बेचने के नाम पर राजस्थान के जालोर की दाड़मी देवी के साथ 55 लाख रुपए की ठगी की थी।

द सूत्र ने जब खबर प्रकाशित की तो उसके बाद 25 जून की शाम को दीपेंद्र गर्ग चार से पांच लोगों के साथ छतरपुर में दाड़मी देवी से राजीनामा करने पहुंचा।

दीपेंद्र ने दिया 40 लाख देने का प्रस्ताव

दीपेंद्र गर्ग ने दाड़मी देवी से कहा कि वह 40 लाख रुपए का भुगतान कर देंगे। इस बात पर ठगी की शिकार हुई दाड़मी देवी ने कहा कि उन्होंने कर्जा लेकर 55 लाख रुपए दिए थे। आज कर्जा देने वाले रिश्तेदार उनके घर पर हर रोज रुपए मांगने पहुंच रहे है।

अगर राजीनामा करना है तो 55 लाख रुपए देने होंगे। उसके बाद ही राजीनामा होगा। उधर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम वर्मा का कहना है कि मामले को जांच में लिया गया है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

क्या है पूरा मामला ?

राजस्थान की दाड़मी देवी ने बताया कि उन्होंने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के चचेरे भाई दीपेंद्र गर्ग से एक प्लाट गढ़ गांव में मंदिर के पास खरीदा था।

आठ महीने के बाद भी जमीन पर कब्जा नहीं दिया गया है। इसकी वजह से मैंने पुलिस अधीक्षक और थाने में दीपेंद्र गर्ग और उनके मुनीम के खिलाफ आवेदन दिया है।

ये खबर भी पढ़िए...बागेश्वर धाम : धीरेंद्र शास्त्री के चचेरे भाई पर राजस्थान की महिला के 55 लाख हड़पने का आरोप

दाड़मी बोली: 55 लाख ही लेंगे

एसपी अगम जैन ने न्याय दिलाने की बात कही है। वहीं दूसरी ओर जब द सूत्र ने उनकी पीड़ा को लेकर आवाज उठाई थी, तब दीपेंद्र गर्ग छतरपुर में अपने भाई गोलू गर्ग और मुनीम नरेंद्र शर्मा के साथ आए।

समझौता के दौरान वकील भी मौजूद थे। दीपेंद्र गर्ग ने कहा कि दाड़मी देवी को रजिस्ट्री केंसिल करानी होगी। उसके बाद वह 40 लाख रुपए का भुगतान कर देंगे। दाड़मी देवी ने कहा कि उन्हें 40 लाख नहीं बल्कि 55 लाख रुपए चाहिए। उन्होंने प्लाट खरीदने से पहले 15 लाख रुपए नगद और 40 लाख रुपए ऑनलाइन दिए थे।

छतरपुर में किराए पर कमरा लेकर रह रही हैं दाड़मी

दाड़मी देवी ने कहा कि वह राजस्थान से छतरपुर आ गई हैं। यहां पर उन्होंने दो हजार रुपए में एक कमरा किराए पर लिया है। उन्होंने 55 लाख रुपए का कर्जा लेकर प्लाट खरीदा था। अब कर्जदार उनके घर के चक्कर लगा रहे हैं।

मूल धन पर 9 लाख रुपए तो ब्याज के हो गए हैं। उन्होंने दीपेंद्र गर्ग से कहा कि आप मुझे पूरा भुगतान करोगे, तभी रजिस्ट्री केंसिल कराने का आवेदन देंगी। वहीं दूसरी ओर बीते रोज दीपेंद्र गर्ग के भाई गोलू गर्ग ने रजिस्ट्री में गवाह उत्तर प्रदेश निवासी राजू से मोबाइल पर बात की थी। राजू ने भी कहा कि उसके सामने दाड़मी देवी ने 55 लाख रुपए का भुगतान किया है।

राजू ने किया खुलासा

उत्तर प्रदेश का राजू बागेश्वर धाम में कपड़े की दुकान खोलकर जीवन- यापन कर रहा था। उसने कहा कि दाड़मी देवी ने जब अपने पैसे को लेकर दीपेंद्र गर्ग पर दवाब बनाया तो उसको दीपेंद्र गर्ग के मुनीम नरेंद्र शर्मा ने झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर धाम से भगा दिया। साथ ही दुकान में रखा दो लाख रुपए का सामान भी जब्त कर लिया। इसकी शिकायत उसने ऑनलाइन पुलिस से की है। साथ ही एक पत्र भी लिखा था।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • पंडित धीरेंद्र शास्त्री
  • बागेश्वर धाम
  • दीपेंद्र गर्ग
  • दाडमी देवी
  • दाड़मी देवी के साथ ठगी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग