बागेश्वर धाम के भाई ने लॉरेंस विश्नोई का नाम लेकर दी धमकी, पीड़ित परिवार के घर पुलिस तैनात
Jitendra Shrivastava | Jun 01, 2024, 22:00 IST
THESOOTR
बाघेश्वर धाम में बीती आधी रात को दो सेवादार मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनके घर के बाहर से निकले। उन्होंने घर के बाहर वाहन रोककर धमकी दी। सबसे अहम बात तो यह है कि धीरेंद्र शास्त्री ने इस घटना के बाद कहा कि वह कानून के साथ है।
अरविंद शर्मा। BHOPAL. छतरपुर के गढ़ा गांव में बीते रोज बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम ने आधा सैकड़ा सेवादारों के साथ मिलकर एक परिवार पर लाठियों से हमला बोल दिया था। अब शालिग्राम ने लॉरेंस विश्नोई का नाम लेकर फिर धमकी दी। धमकी को लेकर जीतू तिवारी और अगम जैन की शिकायत के बाद बागेश्वर धाम स्थित पीड़ित परिवार के घर पर दो पुलिस के जवानों को हथियार के बिना ही तैनात कर दिया गया।
बागेश्वर धाम धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग ने अपने पूर्व में दोस्त जीतू तिवारी को लॉरेंस विश्नोई के नाम से धमकी दी है। शालिग्राम ने ये धमकी व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर दी। जीतू तिवारी और अगम जैन ने बताया कि शालिग्राम ने मैसेज में लिखा 72 घंटे में तेरा खेल खत्म, लॉरेंस विश्नोई को जानता ही होगा सर्च कर लेना। धमकी से डरकर पीड़ित परिवार शालिग्राम गर्ग की शिकायत लेकर बमीठा पुलिस थाना पहुंचे। बता दें कि कथा वाचक के भाई शालिग्राम ने कल अपने पूर्व दोस्त जीतू तिवारी के परिवार पर लाठी डंडो से हमला किया था। वहीं पूरे मामले को लेकर एसपी ने कहा है कि साईबर सेल जांच करेगा।
गढ़ा गांव में इस घटना के बाद ग्रामीण डरे सहमे हुए है। वहीं पीड़ित परिवार का कहना है कि बीती आधी रात को दो सेवादार मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनके घर के बाहर से निकले। उन्होंने घर के बाहर वाहन रोककर धमकी दी। सबसे अहम बात तो यह है कि धीरेंद्र शास्त्री ने इस घटना के बाद कहा कि वह कानून के साथ है। जांच के बाद कानून कठोरता से कार्रवाई करे।
छतरपुर के बमीठा गांव थाना अंतर्गत गढ़ा गांव में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने बीते रोज जीतू तिवारी के परिवार पर हमला कर घायल कर दिया था। इस घटना में महिलाओं और बच्चों को गंभीर चोटें आई थीं। शनिवार की सुबह फरियादी पक्ष जब छतरपुर पुलिस अधीक्षक अगम जैन से मिलने के लिए घर से निकल रहा था। तभी पुलिस अधीक्षक ने जीतू तिवारी को घर पर रहने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने आश्वासन दिया। दोपहर दो बजे बागेश्वरधाम चौकी तैनात दो पुलिस के जवानों को जीतू तिवारी के घर की सुरक्षा की जिम्मेदारी दे दी गई।
पीड़ित परिवार के जीतू तिवारी ने कहा कि पुलिस अधीक्षक ने बागेश्वर धाम पर तैनात दो पुलिस कर्मियों बिना हथियार के उनके परिवार की सुरक्षा में लगाया है। वहीं उनके परिवार को धमकियां भी मिल रही है। वह इस मामले की शिकायत महिला आयोग को भी करेंगे। उन्होंने धाम के पुलिस के जवानों को उनके घर पर तैनात करने को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।
जीतू तिवारी ने बताया कि उनके घर से 200 मीटर दूरी पर आरोपित शालिग्राम का घर है। आज उनका पूरा परिवार डरा हुआ। वहीं पुलिस ने सामान्य मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज आरोपितों के खिलाफ किया है। पुलिस अफसरों पर भी कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े होते है। उन्होंने कहा कि जो धाम के जवान सुरक्षा में लगे रहते थे। आज उनके घर पर निगरानी के लिए तो नहीं लगाया गया है।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
लारेंस विश्नोई का नाम लेकर दी धमकी

घर के बाहर वाहन रोककर धमकी दी
गढ़ा गांव में इस घटना के बाद ग्रामीण डरे सहमे हुए है। वहीं पीड़ित परिवार का कहना है कि बीती आधी रात को दो सेवादार मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनके घर के बाहर से निकले। उन्होंने घर के बाहर वाहन रोककर धमकी दी। सबसे अहम बात तो यह है कि धीरेंद्र शास्त्री ने इस घटना के बाद कहा कि वह कानून के साथ है। जांच के बाद कानून कठोरता से कार्रवाई करे।
दो पुलिस जवानों करेंगे जीतू तिवारी के घर की सुरक्षा
छतरपुर के बमीठा गांव थाना अंतर्गत गढ़ा गांव में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने बीते रोज जीतू तिवारी के परिवार पर हमला कर घायल कर दिया था। इस घटना में महिलाओं और बच्चों को गंभीर चोटें आई थीं। शनिवार की सुबह फरियादी पक्ष जब छतरपुर पुलिस अधीक्षक अगम जैन से मिलने के लिए घर से निकल रहा था। तभी पुलिस अधीक्षक ने जीतू तिवारी को घर पर रहने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने आश्वासन दिया। दोपहर दो बजे बागेश्वरधाम चौकी तैनात दो पुलिस के जवानों को जीतू तिवारी के घर की सुरक्षा की जिम्मेदारी दे दी गई।
पुलिस के पास हथियार नहीं कैसे करेंगे सुरक्षा
पीड़ित परिवार के जीतू तिवारी ने कहा कि पुलिस अधीक्षक ने बागेश्वर धाम पर तैनात दो पुलिस कर्मियों बिना हथियार के उनके परिवार की सुरक्षा में लगाया है। वहीं उनके परिवार को धमकियां भी मिल रही है। वह इस मामले की शिकायत महिला आयोग को भी करेंगे। उन्होंने धाम के पुलिस के जवानों को उनके घर पर तैनात करने को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।
200 मीटर दूरी पर है आरोपित शालिग्राम का घर
जीतू तिवारी ने बताया कि उनके घर से 200 मीटर दूरी पर आरोपित शालिग्राम का घर है। आज उनका पूरा परिवार डरा हुआ। वहीं पुलिस ने सामान्य मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज आरोपितों के खिलाफ किया है। पुलिस अफसरों पर भी कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े होते है। उन्होंने कहा कि जो धाम के जवान सुरक्षा में लगे रहते थे। आज उनके घर पर निगरानी के लिए तो नहीं लगाया गया है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman