भाई की गुंडागर्डी पर धीरेंद्र शास्त्री बोले, कानून कठोर कार्रवाई करे

Ravi Singh | Jun 01, 2024, 22:35 IST
Share
 Bageshwar Dham
Bageshwar Dham

धीरेंद्र शास्त्री ने बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ा बागेश्वर धाम में भाई शालिगराम के द्वारा की गई मारपीट की घटना पर बयान जारी किया है। उन्होंने एक वीडियो संदेश के माध्यम से साफ कहा है कि कानून उसकी जांच कर वैधानिक कार्रवाई करे।

बागेश्वर धाम ( Bageshwar Dham ) के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ( Dhirendra Krishna Shastri ) ने बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ा बागेश्वर धाम में भाई शालिगराम ( Shaligram ) के द्वारा की गई मारपीट की घटना पर बयान जारी किया है। उन्होंने एक वीडियो संदेश के माध्यम से साफ कहा है कि उनके भाई शालिगराम पर जो आरोप लग रहे हैं, कानून उसकी जांच कर वैधानिक कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि हम भाई के इस कृत्य से दु:खी हैं और भाई के नहीं बल्कि देश के कानून के साथ हैं। इस मामले में पुलिस निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई करे।

भाई के बर्ताव से ​मन खिन्न है

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा है कि भारत में कानून है, और हम कानून के साथ हैं। इस मामले की पूर्ण जांच हो और वैधानिक कार्रवाई की जाए। धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हम अपने लक्ष्य को पाने के लिए निकले हैं। जिसकी यात्रा निरंतर जारी है, और इस यात्रा में बड़े संघर्ष हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि गांवदारी, परिवार और उनके साथ रहने वाले लोगों के कृत्यों को एवं अन्य असंवैधानिक विषयों को हमसे न जोड़ा जाए, जिसने जो किया है, उसका फल उसे अवश्य मिलेगा। हम अपने मार्ग पर तब तक चलेंगे, जब तक हमारे इस शरीर में प्राण रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें...

हादसा : तेज आंधी चलने से सीप नदी में नाव डूबी, 3 बच्चों सहित 7 की मौत

क्या है पूरा मामला

शालिग्राम गर्ग ने कल बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ा में एक घर में घुसकर लोगों से मारपीट की थी। आरोप है कि उसने नाबालिग लड़कियों के हाथ तोड़ दिए थे। साथ ही उसके कपड़े भी फाड़े। इतना ही नहीं उसने और उसके गुंडों ने महिलाओं को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। इस गुंडागर्दी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें वह कुछ लोगों की डंडों से पिटाई कर रहे हैं।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • Bageshwar Dham
  • बागेश्वर धाम
  • Dhirendra Krishna Shastri
  • धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री
  • शालिगराम
  • Shaligram
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच